Donald Trump: नासा के अंतरिम प्रशासक नियुक्त किए गए सीन डफी, राष्ट्रपति ट्रंप ने किए एलान
Sean Duffy: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परिवहन सचिव सीन डफी को नासा का अंतरिम प्रशासक का पद संभालने की जिम्मेदारी दी है। वह जेनेट पेट्रो का स्थान लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परिवहन सचिव सीन डफी को नासा का अंतरिम प्रशासक नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह कदम राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में अंतरिक्ष के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने नई नियुक्ति की जानकारी सोशल मीडिया ट्रुथ के जरिए दी।
सीन डफी को नासा का अंतरिम प्रशासक नियुक्त किए जाने की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं हमारे परिवहन सचिव, सीन डफी को नासा का अंतरिम प्रशासक नियुक्त कर रहा हूं। सीन हमारे देश के परिवहन मामलों को संभालने में जबरदस्त काम कर रहे हैं, जिसमें अत्याधुनिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम बनाना भी शामिल है। वह इस अत्यधिक महत्वपूर्ण अंतरिक्ष एजेंसी के लिए एक शानदार नेता होंगे, भले ही केवल थोड़े समय के लिए ही क्यों न हों ? बधाई हो, और धन्यवाद, सीन!
राष्ट्रपति के पोस्ट के तुरंत बाद डफी ने एक्स पर लिखा, इस मिशन को स्वीकार करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अंतरिक्ष पर छा जाने का समय आ गया है। चलिए, लॉन्च करते हैं।
🚀 Honored to accept this mission. Time to take over space. Let’s launch. 🇺🇸🛰️ pic.twitter.com/ZBoEgPnwz4
— Secretary Sean Duffy (@SecDuffy) July 10, 2025
विस्कॉन्सिन से पूर्व सांसद और ट्रंप के लंबे समय से सहयोगी रहे डफी ने जेनेट पेट्रो का स्थान लिया है, जो जनवरी से कार्यवाहक नासा प्रशासक के रूप में कार्यरत थीं। ट्रंप ने मई में इस पद के लिए जेरेड आइजैकमैन को दिसंबर 2024 नामित किया था, हालांकि बाद में उन्होंने उनका नाम वापस ले लिया।
कौन हैं सीन डफी?
सीन डफी पूर्व रिपब्लिकन कांग्रेसी और फॉक्स न्यूज होस्ट भी रह चुके हैं। वह विस्कॉन्सिन से संबंध रखते हैं और वे 2010 में चुनकर कांग्रेस पहुंचे थे। उन्होंने वित्तीय सेवा समिति में काम किया और बीमा एवं आवास उपसमिति का नेतृत्व किया। 2019 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी फिर से फॉक्स न्यूज की नौकरी करने लगे।