फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump on Iran Congratulations World It is time for peace Missile Attacks response to our Obliteration

Donald Trump on Iran: ईरानी मिसाइल हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया को बधाई दी, कहा- अब शांति का समय

Tue, 24 Jun 2025 02:19 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 24 Jun 2025 02:19 AM IST
सार

Donald Trump on Iran: ईरान ने अमेरिका पर पलटवार करते हुए उसके कई सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। हालांकि, अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान के हमले कमजोर थे, जिसे प्रभावी तरीके से नाकाम कर दिया गया। कतर में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनिया को बधाई देते हुए कहा कि अब शांति का समय आ गया है। ईरान के जवाबी हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया जानिए

विज्ञापन
Donald Trump on Iran Congratulations World It is time for peace Missile Attacks response to our Obliteration
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ईरानी मिसाइल हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने दुनिया को बधाई दी और कहा कि अब शांति का समय आ गया है। इससे पहले कुछ अन्य ट्रुथ सोशल पोस्ट में उन्होंने कहा कि वे ईरान की तरफ से किए गए हमले को प्रतीकात्मक मानते हैं, अमेरिकी सेना ईरान के पलटवार पर जवाबी कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन


ईरान की 14 मिसाइलों में 13 को नाकाम करने का दावा
पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर लगातार बयान दे रहे ट्रंप ने कहा, ईरान ने आधिकारिक तौर पर बहुत ही कमजोर प्रतिक्रिया दी है। इसकी वे पहले से ही उम्मीद कर रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, हमने उनके परमाणु प्रतिष्ठानों को नष्ट किया.. इसके बाद ईरान ने पलटवार किया। हमने बहुत प्रभावी ढंग से इसका जवाब दिया... ईरान ने 14 मिसाइलें दागीं जिसमें 13 को गिरा दिया गया। एक मिसाइल को छोड़ दिया गया, क्योंकि यह खतरनाक दिशा में नहीं आ रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- West Asia Unrest LIVE: ट्रंप का दावा- US ने 14 में से 13 ईरानी मिसाइल नाकाम किए; UAE-कनाडा-कतर तेहरान से नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका को नुकसान नहीं...
ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के हमले में किसी भी अमेरिकी को नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने लिखा, 'शायद ही कोई नुकसान हुआ है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने इसे अपने 'सिस्टम' से बाहर निकाला है, अब उम्मीद है कि आगे नफरत की कोई जगह नहीं होगी।

शांति बहाली के लिए ईरान और इस्राइल को प्रोत्साहित करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
ट्रंप ने लिखा, 'मैं ईरान को पहले से सूचना देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, इससे किसी की जान नहीं गई, और कोई भी घायल नहीं हुआ। शायद ईरान अब क्षेत्र में शांति और सद्भाव की तरफ बढ़ सकता है। मैं उत्साहपूर्वक इस्राइल को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।'

ट्रंप ने कहा- कतर में ईरानी हमले में किसी अमेरिकी की मौत नहीं
लगातार हो रहे मिसाइल हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने कतर के अमीर का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, 'मैं कतर के सम्मानित अमीर को क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए उनके द्वारा किए गए सभी कार्यों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।' कतर में अमेरिकी बेस पर हुए हमले के बारे में ट्रंप ने कहा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस हमले में किसी अमेरिकी की मौत नहीं हुई है और न ही किसी की जान गई है।'

अमेरिका ने काफी अच्छी तरह से नष्ट किए परमाणु ठिकाने
ट्रंप ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ईरान में हमने जिन साइटों पर हमला किया, वे पूरी तरह से नष्ट हो गईं। हर कोई यह जानता है। केवल फेक न्यूज प्रसारित करने वाले ही कुछ लोग कह सकते हैं कि ऐसा नहीं हुआ। ऐसे लोगों की कोशिश है कि जितना संभव हो सके, अमेरिका को नीचा दिखाने की कोशिश की जाए। हालांकि, फर्जी खबर दिखाने वाले भी कहते हैं कि ईरान के परमाणु ठिकानों को अमेरिका ने 'काफी अच्छी तरह से नष्ट कर दिया है!'

ये भी पढ़ें- West Asia Unrest: ईरान ने तीन देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बरसाईं मिसाइलें, जानें इनका रणनीतिक महत्व

मीडियाकर्मियों पर फेक न्यूज फैलाने के आरोप

उन्होंने फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाते हुए कई मीडिया दिग्गजों को भी आड़े हाथों लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, झूठ पर विशेष रूप से कड़ी मेहनत करने वाले लोगों के नाम हैं CNN के एलिसन कूपर, 'कॉन”कास्ट के चेयरमैन ब्रायन एल. रॉबर्ट्स, ABC के जॉनी कार्ल। उन्होंने कॉनकास्ट के NBC फेक न्यूज को हमेशा हारने वाला बताया और कहा, मीडिया में मौजूद धूर्त कभी खत्म नहीं होते, यही कारण है कि उनकी रेटिंग अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। इनकी विश्वसनीयता शून्य है।

ट्रंप ने बधाई देने के महज दो घंटे बाद ही सीजफायर की घोषणा कर दी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि इस्राइल और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 'अब से लगभग 6 घंटे बाद, जब इस्राइल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, युद्ध समाप्त माना जाएगा।'

ट्रंप ने लिखा कि आधिकारिक तौर पर, ईरान युद्ध विराम की शुरुआत करेगा। इसके 12 घंटे बाद इस्राइल युद्ध विराम करेगा। 24 घंटे बाद 12 दिवसीय युद्ध का आधिकारिक अंत हो जाएगा, जिसे पूरी दुनिया सलाम करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक युद्ध विराम के दौरान, दूसरा पक्ष शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बर्ताव करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed