{"_id":"6b0828d94c884547930645bf","slug":"26-11-attacks-israel-says-we-neither-forget-nor-forgive-what-stance-supporting-india-against-terrorism-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"26\/11 हमले की 18वीं बरसी: इस्राइल बोला- न भूलेंगे, न माफ करेंगे, आतंकवाद के खिलाफ भारत के समर्थन पर रूख क्या?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
26/11 हमले की 18वीं बरसी: इस्राइल बोला- न भूलेंगे, न माफ करेंगे, आतंकवाद के खिलाफ भारत के समर्थन पर रूख क्या?
Thu, 26 Nov 2026 06:23 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
आईएएनएस, यरूशलेम
आईएएनएस, यरूशलेम
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Thu, 26 Nov 2026 06:23 PM IST
सार
26/11 मुंबई आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर इस्राइल ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। इस्राइली राजनयिकों ने लियोपोल्ड कैफे पहुंचकर मृतकों को याद किया। इस्राइल ने कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। दोनों देशों को मिलकर आतंकवाद खत्म करने की दिशा में काम करना चाहिए।
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा इस्राइल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
इस्राइल ने गुरुवार को 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने भारतीय लोगों के जज्बे और दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वालों के साहस को नमन किया।
इस्राइली विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
इस्राइली विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'आज, इस्राइल भारतीय लोगों के जज्बे, दूसरों की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वालों के साहस, और 26/11 मुंबई के भयानक आतंकी हमलों में मारे गए निर्दोष लोगों की याद को नमन करता है। आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती, और न ही इसे हराने के हमारे साझा संकल्प की कोई सीमा है। आतंकवाद के खिलाफ इस संयुक्त लड़ाई में इस्राइल मजबूती से भारत के साथ खड़ा है।' इसके साथ ही उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता दोहराई।
लियोपोल्ड कैफे का क्यों दौरा किया?
दिन में, भारत में मौजूद इस्राइली राजनयिकों ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने के अपने संकल्प को दोहराया। इन भयानक आतंकी हमलों की 18वीं बरसी के मौके पर, मध्य-पश्चिम भारत के लिए इस्राइल के महावाणिज्य दूत (कॉन्सुल जनरल) यानिव रेवाच ने मुंबई के लियोपोल्ड कैफे का दौरा किया। 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले के दौरान यह जगह भी निशाना बनी थी।
विज्ञापन
रेवाच ने क्या कहा?
इस दौरे के दौरान समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में रेवाच ने कहा, 'मैं यहां भारत के साथ एकजुटता दिखाने आया हूं। जो कुछ यहां हुआ, और पूरे मुंबई शहर में हुआ, उसे हम कभी नहीं भूलेंगे। हम भारत का समर्थन करते हैं, हम भारत के साथ खड़े हैं। हम न तो कभी भूलेंगे और न ही कभी माफ करेंगे, और हम मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ते रहेंगे।'
उन्होंने आतंकवाद से निपटने के प्रयासों में भारत और इस्राइल के बीच और अधिक करीबी सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। इसमें उन सरकारों और देशों का सामना करना भी शामिल है जो आतंकवादी समूहों का समर्थन करते हैं।
भारत से किस मामले में सीखा को कहा?
रेवाच ने बताया, 'मैं देखता हूं कि भारत कई मामलों में काफी आगे है। इन विषयों पर हमें भारत से बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। मुझे पक्का यकीन है कि आतंकवाद से निपटने के लिए हमें मिलकर काम करते रहना चाहिए। इसमें न केवल आतंकवादी समूहों को, बल्कि उन सरकारों और देशों को भी शामिल करना चाहिए जो असल में इन समूहों के पीछे खड़े हैं, ताकि आतंकवादी गतिविधियों को पूरी तरह खत्म किया जा सके।"
भारत में इस्राइल के राजदूत रूवेन अजार ने भी 26/11 के भयानक मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों को याद किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में अजार ने लिखा, '26/11 के भयानक मुंबई आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद कर रहे हैं।' भारत में इस्राइल दूतावास ने मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों के परिवारों और बचे हुए लोगों के प्रति एकजुटता जताई। उन्होंने उन 166 लोगों को याद किया जिनकी जान चली गई थी, जिनमें नरीमन हाउस में मारे गए पांच इस्राइल नागरिक भी शामिल थे।