US-Russia Conflict: डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर दो घंटे हुई बातचीत, सीमित युद्ध विराम पर बनी सहमति
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दो घंटे तक फोन पर बात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध विराम के तरीकों को लेकर भी बात की। व्हाइट हाउस ने बताया कि बातचीत अच्छी रही। क्रेमलिन के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि पुतिन-ट्रंप की फोन कॉल खत्म हो गई है और इस बातचीत में सीमित युद्ध विराम पर सहमति बन गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इससे पहले व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ डैन स्कैविनो ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत शुरू की। बताया जा रहा है कि इस बातचीत के दौरान यूक्रेन युद्ध रोकने को लेकर सहमति बन सकती है। यह अमेरिकी विदेश नीति का पुनर्निर्धारण करने का एक अवसर भी हो सकता है।
Dan Scavino, White House deputy chief of staff tweets, "President Trump is currently in the Oval Office speaking with President Vladimir Putin of Russia since 10:00 am EDT. The call is going well, and still in progress." pic.twitter.com/sOgmh0YCid
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 18, 2025
युद्ध रोकने के होंगे प्रयास
इससे पहले ट्रंप ने कहा, हम देखेंगे कि क्या हमारे पास मंगलवार तक घोषणा करने के लिए कुछ है। मैं राष्ट्रपति पुतिन से मंगलवार को बात करूंगा। उन्होंने कहा, सप्ताहांत में बहुत काम किया गया है। हम देखना चाहते हैं कि क्या हम इस युद्ध को समाप्त कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए भूमि और बिजली संयंत्र बातचीत का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम जमीन के बारे में बात करेंगे। हम बिजली संयंत्रों के बारे में बात करेंगे।
क्रेमलिन ने की पुष्टि
क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने दोनों नेताओं के मंगलवार को बात करने की योजना की सोमवार सुबह पुष्टि की, लेकिन विस्तृत जानकारी देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि हम घटनाओं के पहले कुछ नहीं कहते हैं और दोनों राष्ट्रपतियों के बीच बातचीत की विषय-वस्तु किसी पूर्व चर्चा का विषय नहीं होती है।
यूरोपीय सहयोगी, पुतिन के प्रति ट्रंप के आकर्षण तथा यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के प्रति उनके सख्त रुख से चिंतित हैं, जिन्हें करीब दो सप्ताह पहले तब तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था, जब वह ओवल ऑफिस आये थे।
रूस ने 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इनमें पूर्व में डोनेत्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र तथा देश के दक्षिण-पूर्व में खेरसॉन और ज़ापोरिज्जिया क्षेत्र शामिल हैं, लेकिन चारों में से किसी पर भी उसका पूरी तरह से नियंत्रण नहीं है।
रूस-यूक्रेन युद्ध में सीमित युद्ध विराम पर बनी सहमति
व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को एक बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को लक्षित करने वाले हमलों के खिलाफ एक सीमित युद्ध विराम की मांग करने पर सहमति जताई।व्हाइट हाउस ने इसे "शांति की दिशा में पहला कदम" बताया और उम्मीद जताई कि इसके बाद काला सागर में समुद्री युद्ध विराम और युद्ध का पूर्ण, स्थायी अंत होगा। व्हाइट हाउस ने यह भी बताया कि इन कदमों पर तुरंत बातचीत शुरू की जाएगी।
PM Modi Podcast: 'ट्रंप के साथ भरोसे का रिश्ता, रूस-यूक्रेन जंग का हल कूटनीति से'; चीन पर भी बोले पीएम मोदी
हालांकि, यह तुरंत साफ नहीं हो सका कि यूक्रेन इस चरणबद्ध युद्ध विराम योजना के साथ सहमत है या नहीं। क्रेमलिन ने बताया कि पुतिन ने ट्रम्प से यूक्रेन को विदेशी सैन्य और खुफिया सहायता समाप्त करने की भी अपील की, ताकि अमेरिका रूस के आक्रमण को खत्म करने में मदद कर सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.