{"_id":"688b8c143e2535a9810fb05a","slug":"russian-leader-medvedev-reminds-trump-about-dangers-of-dead-hand-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: 'हमारे पास अब भी सोवियत काल की स्वचालित परमाणु हमला प्रणाली', रूसी नेता मेदवेदेव की ट्रंप को चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: 'हमारे पास अब भी सोवियत काल की स्वचालित परमाणु हमला प्रणाली', रूसी नेता मेदवेदेव की ट्रंप को चेतावनी
Thu, 31 Jul 2025 09:01 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:01 PM IST
सार
Russia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस की अर्थव्यवस्थाओं को 'मरी हुई' बताते हुए दोनों देशों पर तंज कसा, जिस पर रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। मेदवेदेव ने ट्रंप को चेतावनी दी कि वह 'डेड हैंड' जैसे रूस के परमाणु हथियारों की ताकत को नजरअंदाज न करें, जो अंतिम हमले के लिए बनाए गए थे। दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर तल्ख टिप्पणियों का आदान-प्रदान हुआ।
विज्ञापन
दिमित्री मेदवेदेव, डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एक्स/दिमित्री मेदवेदेव, डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गुरुवार को सोशल मीडिया पर तल्ख टिप्पणियों का आदान-प्रदान हुआ। मेदवेदव ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उन देशों को हल्के में न लें, जिन्हें वह मृत बता रहे हैं। उनका यह बयान तब सामने आया, जब ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारत और रूस के आपसी संबंधों पर हमला किया और कहा कि ये दोनों देश अपनी 'मरी हुई अर्थव्यवस्थाओं' को गर्त में ले जा सकते हैं।
ट्रंप ने रूस पर हमला बोलते हए आगे कहा, रूस और अमेरिका के बीच लगभग कोई व्यापार नहीं होता। इसे ऐसा ही रहने दो और मेदवेदेव को कहो कि वह अपने शब्दों का ध्यान रखें, जो रूस के नाकाम पूर्व राष्ट्रपति हैं और अब भी खुद को राष्ट्रपति समझतें हैं। वह बहुत खतरनाक इलाके में कदम रख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: कीव पर फिर बरसीं रूस की मिसाइलें, एक मासूम समेत छह की मौत; मलबे में दबे कई लोग
विज्ञापन
कुछ ही घंटों बाद मेदवेदेव ने ट्रंप की 'मरी हुई अर्थव्यवस्थाएं' वाली टिप्पणी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ट्रंप को यह याद रखना चाहिए कि रूस के पास अब भी सोवियत काल की ऐसी स्वचालित परमाणु हमला प्रणाली है, जो अंतिम विकल्प के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। मेदवेदेव रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष हैं और जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करते हैं।
मेदवेदेव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, अगर रूस के एक पूर्व राष्ट्रपति के कुछ शब्द अमेरिका के तथाकथित ताकतवर माने जाने वाले राष्ट्रपति में इतना डर पैदा कर देते हैं, तो इसका मतलब है कि रूस सब कुछ सही कर रहा है और आगे भी अपने रास्ते पर चलता रहेगा।
ट्रंप की भारत और रूस की 'मरी हुई अर्थव्यवस्थाओं' और 'खतरनाक इलाके में कदम रखने' की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए मेदवेदेव ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी पसंदीदा फिल्म 'द वॉकिंग डेड' को याद रखना चाहिए और सोचना चाहिए कि एक 'डेड हैंड' कितना खतरनाक हो सकता है, भले ही वह प्राकृतिक रूप में मौजूद न हो। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक हंसने वाला इमोजी भी जोड़ा।
ये भी पढ़ें: भारत-रूस पर ट्रंप का हमला, बोले- वे अपनी मृत अर्थव्यवस्था को गिरा दें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, 'डेड हैंड' शब्द शीत युद्ध के दौर की पश्चिमी शब्दावली से लिया गया है। यह सोवियत परमाणु रोधी प्रणाली 'पेरीमीटर' को संदर्भित करता है। यह स्वचालित प्रणाली इस तरह डिजाइन की गई थी कि यदि सोवियत संघ पर हमला होता, तो यह निश्चित रूप से जवाबी हमला कर सके।
हाल ही में, ट्रंप ने कहा था कि यदि मॉस्को और वॉशिंगटन यूक्रेन विवाद पर 50 दिनों के भीतर कोई समझौता नहीं करते हैं, तो अमेरिका रूस और उसके व्यापारिक साझेदारों पर लगभग 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाएगा। बाद में उन्होंने इस समय सीमा को घटाकर 10 दिन कर दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन