{"_id":"68ec00a6efe8f8996c0b80ba","slug":"two-million-people-in-gaza-are-struggling-for-food-aid-supplies-will-be-accelerated-food-reach-hungry-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाने-दाने के मोहताज हैं गाजा के 20 लाख लोगः सहायता सामग्री की आपूर्ति होगी तेज; भूखे लोगों तक पहुंचेगा खाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दाने-दाने के मोहताज हैं गाजा के 20 लाख लोगः सहायता सामग्री की आपूर्ति होगी तेज; भूखे लोगों तक पहुंचेगा खाना
Mon, 13 Oct 2025 12:58 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा/वाशिंगटन
Published by: शिव शुक्ला
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:58 AM IST
सार
युद्ध के कारण गाजा के 20 लाख लोग दाने-दाने के मोहताज हो गए हैं। हाल के महीनों में, जितनी सहायता सामग्री जरूरत है उसमें से संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगी केवल 20 प्रतिशत जरूरी सहायता ही गाजा पहुंचा पाए हैं।
विज्ञापन
गाजा
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
युद्ध में तबाह हो चुके गाजा के लोगों को अब भर पेट खाना मिलने की उम्मीद है। संघर्षविराम समझौते के तहत सहायता सामग्री की आपूर्ति तेज करने की तैयारियां जारी हैं। गाजा में मानवीय सहायता के लिए जिम्मेदार इस्राइली रक्षा इकाई सीओजीएटी ने कहा कि समझौते के अनुसार गाजा पट्टी में पहुंचने वाली सहायता की मात्रा बढ़कर लगभग 600 ट्रक प्रतिदिन हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मिस्र ने कहा कि उसने रविवार को 400 ट्रक सहायता सामग्री गाजा भेजी है। इन ट्रकों की इस्राइली सेना जांच करेगी। इसके बाद ही इन्हें अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। वीडियो फुटेज में दिखाई देता है कि दर्जनों ट्रक मिस्र की ओर से राफा सीमा पार कर रहे हैं। मिस्र के रेड क्रिसेंट ने कहा कि इन ट्रकों में दवाएं, टेंट, कंबल, खाना व ईंधन हैं। ये ट्रक निरीक्षण के लिए केरम शालोम क्रॉसिंग के क्षेत्र में भेजे जाएंगे, जहां इस्राइली सैनिक उनकी जांच करेंगे। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि लगभग 1.70 लाख मीट्रिक टन भोजन, दवाएं व अन्य मानवीय सहायता गाजा भेजे जाने के लिए तैयार है और इसके लिए इस्राइली अनुमति की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
दाने-दाने के मोहताज हैं 20 लाख लोग
युद्ध के कारण गाजा के 20 लाख लोग दाने-दाने के मोहताज हो गए हैं। हाल के महीनों में, जितनी सहायता सामग्री जरूरत है उसमें से संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगी केवल 20 प्रतिशत जरूरी सहायता ही गाजा पहुंचा पाए हैं। इसकी वजहें लड़ाई, सीमा बंद होना व इस्राइली पाबंदियां हैं। इस्राइल के बढ़ते हमलों व मानवीय सहायता पर लगी पाबंदियों ने एक भूख संकट पैदा कर दिया है। गाजा के कुछ हिस्सों में अकाल की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन