फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Queen consort Camilla refuses to wear Kohinoor studded crown at King Charless coronation

UK: क्वीन कैमिला नहीं पहनेंगी कोहिनूर हीरे से जड़ा ताज, दबाव के आगे झुका ब्रिटेन! ये है पूरा विवाद

Wed, 15 Feb 2023 12:37 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 15 Feb 2023 12:37 AM IST
सार

इस साल मई में किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक होगा। इसके साथ ही वह आधिकारिक रूप से ब्रिटेन के राजा की गद्दी को संभालेंगे। इस दौरान कैमिला को इस कोहिनूर से जड़े ताज को पहनना था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन
UK Queen consort Camilla refuses to wear Kohinoor studded crown at King Charless coronation
Kohinoor Crown - फोटो : Social Media

विस्तार

पिछले साल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद कोहिनूर हीरे से जड़ा ताज किंग चार्ल्स तृतीय की पत्नी क्वीन कंसोर्ट कैमिला को सौंपा गया था। लेकिन,अब कैमिला ने इस विवादित ताज को पहनने से इनकार किया है। बकिंघम पैलेस की ओर से मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


दरअसल, इस साल मई में किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक होगा। इसके साथ ही वह आधिकारिक रूप से ब्रिटेन के राजा की गद्दी को संभालेंगे। इस दौरान कैमिला को इस कोहिनूर से जड़े ताज को पहनना था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत लंबे समय से कोहिनूर हीरे की वापसी की मांग करता रहा है, ऐसे में अगर कैमिला उस ताज को पहनतीं, तो नया रानजयिक विवाद पैदा हो सकता था। 
विज्ञापन


कोहिनूर हीरे से जड़ा ताज किंग चार्ल्स की दिवंगत दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अंतिम बार पहना था। बताया जाता है कि यह कोहिनूर हीरा 105 कैरट का है, जो दुनिया के सबसे बड़े कटे हुए हीरों में से एक है। भारत का दावा है कि इसे अंग्रेजी हुकूमत ने ईस्ट इंडिया कंपनी के राज के दौरान भारत से ले जाया गया था और महारानी विक्टोरिया को भेंट किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के अलावा ये देश भी करते हैं दावा 
इस कोहिनूर हीरे पर अकेले भारत ही दावा नहीं करता है। बल्कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी साल 1947 से इस पर दावा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कई देशों को नाराज करने से बचने के लिए ब्रिटेन ने नया रास्ता चुना है। किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक 6 मई को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। इससे पहले योजना थी कि कैमिला को इसी दिन यह विवादित कोहिनूर हीरे से जड़ा ताज पहनाया जाना था। लेकिन राजनीतिक संवेदनशीलता को देखते हुए इस योजना को खत्म किया जा सकता है। 

इस मुकुट में क्या-क्या है?
इस मुकुट में 28,00 हीरे हैं। इनमें 105 कैरट का प्रसिद्ध कोह-ए-नूर हीरा भी है। यह दुनिया के सबसे बड़े कटे हुए हीरों में से एक है। खबरों से पता चलता है कि राज्याभिषेख के समय कैमिला को ताज पहनाए जाने को लेकर ब्रिटेन में इसलिए चिंता थी, क्योंकि इसके स्वामित्व को लेकर भारत समेत कई देश अपना दावा जता रहे हैं। 


विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
इस बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कुछ साल पहले संसद में सरकार के द्वारा दिए गए जवाब का जिक्र किया था। बागची ने कहा था, मैं समझता हूं कि भारत सरकार ने कुछ साल पहले संसद में इसका जवाब दिया था। हमने कहा है कि हम समय-समय पर ब्रिटेन की सरकार से बात करते रहे हैं और हम मामले का संतोषजनक समाधान निकालने के तरीकों और साधनों का पता लगाना जारी रखेंगे। महाराजा दलीप सिंह ने 1849 में 108 कैरट का कोहिनूर हीरा महारानी विक्टोरिया को दे दिया था। 1937 में इसे महारानी के ताज में लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed