फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US winter season death Updates casualties in Louisville Kentucky harsh weather pummel america news in hindi

US Winter Deaths: अमेरिका में कड़ाके की सर्दी के बीच नौ लोगों की मौत, भारी बारिश के कारण उफान पर नदियां

Mon, 17 Feb 2025 02:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लुइसविल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लुइसविल Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 02:52 AM IST
सार

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने रविवार को कहा कि बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला जाना है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राज्य के लिए आपदा घोषित कर दी है, जिससे संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी को पूरे राज्य में राहत कार्य शुरू करने का अधिकार मिल गया। 

विज्ञापन
US winter season death Updates casualties in Louisville Kentucky harsh weather pummel america news in hindi
अमेरिका के केंटुकी में जलभराव - फोटो : अमर उजाला/X@KentuckyPower

विस्तार

अमेरिका में कड़ाके की सर्दी के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। मारे गए लोगों में से आठ लोग केंटकी के रहने वाले थे और इनकी मौत भारी बारिश के कारण नदियों के उफान पर होने और सड़कों पर पानी भर जाने के कारण हुई।

विज्ञापन

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने रविवार को कहा कि बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला जाना है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राज्य के लिए आपदा घोषित कर दी है, जिससे संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी को पूरे राज्य में राहत कार्य शुरू करने का अधिकार मिल गया। 
विज्ञापन

US winter season death Updates casualties in Louisville Kentucky harsh weather pummel america news in hindi
केंटुकी के जॉनसन काउंटी में जलभराव - फोटो : X@KentuckyPower

लोगों से अभी सड़कों पर न निकलने की अपील
बेशियर ने बताया कि कई मौतें कारों के पानी में फंस जाने के कारण हुईं, जिनमें एक मां और उसका सात वर्षीय बच्चा भी शामिल है। उन्होंने कहा, ' तो दोस्तों, अभी सड़कों पर न निकलें और सुरक्षित रहें। यह खोज और बचाव का चरण है तथा मुझे उन सभी केंटकी के लोगों पर बहुत गर्व है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं।'
 
विज्ञापन

US winter season death Updates casualties in Louisville Kentucky harsh weather pummel america news in hindi
पेरी और नोट काउंटी में बारिश से उखड़े पेड़ - फोटो : X@KentuckyPower

तूफान के बाद से 1000 लोगों को बचाया गया
बेशियर ने बताया कि तूफान शनिवार को शुरू हुआ, जिसके बाद से पूरे राज्य में 1,000 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने बताया कि तूफानों के कारण लगभग 39,000 घरों की बिजली काटी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण बिजली कटौती बढ़ सकती है। 
 
विज्ञापन

US winter season death Updates casualties in Louisville Kentucky harsh weather pummel america news in hindi
फ्लड काउंटी के रूट 23 पर जलभराव - फोटो : X@KentuckyPower

केंटकी-टेनेसी में बारिश से बिगड़े हालात
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, केंटकी और टेनेसी में बारिश से हालात और बिगड़ गए हैं। नेशनल वेदर सर्विस के वरिष्ठ पूर्वानुमानकर्ता बॉब ओरेवेक ने कहा कि केंटकी और टेनेसी के कुछ हिस्सों में छह इंच तक बारिश हुई। ओरेवेक ने कहा कि इसका असर कुछ समय तक जारी रहेगा। बहुत सी नदियां उफान पर हैं और बाढ़ आ रही है। 
 
US winter season death Updates casualties in Louisville Kentucky harsh weather pummel america news in hindi
लेचर काउंटी में तूफान के बाद बिजली बाधित - फोटो : X@KentuckyPower

टेनेसी में बांध टूटने से आई बाढ़
शनिवार दोपहर, टेनेसी के रिवास के छोटे से समुदाय में एक बांध टूट गया, जिससे आस-पास के इलाकों में बाढ़ आ गई। लोगों को बचाने के लिए अग्निशमन अधिकारियों को बचाव कार्य में जुटना पड़ा। बांध टूटने से कुछ घंटे पहले ही नेशनल वेदर सर्विस ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। 
 
US winter season death Updates casualties in Louisville Kentucky harsh weather pummel america news in hindi
लेचर काउंटी में बर्फबारी के बाद तूफान का कहर - फोटो : X@KentuckyPower

अटलांटा में पेड़ गिरने से व्यक्ति की मौत
अटलांटा में रविवार तड़के एक बड़ा पेड़ घर पर गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, केंटकी में कारों और इमारतों में पानी भर गया और वर्जीनिया में भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं। टेनेसी और अर्कांसस के साथ-साथ दोनों राज्यों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed