फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US attacks on Iran created a stir in the world Saudi Arabia strongly condemned it News In Hindi

US vs Iran: ईरान पर अमेरिकी हमलों से दुनियाभर में मचा हड़कंप, सऊदी अरब ने की कड़ी निंदा; शांति की अपील भी की

Sun, 22 Jun 2025 03:22 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 22 Jun 2025 03:22 PM IST
सार

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमलों से दुनिया में हलचल मच गई है। सऊदी अरब ने इसे ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए कड़ी निंदा की है। साथ ही सभी पक्षों से संयम बरतने और संकट के शांतिपूर्ण समाधान की अपील भी की है।

विज्ञापन
US attacks on Iran created a stir in the world Saudi Arabia strongly condemned it News In Hindi
सऊदी अरब विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

परमाणु कार्यक्रम को लेकर इस्राइल और ईरान के बीच शुरू हुए तनाव में अमेरिका की एंट्री ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। वैश्वित नेता लगातार से इस हमले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच रविवार को सऊदी अरब ने भी अमेरिका की तरफ से ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर कहा कि सऊदी अरब को ईरान में हो रही घटनाओं को लेकर गहरी चिंता है, खासकर अमेरिकी हमलों द्वारा ईरानी परमाणु स्थलों को निशाना बनाए जाने पर।

विज्ञापन

सऊदी अरब ने अपने 13 जून 2025 के बयान की याद दिलाते हुए दोहराया कि वह ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन किए जाने की निंदा करता है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राज्य सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और हालात को और बिगड़ने से रोकने की अपील करता है।

विज्ञापन


कूटनीतिक रास्ता अपनाने पर दिया जोर
इसके साथ ही सऊदी अरब ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की है कि वह इस संवेदनशील समय में राजनीतिक समाधान निकालने के लिए अपने प्रयासों को तेज करे, जिससे इस संकट का शांतिपूर्ण हल निकाला जा सके और क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही सऊदी अरब ने शांति की अपील करते हुए दुनिया से कहा है कि हालात को बिगड़ने से रोका जाए और कूटनीतिक रास्ता अपनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US vs Iran: B-2 बमवर्षक, बंकर बस्टर्स, टॉमहॉक्स..; अमेरिका ने इन हथियारों से ईरानी परमाणु ठिकानों पर किया हमला

ईरान-इस्राइल तनाव में अमेरिकी की एंट्री
बता दें कि ईरान और इस्राइल के बीच जारी संघर्ष नौवें दिन में पहुंच गया है। इस बीच अमेरिका भी अब इस्राइल के समर्थन में खुलकर सामने आ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि अमेरिका ने ईरान पर सटीक और बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। साथ ही ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर शांति नहीं बनी तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस्राइली पीएम ने की ट्रंप की सराहना
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला एक ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा। उधर इस्राइली वायुसेना ने रविवार को फिर से पश्चिमी ईरान में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, यह हमला उस वक्त हुआ जब ईरान ने इस्राइल पर मिसाइलें दागीं, जिसमें कई नागरिक घायल हुए।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी के नेताओं को राहत, विरोध प्रदर्शन के मामलों में अदालतों ने किया बरी

कैसे हुई संघर्ष की शुरुआत, समझिए
गौरतलब है कि यह पूरा संघर्ष 13 जून को शुरू हुआ जब इस्राइल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर बड़ा हवाई हमला किया। इसके जवाब में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3 नाम से ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिनका निशाना इस्राइल के फाइटर जेट ईंधन संयंत्र और ऊर्जा केंद्र थे। ऐसे में अब जब अमेरिका भी इस टकराव में शामिल हो गया है, तो हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed