फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Tension US Prez Donald Trump Officially Iran will start CEASEFIRE Israel after 12 hours hindi news

Trump On Ceasefire: '12 घंटे का पूर्ण सीजफायर'; ट्रंप बोले- इस्राइल-ईरान के अंतिम मिशनों के बाद युद्ध समाप्त..

Tue, 24 Jun 2025 04:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 04:11 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में जारी हिंसक संघर्ष खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक इस्राइल और ईरान के बीच पूरी तरह से सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि अब से करीब छह घंटे बाद 12 घंटों के लिए पूर्ण युद्धविराम होगा।

विज्ञापन
West Asia Tension US Prez Donald Trump Officially Iran will start CEASEFIRE Israel after 12 hours hindi news
ईरान और इस्राइल के बीच संघर्षविराम पर ट्रंप का बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एजेंसी

विस्तार

बीते 13 जून को इस्राइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद बीते 12 दिनों से दोनों देशों के बीच टकराव जारी है। इस्राइल को अमेरिका से भी समर्थन मिला और अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन ठिकानों पर हमले किए। ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर पलटवार किया, जिससे तनाव गहराने की आशंका बढ़ी। हालांकि, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस्राइल और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 'अब से लगभग 6 घंटे बाद, जब इस्राइल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, युद्ध समाप्त माना जाएगा।'
विज्ञापन

West Asia Tension US Prez Donald Trump Officially Iran will start CEASEFIRE Israel after 12 hours hindi news
ईरान और इस्राइल के बीच संघर्षविराम पर ट्रंप का बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एजेंसी

ईरान शुरुआत करेगा... 24 घंटे बाद 12 दिनों से जारी युद्ध समाप्त
ट्रंप ने लिखा कि आधिकारिक तौर पर, ईरान युद्ध विराम की शुरुआत करेगा। इसके 12 घंटे बाद इस्राइल युद्ध विराम करेगा। 24 घंटे बाद 12 दिवसीय युद्ध का आधिकारिक अंत हो जाएगा, जिसे पूरी दुनिया सलाम करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक युद्ध विराम के दौरान, दूसरा पक्ष शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बर्ताव करेगा।

ये भी पढ़ें: West Asia Unrest: ईरान ने तीन देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बरसाईं मिसाइलें, जानें इनका रणनीतिक महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन

West Asia Tension US Prez Donald Trump Officially Iran will start CEASEFIRE Israel after 12 hours hindi news
ईरान और इस्राइल के बीच संघर्षविराम पर ट्रंप का बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एजेंसी

ट्रंप ने युद्ध समाप्ति के लिए इस्राइल-ईरान को दी बधाई
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, सब कुछ वैसा ही काम करेगा जैसा कि होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं दोनों देशों- इस्राइल और ईरान को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने '12 दिवसीय युद्ध' को समाप्त करने की सहनशक्ति, साहस और बुद्धिमत्ता दिखाई है।'

विज्ञापन

West Asia Tension US Prez Donald Trump Officially Iran will start CEASEFIRE Israel after 12 hours hindi news
ईरान और इस्राइल के बीच संघर्षविराम पर ट्रंप का बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एजेंसी

ट्रंप ने भगवान से पूरी दुनिया में शांति की कामना की
पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण माहौल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'यह एक ऐसा युद्ध है जो कई वर्षों तक खिंच सकता था, और पूरे मध्य पूर्व को नष्ट कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, और कभी नहीं होगा!' ट्रंप ने ईश्वर से आशीर्वाद की कामना करते हुए लिखा, भगवान इस्राइल और ईरान को आशीर्वाद दें। भगवान मध्य पूर्व, अमेरिका और पूरी दुनिया को आशीर्वाद दें!

ये भी पढ़ें- Israel Iran Ceasefire LIVE: 'युद्ध विराम अब प्रभावी, कृपया इसका उल्लंघन न करें', इस्राइल-ईरान से ट्रंप की अपील

West Asia Tension US Prez Donald Trump Officially Iran will start CEASEFIRE Israel after 12 hours hindi news
ईरान और इस्राइल के बीच संघर्षविराम पर ट्रंप का बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एजेंसी
पहले शांति बहाली के संकेत... दो घंटे बाद आधिकारिक एलान
सीजफायर की घोषणा से करीब दो घंटे पहले ट्रंप ने अपने संक्षिप्त ट्रुथ पोस्ट में संकेत दिए थे कि पश्चिम एशिया में इस्राइल और ईरान के बीच हमले थमने और शांति बहाली होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Donald Trump on Iran: ईरानी मिसाइल हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया को बधाई दी, कहा- अब शांति का समय

West Asia Tension US Prez Donald Trump Officially Iran will start CEASEFIRE Israel after 12 hours hindi news
ईरान और इस्राइल के बीच संघर्षविराम पर ट्रंप का बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एजेंसी
सीजफायर का एलान
आधी रात के करीब डेढ़ घंटे बाद मंगलवार को 1.32 बजे ट्रंप ने शांति का समय... वाला पोस्ट किया। ठीक दो घंटे बाद ट्रंप ने 3.32 बजे सीजफायर की पुष्टि करने वाला पोस्ट किया।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed