Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Says US Companies Won't Be Allowed to Build Data Centres Abroad

अमेरिकी कंपनियों पर बिफरे ट्रंप: बोले- देश से बाहर डेटा सेंटर बनाने लगेगा दंड, चीन से एआई की होड़ पर क्या कहा?

Sat, 21 Nov 2026 01:54 AM IST
शिवम गर्ग एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 21 Nov 2026 01:54 AM IST
सार

अमेरिका और चीन के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है। इसी बीच ट्रंप ने तकनीकी निवेश और डेटा सेंटर को देश में ही बनाए रखने की बात कही है। उन्होंने चीन के साथ एआई सुरक्षा उपायों पर सहमति का भी जिक्र किया। आखिर क्या है उनकी पूरी रणनीति? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Trump Says US Companies Won't Be Allowed to Build Data Centres Abroad
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन अमेरिकी कंपनियों को देश के बाहर डेटा सेंटर बनाने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इससे जुड़ी तकनीकी सुविधाओं के मामले में अमेरिका को चीन से अपनी बढ़त बनाए रखनी होगी। ट्रंप के मुताबिक, डेटा सेंटर में होने वाला निवेश अमेरिका के भीतर ही रहना चाहिए, ताकि स्थानीय समुदायों को भी इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन


ट्रंप ने शुक्रवार को चीन यात्रा के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने अपनी चीन यात्रा को महत्वपूर्ण बताया और अमेरिकी समुदायों से डेटा सेंटर निर्माण के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन


डेटा सेंटर से स्थानीय समुदायों को फायदा उठाने की सलाह
ट्रंप ने कहा कि स्थानीय समुदायों को डेटा सेंटर का विरोध करने के बजाय उनसे आर्थिक लाभ हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंपनियों से स्थानीय स्तर पर भुगतान कराया जाना चाहिए, ताकि समुदायों को भी इन परियोजनाओं से फायदा मिले। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमेरिका अपनी कंपनियों को देश के बाहर डेटा सेंटर बनाने की अनुमति नहीं देगा। ट्रंप के मुताबिक, अगर अमेरिका में ये सुविधाएं नहीं बनेंगी तो दूसरे देश इस अवसर का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


AI के क्षेत्र में चीन से आगे रहने की कोशिश
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर से जुड़े बुनियादी ढांचे के मामले में चीन से आगे है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस बढ़त को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत लगाएगा। ट्रंप ने कहा कि एआई के क्षेत्र में फिलहाल अमेरिका और चीन ही सबसे आगे हैं। उनके मुताबिक, इन दोनों देशों के बाद कोई अन्य देश उनके आसपास भी नहीं है।

जिनपिंग के साथ AI सुरक्षा उपायों पर बनी सहमति
ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेता एआई क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा उपाय यानी 'जॉइंट गार्डरेल्स' बनाने पर सहमत हुए हैं।
 

ट्रंप के अनुसार, अमेरिका और चीन इस तकनीक के क्षेत्र में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा का असर इस बात पर पड़ेगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कौन आगे निकलता है।


चिप और तकनीकी निवेश विदेश जाने पर जताई नाराजगी
ट्रंप ने अमेरिका से बाहर चिप और अन्य तकनीकी उद्योगों के निवेश जाने की पुरानी प्रक्रिया की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पहले ऐसा होने दिया गया, जिससे देश को आर्थिक और तकनीकी नुकसान हुआ। उनका कहना था कि इसी वजह से अमेरिका इस क्षेत्र में पीछे जाने लगा था। अब प्रशासन रणनीतिक तकनीकी ढांचे और निवेश को देश के भीतर बनाए रखने पर जोर दे रहा है।

डेटा सेंटर को लेकर अमेरिकी लोगों में चिंता
हालांकि, अमेरिका में AI के लिए डेटा सेंटर बनाने को लेकर लोगों की चिंताएं भी सामने आई हैं। सितंबर में CNN के एक सर्वेक्षण में 87 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे एआई के विकास के लिए डेटा सेंटर बनाए जाने को लेकर उत्साह से ज्यादा चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed