Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Iraq Drone strike West Asia Russia Ukraine crisis US PAK china bangladesh politics news

वर्ल्ड अपडेट्स: कुर्दिस्तान के गैस क्षेत्र पर ड्रोन हमला, बड़ा बिजली संकट; बेनतीजा ईरान-US वार्ता से तनाव बढ़ा

Mon, 09 Nov 2026 07:02 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 09 Nov 2026 07:02 AM IST
विज्ञापन
World Updates Iraq Drone strike West Asia Russia Ukraine crisis US PAK china bangladesh politics news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

इराक के कुर्दिस्तान में खोर मोर गैस क्षेत्र पर एक ड्रोन हमला हुआ है। अल जज़ीरा के अनुसार, इस हमले से क्षेत्र में बड़ा ऊर्जा आपातकाल उत्पन्न हो गया। कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार (केआरजी) के बिजली मंत्रालय के प्रवक्ता ओमिद अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रिड में बिजली उत्पादन लगभग 2.8 गीगावाट कम हो गया। ड्रोन विस्फोट से गैस आपूर्ति बाधित हुई। इससे एरबिल, सुलेमानियाह, बाजियान, चमचमाल और दुहोक जैसे पांच प्रमुख शहरी केंद्रों को ईंधन नहीं मिला। अधिकारियों ने ग्रिड के पतन को रोकने के लिए आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किए। बिजली मंत्रालय संवेदनशील स्थलों (अस्पतालों) को बिजली देने के लिए जलविद्युत व अन्य ईंधन स्टेशनों का उपयोग कर रहा है। कुर्द सुरक्षा बलों ने हमले की पुष्टि की पर किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली। यह हमला कुर्द अधिकारियों और तेहरान के बीच उच्च स्तरीय सुरक्षा वार्ता के दौरान हुआ।

विज्ञापन


फ्रांस ने ईरान पर लगाया साइबर हमले का आरोप, ईरानी राजदूत को किया तलब
फ्रांस ने अपने यहां हुए बड़े साइबर हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस ने सुपरमार्केट के फ्रिज को निशाना बनाकर किए गए साइबर हमले के मामले में ईरान पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


फ्रांस ने इस मामले में ईरान के राजदूत को भी तलब किया है। यानी उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए विदेश मंत्रालय बुलाया है।

पाकिस्तान ने सऊदी अरब पर हमले की निंदा की
पाकिस्तान ने सोमवार को सऊदी अरब को समर्थन दोहराया। उसने सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको पर हुए हमले की निंदा की। यह हमला यमन के हूती विद्रोहियों ने रियाद के वित्तीय इलाके में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को हुए इस हमले में अरामको की एक इमारत को नुकसान पहुंचा। हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह इस हमले की कड़ी निंदा करता है। यह हमला करने की कोशिश की गई थी। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, हम सऊदी अरब के नेतृत्व और वहां के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हम उसकी सुरक्षा, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए जरूरी सभी कदमों को अपना पूरा समर्थन देते हैं। बयान में आगे कहा गया कि सऊदी अरब की सुरक्षा पाकिस्तान के लिए 'बेहद अहम' है। मंत्रालय ने कहा, अपने सऊदी भाइयों और बहनों की सुरक्षा और भलाई के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।

नेपाल: पति की हत्या के आरोप में पत्नी और भारतीय साथी गिरफ्तार 
नेपाल के मोरंग जिले में एक महिला और उसके भारतीय साथी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर महिला के पति की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, पति के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नेपाल पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। 

पुलिस के बयान के मुताबिक, मृतक की पहचान बुधा राम सोरेन (40 वर्षीय) के रूप में हुई है। उसकी पत्नी कमला बास्के की उम्र 35 साल है। वहीं, उसके कथित प्रेमी सुनील मिश्रा की उम्र 27 साल है। वह बिहार का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार की है। आरोप है कि कमला और सुनील ने मिलकर सोरेन के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। चोट लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वे कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें जहादा ग्रामीण नगरपालिका के पास एक खेत से पकड़ा गया।

नेपाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच भी की जा रही है।

अमेरिका-ईरान वार्ता बेनतीजा, तेहरान ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को सुलझाने के राजनयिक प्रयासों में कोई प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने ईरान की मांगों को "अस्वीकार्य", "अपमानजनक" और "हास्यास्पद" बताया। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, रुबियो ने रविवार को फ्लोरिडा में पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने तेहरान को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। रुबियो ने स्वीकार किया कि कई तीसरे देश मध्यस्थता कर रहे हैं, पर किसी समझौते की संभावना से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कूटनीति से विवाद सुलझाने को प्राथमिकता देते हैं, पर अवास्तविक शर्तों पर बातचीत नहीं हो सकती। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी तेहरान में बातचीत रुकने की बात मानी। उन्होंने इसका कारण अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणाम बताए। अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी कि या तो तेहरान का प्रस्ताव स्वीकार करे या गंभीर सैन्य कार्रवाई का सामना करे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि अब वाशिंगटन को ही फैसला करना है।

Trending Videos

पोप लियो XIV अर्जेंटीना दौरे पर, राष्ट्रपति माइली की नीतियों पर उठाए सवाल
पोप लियो XIV अर्जेंटीना दौरे पर हैं। उन्होंने राष्ट्रपति जेवियर माइली की मितव्ययिता और स्वतंत्रतावादी नीतियों की सूक्ष्म लेकिन मजबूत आलोचना की। पोप ने जोर दिया कि राजनीतिक नेताओं को अर्थव्यवस्था से पहले लोगों को प्राथमिकता देनी चाहिए। यह पोप के शासन, लोकतंत्र और समाज के दृष्टिकोण से बिल्कुल अलग था। माइली ने सार्वजनिक खर्च में कटौती पर अपनी अध्यक्षता दांव पर लगाई है। उन्होंने सामाजिक न्याय को 'भयानक', 'नैतिक विचलन' और 'चोरी' बताया है। पोप ने अधिकारियों से कहा, "अर्थव्यवस्था को व्यक्ति की सेवा करनी चाहिए, व्यक्ति को अर्थव्यवस्था की नहीं।" सरकार ने यात्रा से पहले इन मतभेदों को कम आंकने की कोशिश की थी। यह लगभग 40 साल में किसी पोप की पहली अर्जेंटीना यात्रा है। माइली ने पोप का स्वागत करते हुए विश्वास, आशा और शांति का संदेश लाने की उम्मीद जताई।

पाकिस्तान की टीवी एंकर की गोली मारकर हत्या, पति गिरफ्तार 
पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक महिला एंकर की उसके घर में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने उनके पति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाला संदिग्ध हथियार भी बरामद कर लिया है। ‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, राबिया अहसान एक स्थानीय निजी टीवी चैनल में समाचार और कार्यक्रम प्रस्तोता के तौर पर काम करती थीं। वह रविवार को शहर के गुलशनाबाद इलाके में स्थित अपने घर में मृत मिलीं।

शहर पुलिस अधिकारी (सीपीओ) हसन मुश्ताक सुखेरा ने बताया कि राबिया के पति को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही संदिग्ध हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सुखेरा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अभियान), जांच मामलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। सीपीओ के अनुसार, घर में काम करने वाले एक पुरुष घरेलू सहायक ने पुलिस को बताया कि महिला के पति ने दावा किया था कि गोली गलती से चली थी। सुखेरा ने बताया कि फॉरेंसिक की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed