{"_id":"63baff4f82bdd02b0300632c","slug":"king-charles-iii-uk-pm-praise-baps-swaminarayan-sanstha-founder-pramukh-swami-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: किंग चार्ल्स-III और ब्रिटिश PM ने की प्रमुख स्वामी महाराज की प्रशंसा, अपने संदेश में कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: किंग चार्ल्स-III और ब्रिटिश PM ने की प्रमुख स्वामी महाराज की प्रशंसा, अपने संदेश में कही ये बात
Sun, 08 Jan 2023 11:07 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:07 PM IST
सार
किंग चार्ल्स का संदेश रविवार को भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस द्वारा आध्यात्मिक गुरु के जन्म शताब्दी समारोह के तहत पढ़ा गया। रविवार के कार्यक्रम का विषय 'बीएपीएस यूरोप डे' था।
विज्ञापन
Prince Charles, King Charles III, King Charles, प्रिंस चार्ल्स
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने कहा है कि बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के संस्थापक प्रमुख स्वामी महाराज का सभी के आनंद और प्रगति का संदेश हमेशा की तरह अभी भी उतना ही प्रतिध्वनित होता है।
विज्ञापन
किंग चार्ल्स का संदेश रविवार को भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस द्वारा आध्यात्मिक गुरु के जन्म शताब्दी समारोह के तहत पढ़ा गया। रविवार के कार्यक्रम का विषय 'बीएपीएस यूरोप डे' था। किंग चार्ल्स ने अपने संदेश में यह भी कहा कि वह 1997 में प्रमुख स्वामी महाराज से मिलकर बहुत खुश हुए और स्वामीनारायण मंदिर भी गए।
विज्ञापन
किंग चार्ल्स ने कहा, प्रमुख स्वामी महाराज का कालातीत संदेश कि 'दूसरों के सुख में अपना सुख, दूसरों की प्रगति में अपनी प्रगति, सबकी भलाई में अपनी भलाई निहित है, इसे शांति और खुशी की चाबी के रूप में जानें' हमेशा की तरह अब भी उतना ही प्रतिध्वनित होता है।
विज्ञापन
वहीं, एक संदेश में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने स्वामीनारायण स्वयंसेवकों के समर्पण और ब्रिटेन में कोविड महामारी के दौरान न केवल हिंदू समुदाय, बल्कि हजारों अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए उनकी सेवा की प्रशंसा की।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, सेवा के प्रति यह समर्पण पूरे ब्रिटेन में प्रमुख स्वामी द्वारा प्रेरित सभी 14 मंदिरों में पाया जाता है। महामारी के दौरान उन्होंने न केवल हिंदू समुदाय, बल्कि हजारों लोगों की मदद के लिए कदम बढ़ा, जिन्हें उस समय सहायता की आवश्यकता थी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की।