{"_id":"5ed5e6bb8d87f33c8b26fb79","slug":"protest-in-america-microsoft-ceo-satya-nadella-says-there-is-no-place-for-hate-and-racism-in-the-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉर्ज फ्लॉयड के समर्थन में उतरे सत्या नडेला, कहा- समाज में नफरत, जातिवाद की कोई जगह नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जॉर्ज फ्लॉयड के समर्थन में उतरे सत्या नडेला, कहा- समाज में नफरत, जातिवाद की कोई जगह नहीं
Tue, 02 Jun 2020 11:55 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
सत्या नडेला
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि समाज में नफरत और नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि सहानुभूति और आपसी समझ के साथ और अधिक प्रयास किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
नडेला का यह बयान 46 वर्षीय अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मिनेसोटा में पुलिस हिरासत में मौत के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर आया। नडेला ने सोमवार को एक ट्वीट किया कि हमारे समाज में नफरत और नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है। सहानुभूति और आपसी समझ एक शुरुआत है, लेकिन हमें और अधिक प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जॉर्ज फ्लॉयड के साथ आखिरी 30 मिनट में क्या हुआ था?
विज्ञापन
नडेला ने कहा कि मैं काले और अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के साथ खड़ा हूं और हम अपनी कंपनी में और अपने समुदायों में ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे एक दिन पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के साथ एकजुटता व्यक्त की थी।
There is no place for hate and racism in our society. Empathy and shared understanding are a start, but we must do more. I stand with the Black and African American community and we are committed to building on this work in our company and in our communities. https://t.co/WaEuhRqBho
— Satya Nadella (@satyanadella) June 1, 2020
बता दें कि, मिनियापोलिस शहर में पुलिस हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका के कई शहरों में हिंसा भड़क गई है। प्रदर्शनकारियों की तरफ से स्टोर को लूटा गया और पुलिस की गाड़ियों के साथ कई इमारतों में आग लगा दी गई। प्रशासन ने वाशिंगटन समेत 40 शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। ट्रंप ने सभी प्रभावित शहरों के गवर्नरों से दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
200 साल पुरानी सेंट जॉन चर्च का सरप्राइज विजिट
हिंसा के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के पास 200 साल पुराने चर्च का दौरा किया। बता दें कि यह वही चर्च है, जहां पुलिस से झड़प के बाद प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी थी। उन्होंने रोज गार्डन में कहा कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के सहयोगी हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं कानून और व्यवस्था को लेकर आपका अध्यक्ष हूं।
क्या है मामला?
अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में एक अफ्रीकी मूल के अमेरिकी शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस बर्बरता से मौत हो गई, जिसके बाद इस घटना का वीडियो सामने आया। वीडियो में एक अश्वेत को हथकड़ी लगी है और वह जमीन पर उल्टा लेटा है। एक पुलिस अफसर पांच मिनट से ज्यादा समय तक उसकी गर्दन अपने घुटने से दबाए रहता है। बाद में उस आदमी (जॉर्ज) की मौत हो जाती है।