फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Airlines received 24 hoax bomb threats in three months this year, 13 people arrested

Airlines: इस साल तीन महीने में एयरलाइंस को मिली 24 फर्जी बम धमकियां, 13 लोग हुए गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 05:27 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Airlines received 24 hoax bomb threats in three months this year, 13 people arrested
विमान - फोटो : ANI

केंद्र सरकार ने गुरुवार को सदन में बताया कि इस साल 25 मार्च तक एयरलाइन्स को 24 फर्जी बम धमकी के कॉल मिले थे। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के आंकड़ों का हवाला देते हुए नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि 2022 से 25 मार्च, 2025 तक एयरलाइन ऑपरेटरों को कुल 836 फर्जी बम धमकियां प्राप्त हुईं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि, 2022 में कॉल की संख्या 13 थी और 2023 में बढ़कर 71 हो गई। पिछले साल, 728 ऐसी कॉल आई थीं। इस साल 25 मार्च तक यह संख्या 24 थी। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में मंत्री ने कहा कि एयरलाइन्स को फर्जी बम धमकी कॉल करने के लिए 2024 में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


 खतरों से निपटने के लिए मजबूत प्रोटोकॉल बनाया
बीसीएएस ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों, सीआईएसएफ और हितधारकों के साथ समन्वय में ऐसे खतरों से निपटने के लिए मजबूत प्रोटोकॉल अनिवार्य किए हैं। जिससे उड़ान संचालन पर न्यूनतम प्रभाव पड़ता है। ऐसे खतरों से निपटने के लिए बम खतरा आकस्मिक योजना (बीटीसीपी) लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि, बीटीसीपी के एक हिस्से के रूप में, प्रत्येक हवाई अड्डे पर एक नामित बम खतरा आकलन समिति (बीटीएसी) होती है जो खतरे का विश्लेषण करती है और कार्रवाई करती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, फर्जी बम खतरों से निपटने के लिए, बीसीएएस ने देश के सभी नागरिक विमानन हितधारकों को मजबूत विमानन सुरक्षा बुनियादी ढांचे के रखरखाव को सुनिश्चित करने और हवाई यात्रा में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए सलाह जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed