DeepSeek: डीपसीक चीन को सैन्य और खुफिया अभियानों में कर रहा सहयोग, अमेरिकी अधिकारी का दावा
अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि चीनी कंपनी अमेरिका की एआई चिप्स तक पहुंच प्राप्त करने के लिए वैकल्पिक तरीके अपना रही है। डीपसीक ने उच्च-स्तरीय सेमीकंडक्टर तक पहुंच बनाने के लिए दक्षिण-पूर्व एशियाई फर्जी कंपनियों का उपयोग करने की कोशिश की, जिन्हें अमेरिकी नियमों के तहत चीन नहीं भेजा जा सकता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने चीन की एआई कंपनी डीपसीक को लेकर बड़ा दावा किया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने आरोप लगाया कि डीपसीक चीन को सैन्य और खुफिया अभियानों में सहायता कर रहा है। इतना ही नहीं, वह अपने उपभोक्ताओं की निजी जानकारियां चीनी सरकार को उपलब्ध करा रहा है।
ये भी पढ़ें: Trump On Ceasefire: '12 घंटे का पूर्ण सीजफायर'; ट्रंप बोले- इस्राइल-ईरान के अंतिम मिशनों के बाद युद्ध समाप्त..
अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि चीनी कंपनी अमेरिका की एआई चिप्स तक पहुंच प्राप्त करने के लिए वैकल्पिक तरीके अपना रही है। डीपसीक ने उच्च-स्तरीय सेमीकंडक्टर तक पहुंच बनाने के लिए दक्षिण-पूर्व एशियाई फर्जी कंपनियों का उपयोग करने की कोशिश की, जिन्हें अमेरिकी नियमों के तहत चीन नहीं भेजा जा सकता। इस साल जनवरी में डीपसीक ने प्रौद्योगिकी जगत में यह कहते हुए हलचल मचा दी थी कि उसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तर्क मॉडल, अमेरिकी कंपनियों के मॉडलों के बराबर या उनसे बेहतर है और उनकी लागत भी बहुत कम है।
ये भी पढ़ें: Donald Trump on Iran: ईरानी मिसाइल हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया को बधाई दी, कहा- अब शांति का समय
ट्रेड वार में गतिविधियां आईं सामने
गोपनीयता की शर्त पर अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम समझते हैं कि डीपसीक ने अपनी इच्छा से चीन के सैन्य और खुफिया अभियानों को सहयोग किया है और वह आगे भी ऐसा करता रहेगा। यह प्रयास डीपसीक के एआई मॉडलों तक ओपन-सोर्स पहुंच से भी आगे जाता है। डीपसीक अपने उपभोक्ताओं की जानकारी भी चीन सरकार तक पहुंचा रहा है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.