Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa airstrike on yemen houthi rebels donald trump warns completely annihilated

Houthi: यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिका ने फिर की बमबारी, ट्रंप की धमकी- पूरी तरह तबाह कर देंगे

Thu, 20 Mar 2025 08:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 20 Mar 2025 08:24 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'हूतियों को इस बमबारी में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। यह धीरे-धीरे बदतर होता जाएगा। यह बराबरी की लड़ाई भी नहीं है और ना कभी होगी। उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देंगे।'

विज्ञापन
usa airstrike on yemen houthi rebels donald trump warns completely annihilated
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका ने एक बार फिर यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की है। यह बमबारी राजधानी सना और उत्तर पश्चिम में स्थित सादा शहर में की गई। हूतियों के अल मिसराह सैटेलाइट न्यूज चैनल ने भी इसकी पुष्टि की है। बमबारी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हूती विद्रोहियों को धमकी दी और कहा कि वे उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देंगे। ट्रंप ने साथ ही ईरान को भी चेताया और ईरान पर हूती विद्रोहियों की मदद करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


अमेरिका की पिछली बमबारी में हूतियों को हुआ था भारी नुकसान
अमेरिका द्वारा बुधवार रात को हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की गई। हूतियों के न्यूज चैनल ने दावा किया है कि इस बमबारी में कोई नुकसान नहीं हुआ है और सिर्फ अल जाफ इलाके में भेड़ों के फार्म को नुकसान हुआ है। हाल ही में भी अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हुई। मारे गए लोगों में बच्चे और महिलाओं के होने का भी दावा किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US-Russia Conflict: डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर दो घंटे हुई बातचीत, सीमित युद्ध विराम पर बनी सहमति
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने दी धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'हूतियों को इस बमबारी में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। यह धीरे-धीरे बदतर होता जाएगा। यह बराबरी की लड़ाई भी नहीं है और ना कभी होगी। उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देंगे।' ट्रंप ने हूतियों को हथियार देने के लिए ईरान को चेतावनी भी दी और दावा किया कि 'ईरान ने हूतियों को सैन्य आपूर्ति कम कर दी है, लेकिन उसे इस पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।'

ईरान पर हूतियों के समर्थन के लगते हैं आरोप
ईरान पर लंबे समय से हूतियों की मदद करने के आरोप लग रहे हैं। हूति यमन के अल्पसंख्यक शिया जैदी समुदाय के लोग हैं। इस वर्ग ने साल 1962 तक करीब हजार साल तक यमन पर राज किया। हालांकि ईरान इन आरोपों को बेबुनियाद बताकर खारिज करता रहा है। इस्राइल और हमास की लड़ाई के बाद हूतियों पर लाल सागर के इलाके में व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने के आरोप लगे। इस दौरान हूतियों ने करीब 100 व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया और दो जहाजों को डुबो दिया और चार नाविकों की हत्या की। 

ये भी पढ़ें- US: राष्ट्रपति रहते हुए कैसे हुई थी जॉन एफ. कैनेडी की हत्या, गोपनीय दस्तावेजों में CIA की भूमिका पर क्या सवाल?


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed