{"_id":"6b0738e2c47f539d2d07294e","slug":"egypt-cairo-major-highway-surrounding-ring-road-fire-kills-many-injures-severals-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्र: काहिरा के रिंग रोड पर आग से मची तबाही, 30 लोगों की मौत; जलती कारों से लोगों को निकाला गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिस्र: काहिरा के रिंग रोड पर आग से मची तबाही, 30 लोगों की मौत; जलती कारों से लोगों को निकाला गया
Thu, 26 Nov 2026 01:07 AM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, काहिरा
पीटीआई, काहिरा
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:07 AM IST
सार
मिस्र की राजधानी काहिरा के आसपास बने प्रमुख रिंग रोड पर बुधवार को भीषण आग लगने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है।
विज्ञापन
रिंग रोड पर आग लगने से कम से कम 30 की मौत
- फोटो : AI Generated
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मिस्र की राजधानी काहिरा के आसपास बने प्रमुख हाईवे रिंग रोड पर बुधवार को भीषण आग लगने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
यह हादसा काहिरा के इंबाबा उपनगर के वर्राक इलाके में हुआ। रिंग रोड मिस्र की राजधानी के चारों ओर बना प्रमुख मार्ग है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बचावकर्मियों ने जलती हुई कारों से लोगों को बाहर निकाला।
कई कारों में फैल गई थी आग
एसोसिएटेड प्रेस के वीडियो में दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिखाई दिए। आग कई कारों के बीच फैल गई थी। घटना के बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल के आसपास जमा हो गए। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने एक बयान जारी कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।