MEA: भारत-रूस संबंधों पर चिढ़े ट्रंप को विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- हमारे संबंध योग्यता पर आधारित हैं
MEA On US Sanctions: भारत पर 25 फीसदी अमेरिकी टैरिफ लागू होने से एक दिन पहले विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के रूस के साथ व्यापार और तेल खरीद को लेकर टैरिफ का एलान किया था, इसके साथ ही उन्होंने एक जुर्माना भी लगाया है। इस पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अन्य देशों के साथ हमारे संबंध योग्यता पर आधारित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान से व्यापार पर अमेरिकी प्रतिबंध
अमेरिका की तरफ से कुछ भारतीय कंपनियों पर ईरान से व्यापार के चलते लगाए गए प्रतिबंधों पर बोलते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने इन प्रतिबंधों को नोट किया है और इस पर गौर कर रहे हैं।'
#WATCH | Delhi | On the US announcing sanctions on Indian companies involved in trading with Iran, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "We have taken note of the sanctions, we are looking into it."
विज्ञापन विज्ञापन
On US President Donald Trump's statement that India may purchase oil from… pic.twitter.com/z70NqIncos— ANI (@ANI) August 1, 2025
रणधीर जायसवाल ने आगे कहा, 'किसी भी देश के साथ हमारे संबंध उसकी योग्यता पर आधारित हैं और उन्हें किसी तीसरे देश के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। जहां तक भारत-रूस संबंधों का सवाल है, हमारे बीच एक स्थिर और समय-परीक्षित साझेदारी है।'
#WATCH दिल्ली | विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "किसी भी देश के साथ हमारे संबंध उसकी योग्यता पर आधारित हैं और उन्हें किसी तीसरे देश के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। जहां तक भारत-रूस संबंधों का सवाल है, हमारे बीच एक स्थिर और समय-परीक्षित साझेदारी है।" pic.twitter.com/VooIBysLZi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2025
यह भी पढ़ें - US Tariffs: ट्रंप के टैरिफ का हो सकता है विपरीत असर, अमेरिकियों को ही भुगतना पड़ सकता है बड़ा आर्थिक नुकसान
भारत और अमेरिका के रिश्ते
भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर उन्होंने कहा, 'भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और मजबूत जनसंपर्क पर आधारित है। यह रिश्ता कई बदलावों और चुनौतियों के बावजूद मजबूत बना रहा है। हम अपने साझा एजेंडे पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं और हमें विश्वास है कि यह संबंध आगे भी प्रगति करेगा।'
#WATCH | Delhi | MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "India and the United States share a comprehensive global strategic partnership anchored in shared interests, democratic values, and robust people-to-people ties. This partnership has weathered several transitions and… pic.twitter.com/M42PC9sJzf
— ANI (@ANI) August 1, 2025
रूस से तेल खरीद बंद करने की खबरों पर प्रतिक्रिया
कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि कुछ भारतीय तेल कंपनियों ने रूस से तेल लेना बंद कर दिया है। इस पर प्रवक्ता ने कहा, 'आप हमारे ऊर्जा जरूरतों को लेकर समग्र दृष्टिकोण से अवगत हैं। हम बाजार में उपलब्ध विकल्पों और वैश्विक स्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं। हमें इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है।'
#WATCH | Delhi | On media reports that some Indian oil companies have stopped taking oil from Russia, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "You are aware of our broad approach to energy sourcing requirements, that we look at what is available in the market and the prevailing… pic.twitter.com/gEC7j5w0MK
— ANI (@ANI) August 1, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर कि 'एक दिन भारत पाकिस्तान से तेल खरीद सकता है,' विदेश मंत्रायल के प्रवक्ता ने कहा, 'इस मामले पर मेरे पास कोई टिप्पणी नहीं है।'
यह भी पढ़ें - Tariff: 'ट्रंप WTO को तबाह कर रहे, भारत 'मूकदर्शक' नहीं बना रह सकता', टैरिफ मुद्दे पर भड़की कांग्रेस
निमिषा प्रिया के केस पर मंत्रालय का जवाब
यमन में एक हत्या के मामले में मौत की सजा का सामना कर रहीं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में विदेश मंत्रालय ने कहा, 'यह एक संवेदनशील मामला है। भारत सरकार इस मामले में हरसंभव सहायता दे रही है। हमारी लगातार कोशिशों के कारण सजा पर अमल फिलहाल टल गया है। हम इस पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और जरूरत के हिसाब से सभी मदद दे रहे हैं। हम कुछ मित्र देशों के संपर्क में भी हैं।' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, 'कुछ मीडिया रिपोर्टों में इस मामले को लेकर जो दावे किए गए हैं, वे गलत हैं। कृपया हमारे आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें। हम सभी से अपील करते हैं कि अफवाहों से बचें।'
#WATCH | Delhi | On the case of Nimisha Priya, an Indian national facing the death penalty in a murder case in Yemen, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "This is a sensitive matter. The Government of India has been extending all possible assistance in the case. As a result of… pic.twitter.com/wgIPc5hB0m
— ANI (@ANI) August 1, 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.