फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Harry to attend King Charles Coronation without wife Meghan

UK: किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में भाग लेंगे प्रिंस हैरी, बच्चों के साथ अमेरिका में ही रहेंगी मेगन

Wed, 12 Apr 2023 10:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 12 Apr 2023 10:37 PM IST
सार

बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, बकिंघम पैलेस को यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि 'ससेक्स ऑफ ड्यूक' (प्रिंस हैरी) छह मई को वेस्टमिंस्टर एब्बे में कोरोनेशन सर्विस में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Prince Harry to attend King Charles Coronation without wife Meghan
King Charles III, Prince Harry - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रिंस हैरी अगले महीने अपने पिता किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक में शामिल होंगे, लेकिन उनकी पत्नी मेगन बच्चों के साथ अमेरिका में ही रहेंगी। बकिंघम पैलेस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ब्रिटेन के सिंहासन की कतार में पांचवें स्थान पर काबिज 38 वर्षीय हैरी छह मई को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने वाले ऐतिहासिक समारोह में 2,000 मेहमानों के साथ शामिल होंगे। हैरी और मेगन को लेकर बहुत सी अटकलें थीं कि क्या वे विश्व नेताओं और सामुदायिक नेताओं के साथ समारोह में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, बकिंघम पैलेस को यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि 'ससेक्स ऑफ ड्यूक' (प्रिंस हैरी) छह मई को वेस्टमिंस्टर एब्बे में कोरोनेशन सर्विस में हिस्सा लेंगे। हालांकि, इसमें यह भी कहा गया है, 'डचेस ऑफ ससेक्स' (मेघन मर्केल) प्रिंस आर्ची और प्रिंसेज लिलिबेट के साथ कैलिफोर्निया में ही रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरी की यह यात्रा एक विवादास्पद नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री और बायोग्राफी स्पेयर में ब्रिटेन के शाही परिवार के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के विवादास्पद खुलासे के बाद हो रही है। हैरी और मेगन के चैरिटेबल फाउंडेशन आर्कवेल ने इसके तुरंत बाद बकिंघम पैलेस को भी इसी तरह का बयान जारी किया।

पिछले साल सितंबर में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटिश सिंहासन पर पहुंचे 74 वर्षीय किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला को अगले महीने वेस्टमिंस्टर एब्बे में एक धार्मिक समारोह में औपचारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा। यह 70 साल के अंतराल को दर्शाता है क्योंकि इस शाही परंपरा को आखिरी बार 1953 में दिवंगत क्वीन के लिए देखा गया था।


कोरोनेशन का आयोजन भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। 6 से 8 मई के बीच ब्रिटेन में उत्सव एक लंबे सप्ताहांत में भव्य कार्यक्रमों की एक श्रृंखला द्वारा चिह्नित किया जाएगा, जिसमें बहुत स्ट्रीट पार्टियां भी शामिल हैं।

और भी पढ़ें....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed