Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pope wraps up Uruguay visit heads to most fraught stop of his tour in Milei Argentina

पोप लियो चौदहवें का उरुग्वे दौरा खत्म: अब अर्जेंटीना में मिलेगी सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती

Sun, 08 Nov 2026 04:45 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, मोंटेवीडियो
पीटीआई, मोंटेवीडियो Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 08 Nov 2026 04:45 PM IST
सार

पोप लियो उरुग्वे दौरे पर हैं। रविवार को उनके उरुग्वे दौरे का आखिरी दिन है। इसके बाद वे अर्जेंटीना के दौरे पर जाएंगे। पोप लियो को अर्जेंटीना दौरे पर सभी की निगाहें टिकी हैं। आइए जानते हैं कि क्या है इसकी वजह

विज्ञापन
Pope wraps up Uruguay visit heads to most fraught stop of his tour in Milei Argentina
पोप लियो 14 - फोटो : ANI

विस्तार

पोप लियो चौदहवें का उरुग्वे दौरा रविवार को समाप्त हो रहा हैं। उरुग्वे में उन्होंने कैथोलिक धर्म के एक महत्वपूर्ण पर्व में हिस्सा लिया, जिसका संबंध देश की आजादी से भी है। इस दौरे के जरिए उन्होंने लैटिन अमेरिका के सबसे धर्मनिरपेक्ष देशों में शामिल उरुग्वे में कैथोलिक चर्च की भूमिका को याद किया। लियो अब इसके बाद वह दक्षिण अमेरिका के तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में अर्जेंटीना पहुंचेंगे। यह दौरा राजनीतिक रूप से सबसे संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि कैथोलिक चर्च ने उदारवादी राष्ट्रपति जेवियर मिलेई की नीतियों की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन


क्या है उरुग्वे में आखिरी कार्यक्रम
उरुग्वे में अपने अंतिम कार्यक्रम के दौरान पोप 'वर्जिन ऑफ द थर्टी-थ्री' के पर्व में शामिल होंगे। हर साल हजारों श्रद्धालु वर्जिन मैरी की लकड़ी से बनी छोटी प्रतिमा के सामने प्रार्थना करने के लिए फ्लोरिडा शहर पहुंचते हैं। करीब चार दशक बाद उरुग्वे की यात्रा करने वाले लियो पहले पोप हैं। उनका मकसद देश के लोगों को यह याद दिलाना है कि कैथोलिक चर्च उनकी राष्ट्रीय पहचान का हिस्सा रहा है, भले ही बाद के दशकों में उरुग्वे ने धर्मनिरपेक्ष और कई बार चर्च विरोधी रास्ता अपना लिया हो।
विज्ञापन


मिलेई के साथ मुलाकात हो सकती है संवेदनशील
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ब्यूनस आयर्स हवाई अड्डे पर पोप लियो का स्वागत करेंगे। इसके बाद दोनों पारंपरिक स्वागत समारोह में एक साथ शामिल होंगे और अपने संबोधन देंगे। हालांकि, इस मुलाकात के दौरान तनाव की आशंका है। इसकी वजह मिलेई की नीतियां हैं, जिनके तहत सामाजिक क्षेत्र के खर्च में भारी कटौती की गई है। इसके अलावा वह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को भी बढ़ावा दे रहे हैं। मिलेई की व्यापक खर्च कटौती की नीतियों से अर्जेंटीना के धार्मिक नेताओं के साथ सरकार के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। चर्च नेताओं ने आरोप लगाया है कि सरकार गरीबों की जरूरतों के बजाय आर्थिक सिद्धांतों को प्राथमिकता दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2023 में सत्ता संभालने के बाद से मिलेई ने अर्जेंटीना के स्वास्थ्य बजट में 48 प्रतिशत की कटौती की है। सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के बजट में प्रस्तावित कटौती के खिलाफ छात्रों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को इस आर्थिक संकट से जूझ रहे देश में लगभग सभी वर्गों का समर्थन हासिल है। ट्रंप प्रशासन की तरह मिलेई सरकार भी इन कटौतियों को अर्जेंटीना की संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को बदलने और सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार तथा फिजूलखर्ची खत्म करने के लिए जरूरी सुधारों का हिस्सा बताती है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही में अर्जेंटीना की 32.3 प्रतिशत आबादी गरीबी में रह रही थी। यह संख्या करीब डेढ़ करोड़ लोगों के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed