Live
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव LIVE: मतदान शुरू, राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप की पहली बड़ी परीक्षा
{"_id":"6ae9d98e18818c0c280b27e8","slug":"us-midterm-elections-2026-live-updates-voting-trump-republicans-democrats-house-senate-2026-11-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी मध्यावधि चुनाव LIVE: मतदान शुरू, राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप की पहली बड़ी परीक्षा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tue, 03 Nov 2026 08:38 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 03 Nov 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:38 PM, 03-Nov-2026
मिशिगन सीनेट चुनाव: उम्मीदवारों ने आखिरी बार मतदाताओं से की वोट डालने की अपील
मिशिगन में सीनेट चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों से वोट डालने की आखिरी अपील की है। उन्होंने लोगों से मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करने का आग्रह किया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के अब्दुल अल-सईद और रिपब्लिकन पार्टी के माइक रोजर्स के बीच मुकाबला है। यह चुनाव की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली और तनावपूर्ण सीटों में से एक है।अब्दुल अल-सईद ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अब समय आ गया है। देश को यह दिखाना हमारे हाथ में है कि क्या-क्या संभव है। पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने इसके साथ अपना एक वीडियो भी साझा किया। इसमें चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से मिलते हुए उनके कई दृश्य हैं। वीडियो में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ उनकी मुलाकात भी दिखाई गई है।
माइक रोजर्स ने एक्स पर लिखा, हमें अपने राज्य को बचाना है। मतदान की अपील के साथ रोजर्स ने एक वीडियो भी साझा किया। इसमें कई लोगों के इंटरव्यू हैं, जो उनका समर्थन कर रहे हैं। वीडियो के एक हिस्से में एक व्यक्ति ने अल-सईद को 'चरमपंथी' बताया है।
08:03 PM, 03-Nov-2026
इस्राइल को चार अरब डॉलर की मदद रोक देगा अमेरिका: ट्रंप
मध्यावधि चुनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत अमेरिका इस साल के अंत के बाद इस्राइल को 4 अरब डॉलर की आर्थिक मदद देना बंद कर देगा।फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि इस्राइल को अब इस मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, कुछ डेमोक्रेट और वामपंथी नेता रिपब्लिकन की आलोचना करने के लिए इस्राइल को अमेरिका की ओर से दी जाने वाली आर्थिक मदद का मुद्दा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
07:02 PM, 03-Nov-2026
किन राज्यों में मतदान केंद्रों पर मौसम का असर पड़ा?
- फ्लोरिडा: रातभर हुई तेज बारिश से अचानक बाढ़ आ गई। इसके कारण कम से कम 18 मतदान केंद्रों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।
- ओक्लाहोमा: रविवार को आए तूफान ने एक सामुदायिक केंद्र को नुकसान पहुंचाया। इस केंद्र का इस्तेमाल मतदान के लिए किया जा रहा था। इसके बाद एक मतदान केंद्र को दूसरी जगह भेजना पड़ा।
- यूटा: राज्य के गवर्नर ने आपातकाल घोषित कर दिया है। उन्होंने सैन जुआन काउंटी के लिए विशेष व्यवस्था भी की है। इसके तहत बाढ़ के पानी के कारण अलग-थलग पड़े मतदाता इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मतपत्र मांग सकते हैं और वापस भेज सकते हैं।
07:00 PM, 03-Nov-2026
अमेरिका के कई राज्यों में खराब मौसम से मतदान प्रभावित
अमेरिका के कई राज्यों में खराब मौसम का असर मतदान पर पड़ा है। फ्लोरिडा में रातभर हुई भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई। इसके बाद कम से कम 18 मतदान केंद्रों को दूसरी जगह भेजना पड़ा। यह बारिश सोमवार देर रात से मंगलवार तक हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमानकर्ताओं ने मंगलवार को अलबामा, टेनेसी, अर्कांसस और मिसिसिपी के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई थी।06:55 PM, 03-Nov-2026
न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर काउंटी में मतदान की मशीनों में खराबी
अमेरिका में न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर काउंटी के कई मतदान केंद्रों पर मशीनों में तकनीकी खराबी आ गई है। इस वजह से मशीनें मतदाताओं के मतपत्र स्वीकार नहीं कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह मतदान शुरू होने के कुछ ही समय बाद मतपत्रों को स्कैन करने वाली मशीनों में दिक्कत आने लगी।न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने कहा कि उनका कार्यालय वेस्टचेस्टर में स्कैनर की समस्या पर नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय राज्य और स्थानीय चुनाव बोर्ड के संपर्क में है। ये बोर्ड समस्या का समाधान निकालने के लिए काम कर रहे हैं।
जेम्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, वेस्टचेस्टर के मतदाता अब भी अपने मतदान केंद्रों पर सुरक्षित तरीके से मतपत्र भरकर जमा कर सकते हैं। आपके वोट गिने जाएंगे।
06:48 PM, 03-Nov-2026
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के पांच बड़े मुद्दे
- महंगाई और रोजगार: मतदाता रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। ट्रंप के ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने से महंगाई और बढ़ी है।
- अवैध प्रवासियों का मुद्दा: रिपब्लिकन पार्टी का कहना है कि ट्रंप की सख्त प्रवासी नीति से अमेरिकी नागरिकों को फायदा होगा। इस बीच, अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (आईसीई) की ओर से की गई गिरफ्तारियां रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस नीति की आलोचना की है।
- टैक्स में कटौती: रिपब्लिकन पार्टी ने टैक्स में कटौती को ट्रंप की बड़ी उपलब्धियों में शामिल किया है। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च कम हो रहा है। उसका तर्क है कि अगर कांग्रेस में उसका नियंत्रण हुआ, तो अमीरों पर टैक्स बढ़ाने की संभावना बढ़ेगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा खर्च समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लिए पैसा जुटाया जा सकेगा।
- ईरान के खिलाफ युद्ध: डेमोक्रेटिक पार्टी की योजना है कि अगर उसे मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस का नियंत्रण मिलता है, तो वह ट्रंप पर ईरान के खिलाफ युद्ध खत्म करने का दबाव बनाएगी। चुनाव प्रचार और बहस के दौरान रिपब्लिकन पार्टी को इस युद्ध का बचाव करने में मुश्किल हुई है। यह युद्ध लोगों के बीच काफी अलोकप्रिय है।
- इस्राइल-फलस्तीन विवाद: इस्राइल और फलस्तीन के मुद्दे पर डेमोक्रेटिक पार्टी में मतभेद हैं। पार्टी के कई प्रगतिशील नेता गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इस्राइल की सैन्य कार्रवाई की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। वहीं, पार्टी का मुख्य नेतृत्व इस्राइल का समर्थन करने पर कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:40 PM, 03-Nov-2026
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: मतदान, सीटें और शुरुआती नतीजों से जुड़ी अहम बातें
- अमेरिका के वरमोंट में सुबह 5 बजे (भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे) (जीएमटी) सबसे पहले मतदान शुरू हुआ। इसके एक घंटे बाद न्यू जर्सी, वर्जीनिया, कनेक्टिकट और केंटकी व इंडियाना के कुछ हिस्सों में वोटिंग शुरू हुई।
- अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को बताया कि देश के सभी 50 राज्यों में रिकॉर्ड 1,000 चुनाव निगरानी अधिकारियों को तैनात किया गया है।
- प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसके अलावा, 36 राज्यों में गवर्नर भी चुने जाएंगे।
- अगर डेमोक्रेटिक पार्टी को कांग्रेस में बहुमत मिलता है, तो वह ट्रंप के फैसलों और योजनाओं को लागू होने से रोक सकती है।
- अमेरिका में कुल 21 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 5.8 करोड़ लोग पहले ही मतदान कर चुके हैं। उन्होंने मतदान केंद्रों पर जाकर या डाक से वोट डाला है।
- चुनाव के शुरुआती नतीजे मंगलवार को आने की उम्मीद है। मतदान केंद्र रात 11 बजे (जीएमटी) से बंद होने शुरू होंगे। हालांकि, सभी नतीजे आने में कई दिन लग सकते हैं।
06:36 PM, 03-Nov-2026
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले शेयर बाजारों में गिरावट, कच्चा तेल महंगा
मंगलवार को दुनिया के शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। वॉल स्ट्रीट पर तकनीकी कंपनियों के शेयरों में एआई से जुड़ी चिंताओं के कारण एक बार फिर बिकवाली हुई। इसके बाद निवेशकों का ध्यान अमेरिकी मध्यावधि चुनावों पर चला गया।दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 3.6 फीसदी गिर गया। एसके हाइनिक्स और सैमसंग के शेयरों में भारी गिरावट आई। लंदन, पेरिस और फ्रैंकफर्ट के शेयर बाजार भी नीचे रहे। वहीं, टोक्यो का शेयर बाजार छुट्टी के कारण बंद था।
कच्चे तेल के दाम क्यों बढ़े?
ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.7 फीसदी बढ़कर 106.58 डॉलर प्रति बैरल हो गई। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स में बताया गया कि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ईरान के एक द्वीप पर सीमित हमले किए हैं। इससे पहले सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी। इसकी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की उम्मीदें थीं।
06:31 PM, 03-Nov-2026
कैलिफोर्निया में डाक मतपत्रों पर क्या हुआ?
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कैलिफोर्निया के हजारों विवादित डाक मतपत्रों को अलग रखने की मांग की थी।वहीं, मिशिगन में सीनेट चुनाव के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। डेमोक्रेटिक पार्टी की कांग्रेस सदस्य हेली स्टीवंस ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल एल सैयद के बजाय रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स का समर्थन किया।
06:29 PM, 03-Nov-2026