{"_id":"6857f7d89164bf515b008fdc","slug":"russia-strongly-condemns-irresponsible-us-strike-iranian-nuclear-facilities-kremlin-statement-putin-trump-talk-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Putin-Trump: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद रूस की दो टूक, क्रेमलिन बोला- ट्रंप से बात करने का सवाल ही नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Putin-Trump: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद रूस की दो टूक, क्रेमलिन बोला- ट्रंप से बात करने का सवाल ही नहीं
Sun, 22 Jun 2025 06:02 PM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sun, 22 Jun 2025 06:02 PM IST
सार
अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद रूस ने सख्त प्रतिक्रिया दी। क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करने की कोई योजना नहीं है। रूस ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप / व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : ANI
विस्तार
ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद रूस ने न केवल निंदा की है बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से किसी भी बातचीत की संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया है। क्रेमलिन की ओर से साफ किया गया है कि पुतिन का ट्रंप से संपर्क करने का कोई इरादा नहीं है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पत्रकारों को बताया फिलहाल ट्रंप से बात करने की कोई योजना नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि जरूरत पड़ने पर बातचीत की व्यवस्था की जा सकती है।
अमेरिका ने इन हमलों को ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने के मकसद से अंजाम दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के बाद चेतावनी दी कि अगर ईरान ने पलटवार किया तो अमेरिका और भी हमले करेगा। इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव को और बढ़ा दिया है। वहीं, रूसी संसद (ड्यूमा) की विदेशी मामलों की समिति के अध्यक्ष लियोनिद स्लुत्सकी ने कहा कि यह हमला सैन्य दृष्टिकोण से पूरी तरह गलत था। साथ ही ये आरोप लगाया कि ट्रंप को ईरान में शासन परिवर्तन की साजिश करने की कोशिश कर रहे हैं, जो वो पहले इराक में कर चुके हैं।
अमेरिका पर जमकर बरसा रूस
रूस ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिका द्वारा किए गए हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। रूसी विदेश मंत्रालय ने आगे बयान में कहा कि किसी भी तर्क के आधार पर एक संप्रभु देश की जमीन पर मिसाइल और बमबारी करना पूरी तरह अस्वीकार्य है. खासकर तब, जब ये हमला उस देश ने किया हो जो खुद यूएन सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के परमाणु ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अमेरिका के हमले में ईरान के फोर्डो परमाणु केंद्र को हुआ भारी नुकसान, सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला
ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखेगा- पूर्व राष्ट्रपति
पूर्व राष्ट्रपति और अब रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि अमेरिका के इन हमलों के बावजूद ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखेगा। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा कि तीन ठिकानों पर हमला कर अमेरिका ने क्या हासिल किया? ऐसा लगता है कि ईरान के परमाणु ढांचे को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है।
ये भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिकी हमलों से दुनियाभर में मचा हड़कंप, सऊदी अरब ने की कड़ी निंदा; शांति की अपील भी की
इस मामले को गंभीरता से ले रहा रूस
रूस की प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि मॉस्को अमेरिका के इस कदम को गंभीर खतरे के तौर पर देख रहा है। हालांकि रूस ने अब तक कोई ठोस कूटनीतिक या सैन्य कदम नहीं उठाया है, लेकिन उसके नेता इस बात से सहमत हैं कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय स्थिरता के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
फिलहाल, रूस और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता दिख रहा है। जहां एक ओर अमेरिका इस हमले को रणनीतिक सफलता बता रहा है, वहीं रूस इसे पूरी तरह अवैध और गैर-जरूरी मान रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि ईरान की प्रतिक्रिया क्या होती है और वैश्विक मंच पर यह संकट किस दिशा में बढ़ता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन