फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Guyana President Irfaan Ali  Honored PM Modi with Guyana's Highest Civilian Honor 'Order of Excellence

PM Modi: पीएम मोदी को गुयाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस'; राष्ट्रपति अली ने किया सम्मानित

Thu, 21 Nov 2024 08:19 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 21 Nov 2024 08:19 AM IST
सार

इससे पहले डोमिनिका ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया था। गुयाना में आयोजित भारत-कैरीकोम सम्मेलन के दौरान डोमिनिका की राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से सम्मानित किया।

विज्ञापन
Guyana President Irfaan Ali  Honored PM Modi with Guyana's Highest Civilian Honor 'Order of Excellence
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली ने जॉर्जटाउन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' से सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे गुयाना के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए मैं अपने मित्र राष्ट्रपति इरफान अली का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। यह हमारे संबंधों के प्रति आपकी गहरी प्रतिबद्धता का सजीव प्रमाण है। जो हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा। 

विज्ञापन

 

'हम हर दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे'
उन्होंने कहा कि भारत और गुयाना संबंध हमारे साझा इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और गहरे आपसी विश्वास पर आधारित है। इन संबंधों को अभूतपूर्व ऊंचाईयों तक ले जाने में राष्ट्रपति इरफान अली का निजी रूप से बहुत बड़ा योगदान रहा है उनके नतृत्व में हम हर दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'हमारा सहयोग पूरे ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की चर्चाओं में मैंने भारत के लोगों के प्रति उनके स्नेह और आदर को महसूस किया। भारत भी गुयाना के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। दो लोकतंत्रों के रूप में हमारा सहयोग केवल द्विपक्षीय संबंधों के लिए नहीं, बल्कि पूरे ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण है। 

'भारत और गुयाना के बीच समानताओं के कई उदाहरण'
उन्होंने कहा कि अनेक नदियां, झरना और झीलों से समृद्ध गुयाना को 'अनेक जलों की भूमि' कहा जाता है। जिस प्रकार से गुयाना की नदियां यहां के लोगों की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा हैं, उसी प्रकार भारत की गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र जैसी महान नदियां हमारी प्राचीन सभ्यता का जन्म स्थल रही है। भारत और गुयाना के बीच समानताओं के ऐसे कई उदाहरण हैं, जो हमारे ऐतिहासिक संबंधों और भी गहरा करते हैं।

हम आपको इस कैरीकॉम परिवार के सदस्य के रूप में मानते हैं: अली
इससे पहले गुयाना के राष्ट्रपति ने कहा कि प्रौद्योगिकी, नवाचार और डिजिटलीकरण का उपयोग देशों के बीच की खाई को बढ़ाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। ये प्रगति खाई और गरीबी को कम करने और दुनिया को एक साथ लाने के लिए की जानी चाहिए। भारत नई प्रौद्योगिकी नवाचार का समर्थन करता रहा है और प्रधानमंत्री मोदी ने कैरीकॉम में हमें याद दिलाया कि आप इस कैरीकॉम परिवार के सदस्य हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि हम आपको इस कैरीकॉम परिवार के सदस्य के रूप में मानते हैं। यह एक द्विपक्षीय बैठक थी, जो अलग थी। यह विचारों का मिलन था, विचारों का आदान-प्रदान था और चुनौतियों से पार पाने के लिए एक-दूसरे की मदद करने की प्रतिबद्धता थी।

Guyana President Irfaan Ali  Honored PM Modi with Guyana's Highest Civilian Honor 'Order of Excellence
डोमिनिका के सर्वोच्च सम्मान अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित हुए PM मोदी - फोटो : ani

डोमिनिका ने भी किया सम्मानित
इससे पहले डोमिनिका ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया था। गुयाना में आयोजित भारत-कैरीकोम सम्मेलन के दौरान डोमिनिका की राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से सम्मानित किया। फरवरी 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को एक बहुमूल्य उपहार देते हुए कोरोना वैक्सीन एस्ट्राजेनेका की 70 हजार डोज की आपूर्ति की थी। प्रधानमंत्री मोदी की इसी उदारता को चिह्नित करते हुए डोमिनिका की सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया था।


कई देशों के सर्वोच्च सम्मान से किया गया है सम्मानित
प्रधानमंत्री मोदी को कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। बीते जुलाई माह में ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल', से सम्मानित किया गया था। उससे पहले पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से भी सम्मानित किया गया। भूटान ने पहली बार किसी गैर भूटानी व्यक्ति को यह सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त अरब अमीरात, अफगानिस्तान, बहरीन और सऊदी अरब, फ्रांस, मिस्त्र, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, पलाऊ, अमेरिका, मालदीव, फलस्तीन के भी शीर्ष नागरिक पुरस्कार मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed