फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US midterm Election: Democrat Keisha Lance Bottom create history, becoming country first Black woman governor

अमेरिका मध्यावधि चुनाव: डेमोक्रेट कीशा लांस बॉटम्स ने रचा इतिहास, देश की पहली अश्वेत महिला गवर्नर चुनी गईं

Wed, 04 Nov 2026 09:32 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 04 Nov 2026 09:32 AM IST
सार

अमेरिका के जॉर्जिया में कीशा लांस बॉटम्स ने गवर्नर चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। वह अमेरिका के किसी भी राज्य की पहली अश्वेत महिला गवर्नर बन गई हैं। आखिर उनकी जीत कितनी खास है और इससे अमेरिकी राजनीति में क्या बदलेगा? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
US midterm Election: Democrat Keisha Lance Bottom create history, becoming country first Black woman governor
डेमोक्रेट कीशा लांस बॉटम्स - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनाव के नतीजों में कई बड़े उलटफेर और ऐतिहासिक जीत देखने को मिली हैं। जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कीशा लांस बॉटम्स ने गवर्नर पद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। वह अमेरिका के किसी भी राज्य की पहली अश्वेत महिला गवर्नर बन गई हैं। अटलांटा की पूर्व मेयर बॉटम्स ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और अरबपति रिक जैक्सन को चुनाव में हराया।

विज्ञापन


रिक जैक्सन ने लोकप्रिय रिपब्लिकन गवर्नर ब्रायन केम्प की जगह लेने के लिए 20 करोड़ डॉलर से अधिक खर्च किए थे। केम्प का कार्यकाल आठ साल पूरा होने के बाद जनवरी में समाप्त हो रहा है। कार्यकाल की समय सीमा के कारण वह दोबारा इस पद पर नहीं रह सकते। बॉटम्स पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की सलाहकार रह चुकी हैं। इन चुनावों में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) और सीनेट पर नियंत्रण को लेकर भी मुकाबला जारी है। डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा में अपनी स्थिति मजबूत की है।
विज्ञापन


जॉर्जिया में पहली अश्वेत महिला गवर्नर चुनी गईं बॉटम्स
डेमोक्रेटिक पार्टी की कीशा लांस बॉटम्स ने जॉर्जिया के गवर्नर चुनाव में जीत हासिल की। उनकी जीत को अमेरिकी राजनीति में ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। वह देश के किसी भी राज्य में गवर्नर चुनी जाने वाली पहली अश्वेत महिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी जीत के बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। चुनावी कार्यक्रम में मौजूद 54 वर्षीय कॉन्कुला मिलनर ने कहा कि वह इस जीत से बेहद खुश और भावुक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बॉटम्स पूर्व सैनिकों के लिए बेहतर काम करेंगी। वहीं, 69 वर्षीय सेवानिवृत्त स्कूल काउंसलर पाउला सैंडर्स ने कहा कि वह बॉटम्स की योजनाओं का समर्थन करती हैं। उनके मुताबिक, बॉटम्स की योजना जॉर्जिया के लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने पर केंद्रित है।

फ्लोरिडा में बायरन डोनाल्ड्स बने पहले अश्वेत गवर्नर
फ्लोरिडा में रिपब्लिकन उम्मीदवार बायरन डोनाल्ड्स ने जीत दर्ज कर इतिहास बनाया। वह राज्य के पहले अश्वेत गवर्नर बने हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार डेविड जॉली को हराया। डोनाल्ड्स ने जीत के बाद समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि फ्लोरिडा अब भी रिपब्लिकन पार्टी के साथ है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही निवर्तमान गवर्नर रॉन डेसेंटिस के काम को आगे बढ़ाने का वादा किया।

प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स ने पलटीं तीन सीटें
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी ने अब तक तीन सीटें रिपब्लिकन पार्टी से छीन ली हैं। अगर डेमोक्रेट्स अपनी मौजूदा सभी सीटें बरकरार रखते हैं तो वे सदन में बहुमत हासिल कर सकते हैं। न्यू जर्सी में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार रेबेका बेनेट ने रिपब्लिकन सांसद टॉम कीन को हराया। बेनेट नौसेना की पूर्व हेलीकॉप्टर पायलट हैं। इस सीट को चुनाव से पहले भी कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। वहीं, फ्लोरिडा के 25वें जिले से डेमोक्रेटिक सांसद जेरेड मोस्कोविट्ज ने भी जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि उनकी सीट पर जीत के लिए रिपब्लिकन पार्टी ने करीब 2.6 करोड़ डॉलर खर्च किए थे, लेकिन मतदाताओं ने उनका समर्थन किया।


महंगाई और ट्रंप प्रशासन को लेकर मतदाताओं में नाराजगी
चुनाव के दौरान महंगाई और बढ़ती कीमतें मतदाताओं के लिए बड़ा मुद्दा रहीं। एपी वोटर पोल के मुताबिक, ज्यादातर मतदाता आर्थिक परेशानियों के लिए ट्रंप प्रशासन को जिम्मेदार मानते हैं। वे चाहते हैं कि अमेरिकी कांग्रेस राष्ट्रपति के फैसलों पर ज्यादा निगरानी रखे। चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से उन इलाकों में देखने को मिला, जहां ट्रंप ने पिछले चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed