फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Israeli strikes around Gaza kill 25 as famine announcement raises pressure

Gaza Crisis: इस्राइली हमले में गाजा में 25 लोगों की मौत, भोजन की तलाश कर रहे थे लोग; भुखमरी का संकट बढ़ा

Sat, 23 Aug 2025 07:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खान यूनिस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खान यूनिस। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 23 Aug 2025 07:42 PM IST
सार

Gaza Crisis: गाजा में शनिवार को इस्राइली हमलों में 25 फलस्तीनियों की मौत हो गई, जिनमें आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दुनियाभर की सरकारें और राहत संगठन इस्राइल से युद्ध रोकने की अपील कर रहे हैं, लेकिन इस्राइल हमले तेज करने की तैयारी में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाजा में अब कोई भी जगह सुरक्षित नहीं बची है और सभी जगह बमबारी हो रही है।

विज्ञापन
New Israeli strikes around Gaza kill 25 as famine announcement raises pressure
गाजा में तबाही का मंजर। - फोटो : UNICEF

विस्तार

गाजा में शिविरों में शरण ले रहे और भोजन की तलाश में भटक रहे 25 लोगों की शनिवार को इस्राइली हमलों में मौत हो गई। स्थानीय अस्पतालों ने इसकी पुष्टि की है। गाजा के सबसे बड़े शहर में यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब भुखमरी को लेकर दुनियाभर की सरकारें इस्राइल की आलोचना कर रही हैं। 
विज्ञापन


दुनियाभर की सरकारें और राहत संगठन इस्राइल पर दबाव बना रहे हैं कि वह गाजा में पिछले 22 महीनों से जारी हमलों को रोके। सात अक्तूबर 2023 को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था। जिसके बाद युद्ध शुरू हुआ। राहत संगठनों का कहना है कि कई महीनों से गाजार में जारी युद्ध और भोजन पर इस्राइल की पाबंदियों के कारण आम नागरिक भूख से तड़प रहे हैं। हालांकि, इस्राइल गाजा में भुखमरी के दावे को खारिज कर रहा है और उसकी सेना गाजा सिटी पर कब्जा करने की तैयारी में जुटी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप की कठोर नीति के चलते अमेरिका में कम हुई अप्रवासी आबादी, विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था को होगा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, युद्ध विराम की कोशिशें भी थमी हुई हैं, क्योंकि अब सभी नजरें इस्राइल के अगले कदम पर टिकी हैं। नासेर अस्पताल के दस्तावेज और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण गाजा में हुए इस्राइली हमलों में 14 लोगों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि ये हमले खान यूनिस पर किए गए, जहां हजारों विस्थापित शरण लिए हुए थे। मारे गए लोगों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे थे। 

 
मारे गए दो बच्चों के चाचा अवाद अबू अगाला ने कहा, अब गाजा में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। पूरे गाजा पर बमबारी हो रही है, दक्षिण, उत्तर, हर जगह। एक शोक में डूबी महिला हिकमत फौजो ने युद्धविराम की अपील की। उन्होंने कहा, हम बस थोड़ा आराम चाहते हैं। हम पर रहम कीजिए। 

ये भी पढ़ें: सीमा पर उत्तर कोरियाई सैनिकों पर गोलीबारी, दक्षिण कोरिया पर लगा तनाव बढ़ाने की कोशिश करने का आरोप

उधर, उत्तरी गाजा में जिकिम क्रॉसिंग के पास शनिवार को भोजन की तलाश में आए पांच लोगों को इस्राइली गोलीबारी में जान गंवानी पड़ी। संयुक्त राष्ट्र और अन्य एजेंसियां जिकिम क्रॉसिम पर ही मदद पहुंचाती हैं। बाकी इलाकों में हुए हमलों में आज छह और लोगों की मौत हुई। इस्राइली सेना ने इन मौतों को लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed