{"_id":"68a9f7f71bcbed81fd0e8615","slug":"several-killed-after-tour-bus-carrying-passengers-from-india-china-crashes-in-new-york-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Bus Mishap: बिहार और बीजिंग के यात्रियों की मौत, तीन अमेरिकी भी हताहत; चश्मदीद बोले- डिवाइडर से टकराई बस...","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Bus Mishap: बिहार और बीजिंग के यात्रियों की मौत, तीन अमेरिकी भी हताहत; चश्मदीद बोले- डिवाइडर से टकराई बस...
Sat, 23 Aug 2025 10:49 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:49 PM IST
सार
US: अमेरिका के न्यूयॉर्क में नायग्रा फॉल्स से लौट रही एक पर्यटक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। बस में भारत, चीन और फिलीपींस के यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर ने सीटबेल्ट नहीं पहनी थी। चश्मदीदों ने बताया कि बस अचानक डिवाइडर पार कर रॉन्ग साइड चली गई और पलट गई। संचालकों ने ड्राइवर के नशे में धुत्त होने से इनकार किया है। जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका के नायग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क शहर लौट रही पर्यटकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें कुल 54 यात्री सवार थे, जिनमें भारतीय और चीनी नागरिक भी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा न्यूयॉर्क राज्य के थ्रूवे हाईवे पर बफेलो शहर से करीब 48 किलोमीटर पूर्व में शुक्रवार दोपहर 12:22 बजे (स्थानीय समय) हुआ।
भारत के बिहार निवासी शख्स की भी मौत
एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान हो गई है। इनमें एक शख्स भारतीय, एक चीनी नागरिक और तीन अमेरिका में रहने वाले लोग शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त पर एक नजर:
इससे पहले राज्य पुलिस के प्रवक्ता ट्रूपर जेम्स ओ'कैलाहन ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पहले यह कहा गया था कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, लेकिन बफेलो न्यूज के अनुसार यह जानकारी गलत निकली।
विज्ञापन
आठ घंटे तक बाधित रहा सड़क पर परिचालन
हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर की लेन बंद कर दी गई। ईस्टबाउंड लेन को शाम करीब साढ़े आठ बजे (यानी हादसे के लगभग आठ घंटे बाद) दोबारा खोला गया। वेस्टबाउंड लेन को शाम पांच बजे के बाद खोल दिया गया। राज्य पुलिस के मेजर आंद्रे जे रे ने कहा कि घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल अभी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, किसी की हालत गंभीर नहीं है।
ये भी पढ़ें: इस्राइली हमले में गाजा में 25 लोगों की मौत, भोजन की तलाश कर रहे थे लोग; भुखमरी का संकट बढ़ा
ड्राइवर के नशे पर बस संचालकों ने कही यह बात
बस एमएंडवाई टूर इंक द्वारा संचालित की जा रही थी। इसमें एक साल से लेकर 74 साल तक की उम्र के यात्री सवार थे।बफेलो न्यूज के अनुसार, जांच में सामने आया है कि हादसा ड्राइवर की नशे की हालत या बस की तकनीकी खराबी के कारण नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि कई चश्मदीदों ने बस को नियंत्रण खोते हुए देखा, जो डिवाइडर पार करते हुए सड़क के किनारे पहुंची और पलट गई।
ये भी पढ़ें: US Bus Accident: अमेरिका में 54 यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, पांच लोगों की मौत; कई भारतीय भी थे सवार
ज्यादातर यात्री भारत, चीन और फिलीपींस के, सीटबेल्ट न लगाना भारी पड़ा
ओ'कैलाहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बस में सवार सभी यात्रियों को कुछ न कुछ चोटें आई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर यात्री भारत, चीन और फिलीपींस से थे और उनमें से कई ने सीटबेल्ट नहीं लगाई थी। उन्होंने बताया कि बस 'काफी क्षतिग्रस्त' हो गई थी और दुर्घटना के समय कई यात्री बस से बाहर गिर गए थे। हालांकि ड्राइवर सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण क्यों खो दिया।

- बिहार के 65 वर्षीय शंकर कुमार झा।
- चीन के 22 वर्षीय झी होंगझुओ (बीजिंग निवासी)।
- अमेरिका के न्यू जर्सी (ईस्ट ब्रंसविक) की 60 वर्षीय पिंकी चांगरानी।
- न्यू जर्सी के 55 वर्षीय झांग शियाओलान और 56 वर्षीय जियान मिंगली (दोनों जर्सी सिटी निवासी)
इससे पहले राज्य पुलिस के प्रवक्ता ट्रूपर जेम्स ओ'कैलाहन ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पहले यह कहा गया था कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, लेकिन बफेलो न्यूज के अनुसार यह जानकारी गलत निकली।
विज्ञापन
आठ घंटे तक बाधित रहा सड़क पर परिचालन
हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर की लेन बंद कर दी गई। ईस्टबाउंड लेन को शाम करीब साढ़े आठ बजे (यानी हादसे के लगभग आठ घंटे बाद) दोबारा खोला गया। वेस्टबाउंड लेन को शाम पांच बजे के बाद खोल दिया गया। राज्य पुलिस के मेजर आंद्रे जे रे ने कहा कि घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल अभी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, किसी की हालत गंभीर नहीं है।
ये भी पढ़ें: इस्राइली हमले में गाजा में 25 लोगों की मौत, भोजन की तलाश कर रहे थे लोग; भुखमरी का संकट बढ़ा
ड्राइवर के नशे पर बस संचालकों ने कही यह बात
बस एमएंडवाई टूर इंक द्वारा संचालित की जा रही थी। इसमें एक साल से लेकर 74 साल तक की उम्र के यात्री सवार थे।बफेलो न्यूज के अनुसार, जांच में सामने आया है कि हादसा ड्राइवर की नशे की हालत या बस की तकनीकी खराबी के कारण नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि कई चश्मदीदों ने बस को नियंत्रण खोते हुए देखा, जो डिवाइडर पार करते हुए सड़क के किनारे पहुंची और पलट गई।
ये भी पढ़ें: US Bus Accident: अमेरिका में 54 यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, पांच लोगों की मौत; कई भारतीय भी थे सवार
ज्यादातर यात्री भारत, चीन और फिलीपींस के, सीटबेल्ट न लगाना भारी पड़ा
ओ'कैलाहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बस में सवार सभी यात्रियों को कुछ न कुछ चोटें आई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर यात्री भारत, चीन और फिलीपींस से थे और उनमें से कई ने सीटबेल्ट नहीं लगाई थी। उन्होंने बताया कि बस 'काफी क्षतिग्रस्त' हो गई थी और दुर्घटना के समय कई यात्री बस से बाहर गिर गए थे। हालांकि ड्राइवर सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण क्यों खो दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन