Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran arrests Oscar nominated screenwriter Mehdi Mahmoudian amid concerns over executions of jailed protesters

ईरान: ऑस्कर-नामांकित पटकथा लेखक मेहदी महमूदियन गिरफ्तार, मौत की सजा के खिलाफ क्यों थे मुखर?

Thu, 26 Nov 2026 08:41 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, काहिरा।
पीटीआई, काहिरा। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 08:41 PM IST
सार

ऑस्कर-नामांकित पटकथा लेखक मेहदी महमूदियन को ईरान में गिरफ्तार कर लिया गया। वह जेल में बंद प्रदर्शनकारियों और फांसी के खतरे का सामना कर रहे लोगों के समर्थन में आवाज उठा रहे थे। उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब ईरान में विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में फांसी और गिरफ्तारियां जारी हैं।
 

विज्ञापन
Iran arrests Oscar nominated screenwriter Mehdi Mahmoudian amid concerns over executions of jailed protesters
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान के मानवाधिकार कार्यकर्ता और ऑस्कर-नामांकित पटकथा लेखक मेहदी महमूदियन को बुधवार को तेहरान स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। ईरानी अधिकारियों ने भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। महमूदियन उन लोगों के लिए लगातार आवाज उठा रहे थे, जिन्हें सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद जेल में बंद किया गया और जिन्हें मौत की सजा दिए जाने का खतरा है। महमूदियन ईरानी फिल्म इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट के पटकथा लेखकों में शामिल थे। इस फिल्म को ऑस्कर के लिए नामांकन मिला था।
विज्ञापन


महमूदियन को क्यों गिरफ्तार किया गया? 
महमूदियन के निजी टेलीग्राम चैनल पर बताया गया कि बुधवार को कुछ एजेंट उनके घर पहुंचे। उन्हें हिरासत में लिया गया और उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त कर लिए गए। सुधारवादी समाचार माध्यम एम्तेदाद ने भी बुधवार को उनकी गिरफ्तारी की खबर दी थी।
विज्ञापन

उनके मित्र होसेन रज्जाक ने बताया कि बुधवार तड़के करीब दो से तीन बजे उनकी महमूदियन से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। दोनों 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़े एक मामले में मौत की सजा पर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महमूदियन ने फोन उठाना बंद कर दिया। रज्जाक के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक दर्जन से अधिक हथियारबंद एजेंट उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने महमूदियन को गिरफ्तार किया और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने साथ ले गए।

महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान में क्या हुआ था?
साल 2022 में 22 वर्षीय महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। अमीनी को ईरान की नैतिकता पुलिस ने कथित तौर पर हिजाब ठीक से नहीं पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनकी मौत के बाद देशभर में लोग सड़कों पर उतर आए। कई महीनों तक विरोध प्रदर्शन जारी रहे। सरकार ने इन प्रदर्शनों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की। इस कार्रवाई में सैकड़ों लोगों की मौत हुई और हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया।

किन प्रदर्शनकारियों की फांसी को लेकर चिंतित थे महमूदियन?
महमूदियन की गिरफ्तारी से एक दिन पहले उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर चेतावनी दी थी कि महसा अमीनी की मौत के बाद हुए प्रदर्शनों से जुड़े दो जेल में बंद प्रदर्शनकारियों को अगले 24 घंटे में फांसी दी जा सकती है। ओस्लो स्थित ईरान ह्यूमन राइट्स संगठन के मुताबिक, अमीनी की मौत के बाद हुए प्रदर्शनों से जुड़े कम से कम 15 लोगों को फांसी दी जा चुकी है। इनमें से दो लोगों को 2026 में फांसी दी गई।

संयुक्त राष्ट्र की विशेष रिपोर्टर माई सातो ने भी बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मिलाद अरमून और नाविद नजरान के मामले को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने आशंका जताई थी कि दोनों को अगली सुबह फांसी दी जा सकती है। हालांकि, महमूदियन ने बुधवार को फिर टेलीग्राम पर जानकारी दी कि वकील और परिवार के सदस्यों के अनुसार दोनों की सजा पर अमल नहीं किया गया है।

क्या पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं महमूदियन? 
होसेन रज्जाक के अनुसार, महमूदियन जेल में बंद प्रदर्शनकारियों और फांसी के खतरे का सामना कर रहे लोगों के समर्थन में खुलकर अभियान चलाते थे। उन्होंने कहा कि ईरानी अधिकारी फांसी से जुड़े मामलों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। रज्जाक ने बताया कि महमूदियन को फिलहाल राजधानी के बाहर स्थित ग्रेटर तेहरान जेल में रखा गया है।


इस साल फरवरी में भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी ऑस्कर समारोह से कुछ दिन पहले हुई थी। उस समय महमूदियन समेत 17 लोगों ने एक बयान पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें इस्लामिक रिपब्लिक के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की निंदा की गई थी। साथ ही जनवरी में हुए बड़े सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद प्रदर्शनकारियों पर की गई हिंसक कार्रवाई की आलोचना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed