फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Vs Medvedev: War of words between US and Russia intensifies, President Trump deploys nuclear submarines

Trump Vs Medvedev: अमेरिका और रूस में जुबानी जंग हुई तेज, राष्ट्रपति ट्रंप ने तैनात कीं परमाणु पनडुब्बियां

Fri, 01 Aug 2025 11:20 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 01 Aug 2025 11:20 PM IST
सार

Trump Vs Medvedev: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। वहीं ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मेदवेदेव के बेहद भड़काऊ बयानों के आधार पर, मैंने दो परमाणु पनडुब्बियों को उपयुक्त क्षेत्रों में तैनात करने का आदेश दिया है, ताकि ये मूर्खतापूर्ण और भड़काऊ बयान ज्यादा न हों।

विज्ञापन
Trump Vs Medvedev: War of words between US and Russia intensifies, President Trump deploys nuclear submarines
दिमित्री मेदवेदेव, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स/दिमित्री मेदवेदेव, डोनाल्ड ट्रंप

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। ट्रंप ने शुक्रवार को भड़काऊ बयान के जवाब में दो परमाणु पनडुब्बियों को उचित इलाकों में तैनात करने का आदेश दिया। दरअसल, मेदवेदेव ने ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि 'अगर रूस के एक पूर्व राष्ट्रपति के कुछ शब्द अमेरिका के ताकतवर नेता को इतना डरा सकते हैं, तो रूस सही रास्ते पर है।' इसके जवाब में ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'शब्दों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Russia: 'हमारे पास अब भी सोवियत काल की स्वचालित परमाणु हमला प्रणाली', रूसी नेता मेदवेदेव की ट्रंप को चेतावनी
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने मेदवेदेव को बताया 'फेल राष्ट्रपति'
राष्ट्रपति ट्रंप ने मेदवेदेव को 'फेल राष्ट्रपति' कहकर हमला किया और कहा कि रूस और अमेरिका को एक-दूसरे से कोई व्यापार नहीं करना चाहिए। भारत पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत-रूस के रिश्तों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि भारत के टैक्स बहुत ज्यादा हैं। वहीं दिमित्री मेदवेदेव ने भी पलटवार करते हुए कहा कि ट्रंप को अपने पसंदीदा जॉम्बी फिल्मों की याद करनी चाहिए और रूस की 'डेड हैंड' रणनीति को नहीं भूलना चाहिए।


यह भी पढ़ें - MEA: भारत-रूस संबंधों पर चिढ़े ट्रंप को विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- हमारे संबंध योग्यता पर आधारित हैं

इससे पहले मेदवेदव ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उन देशों को हल्के में न लें, जिन्हें वह मृत बता रहे हैं। उनका यह बयान तब सामने आया, जब ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारत और रूस के आपसी संबंधों पर हमला किया और कहा कि ये दोनों देश अपनी 'मरी हुई अर्थव्यवस्थाओं' को गर्त में ले जा सकते हैं। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, 'डेड हैंड' शब्द शीत युद्ध के दौर की पश्चिमी शब्दावली से लिया गया है।

मेदवेदेव के बयानों के बाद ट्रंप ने एटमी पनडुब्बियों की जगह बदली
रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बेहद भड़काऊ बयानों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो अमेरिकी परमाणु पनडुब्बियों को स्थानांतरित कर जगह बदलने का आदेश दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में पनडुब्बी के स्थानांतरण की पुष्टि करते हुए कहा, बयान बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और कभी-कभी यह अनचाहे दुष्परिणामों की ओर ले जाते हैं, मैं आशा करता हूं कि मेदवेदेव के बयानों से ऐसा न हो। मेदवेदेव के तेज जुबानी हमलों पर ट्रंप ने अपने बयानों की धार कम कर दी।

मुझे सावधान रहना होगा- डोनाल्ड ट्रंप
पनडुब्बियों के स्थानांतरण पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हमें ऐसा करना ही था। हमें बस सावधान रहना होगा। धमकी दी गई थी। हमें लगा कि यह उचित नहीं है, इसलिए मुझे बहुत सावधान रहना होगा। वह बोले, मैं ऐसा अपने लोगों की सुरक्षा के लिए कर रहा हूं। जब आप परमाणु शक्ति की बात करते हैं, तो हमें तैयार रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed