{"_id":"686f2867640bd4921b02c3da","slug":"palestinian-envoy-bluntly-on-the-situation-in-gaza-said-this-is-not-conflict-but-cruel-massacre-by-israel-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza Conflict: गाजा के हालात पर फलस्तीनी राजदूत की दो टूक, कहा- यह संघर्ष नहीं, इस्राइल का क्रूर नरसंहार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza Conflict: गाजा के हालात पर फलस्तीनी राजदूत की दो टूक, कहा- यह संघर्ष नहीं, इस्राइल का क्रूर नरसंहार
Thu, 10 Jul 2025 08:11 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 10 Jul 2025 08:11 AM IST
सार
इस्राइल-गाजा संघर्ष को लेकर फलस्तीनी राजदूत अब्दुल्ला अबू शावेश ने कहा कि गाजा में संघर्ष नहीं हो रहा है। यह एक इस्राइली क्रूर नरसंहार है और यह 642 दिनों से जारी है।
विज्ञापन
फलस्तीनी राजदूत अब्दुल्ला अबू शावेश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजा के हालात को लेकर फलस्तीनी राजदूत ने इस्राइल की निंदा की है। भारत में फलस्तीनी राजदूत अब्दुल्ला अबू शावेश ने कहा कि गाजा के साथ संघर्ष इस्राइल का क्रूर आक्रमण है। यह नरसंहार जल्द खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 642 दिनों से चल रहे इस संघर्ष में 10 हजार लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
इस्राइल-गाजा संघर्ष को लेकर फलस्तीनी राजदूत अब्दुल्ला अबू शावेश ने कहा कि मुझे हर समय किसी की छोटी-मोटी शब्दावली को सुधारने के अलावा कोई और विकल्प नहीं मिलता, जो बहुत जरूरी है। गाजा में संघर्ष नहीं हो रहा है। यह एक इस्राइली क्रूर नरसंहार है और यह 642 दिनों से जारी है। इस नरसंहार की कीमत हमें 1,00,000 निर्दोष नागरिकों, उनमें से अधिकांश महिलाओं और बच्चों को चुकानी पड़ रही है। हम इसे कैसे देखते हैं? हमें उम्मीद है कि बहुत जल्द इस युद्ध का अंत होगा।
ये भी पढ़ें: चीन के छात्रों पर जासूसी का आरोप, विश्वविद्यालयों से चाइनीज छात्रवृत्ति को खत्म करने की मांग
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युद्धविराम तब होता है जब दो सेनाएं एक-दूसरे के ख़िलाफ़ लड़ रही होती हैं और कहा कि गाजा में ऐसा नहीं है। मैं गाजा संघर्ष के संबंध में युद्धविराम की बात नहीं कर सकते, बल्कि इस्राइल और अमेरिका द्वारा गाजा में युद्ध समाप्त करने की बात कर सकते हैं। अमेरिकी, इस्राइलियों के हाथों में है। कई पश्चिमी देशों के समर्थन और उनकी पूरी मिलीभगत से इस्राइल गाजा और पश्चिमी तट पर फलस्तीन लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ रहा है। इस युद्ध में हमें हजारों नागरिक गंवाने पड़े। इसलिए हम युद्धविराम की बात नहीं कर सकते। हम गाजा पर इस्राइली, अमेरिकी-इस्राइली युद्ध को समाप्त करने की बात कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: नासा के अंतरिम प्रशासक नियुक्त किए गए सीन डफी, राष्ट्रपति ट्रंप ने किए एलान
अब्दुल्ला अबू शावेश ने कहा कि भारत फलस्तीन में कई परियोजनाएं चला रहा है। जो वहां विकास को बढ़ावा दे रही हैं। अब समय आ गया है कि भारत सरकार फलस्तीन में सतत विकास पर और अधिक परियोजनाएं चलाए।
इस्राइल और हमास संघर्ष में भारत की भूमिका पर उन्होंने कहा कि फलस्तीनियों का समर्थन जारी रखना। वे पहले कैसे फलस्तीनियों का समर्थन करते थे, जैसे सवाल यह है कि वे अब भी फलस्तीनी प्रश्न का समर्थन कैसे कर रहे हैं और मेरा मतलब है कि संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय या सतत विकास के मुद्दे पर फलस्तीनियों का समर्थन करना जारी रखना।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन