फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   These six women will create history in space on April 14, first female crew mission

Blue Origin: 14 अप्रैल को इतिहास रचेंगी यह छह महिलाएं, अंतरिक्ष में रवाना होगा महिलाओं का पहला क्रू मिशन

Thu, 03 Apr 2025 07:47 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 03 Apr 2025 07:47 PM IST
सार

एयरोस्पेस कंपनी ब्लू ऑरिजिन का नया शेपर्ड रॉकेट इतिहास रचने जा रहा है। बता दें कि, 14 अप्रैल को शेपर्ड रॉकेट छह महिलाओं को लेकर उड़ान भरने के साथ ही महिलाओं का पहला क्रू मिशन बन जाएगा।

विज्ञापन
These six women will create history in space on April 14, first female crew mission
जेफ बेजोस, ब्लू ओरिजिन के संस्थापक - फोटो : ANI

विस्तार

अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आने वाले जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ऑरिजिन का नया शेपर्ड रॉकेट इतिहास रचने जा रहा है। इस रॉकेट की 11वीं मानव उड़ान की क्रू में केवल महिलाएं होंगी। छह शीर्ष महिलाओं के साथ 14 अप्रैल, 2025 को वेस्ट टेक्सास में लॉन्च साइट वन से यह उड़ान भरी जाएगी। इस मिशन का नाम एनएस-31 है। इस मिशन में कैटी पेरी, आयशा बॉवे, अमांडा न्यगेन, गेल किंग, कैरिन फ्लिन और लॉरेन सांचेज शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US Tariffs: ट्रंप के जवाबी टैरिफ का भारत को फायदा या नुकसान, कैसे खुद अमेरिका को झेलनी पड़ सकती है परेशानी?
विज्ञापन
  • कैटी पेरी 
हॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका होने के साथ-साथ कैटी सामाजिक कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं। कैटी यूनिसेफ की सद्भावना दूत हैं और कला के माध्यम से बच्चों को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने फायरवर्क फॉउंडेशन की स्थापना की है। इस मिशन में भाग लेकर वह अपनी बेटी और दूसरों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • आयशा बॉवे
आयशा नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक और एंटरप्रेन्योर हैं, जिन्होंने अपना जीवन STEM शिक्षा को बढ़ावा देने में लगा दिया।वह स्टेमबोर्ड की सीईओ और लिंगो की संस्थापक हैं। अपनी स्पेस यात्रा से उनका लक्ष्य युवाओं को प्रेरित करना है।
  • अमांडा न्यगेन
अमांडा एक बायोएस्ट्रोनॉटिक्स अनुसंधान वैज्ञानिक हैं, जिन्होंने नासा के कई मिशन में काम किया है। वह यौन हिंसा से बचे हुए लोगों की मुखर समर्थक हैं और टाइम्स पत्रिका की 'वुमन ऑफ द ईयर' भी रही हैं। वह स्पेस में उड़ान भरने वाली पहली वियतनामी महिला होंगी। इस उड़ान से वह विज्ञान को शांति का औजार बताना चाहती हैं। 
  • गेल किंग
पुरस्कृत पत्रकार और सीबीएस मॉर्निंग की को-होस्ट गेल अपने साक्षात्कार शैली के लिए जानी जाती हैं। इस मिशन से वह रोमांच का अनुभव करने के साथ-साथ दूसरों के लिए प्रेरणा बनने जा रही हैं।
  • कैरिन फ्लिन
फैशन में अपना नाम बनाने के बाद, कैरिन ने अपना ध्यान फिल्म निर्माण और समुदायों के लिए कार्य करने में लगाया। उनकी कुछ फिल्में जैसे दिस चेंजेस एवरीथिंग और लिली सशक्तीकरण को बढ़ावा देती है। इस स्पेस की उड़ान से वह अपने बेटे और भविष्य की पीढ़ी को प्रेरित करेंगी।
  • लॉरेन सांचेज
एमी पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार और पायलट लॉरेन, जो अर्थ फंड की सह अध्यक्ष हैं। उन्होंने ब्लैक ऑप्स एविएशन की स्थापना की, जो महिला स्वामित्व वाली पहली हवाई फिल्म कंपनी है। कुछ समय पहले ही उन्होंने बच्चों की बेस्टसेलिंग किताब भी रिलीज की है। जानकर हैरानी होगी कि 1963 के बाद यह पहली बार है जब पूरे क्रू में केवल महिलाएं होंगी। यह उड़ान पृथ्वी और अंतरिक्ष के बीच की कार्मन रेखा तक लगभग दस मिनट की होगी।

यह भी पढ़ें - Airlines: इस साल तीन महीने में एयरलाइंस को मिली 24 फर्जी बम धमकियां, 13 लोग हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed