Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel: Political Maneuvering Intensifies for Government Formation, Eisenkot Eyes Netanyahu's Allies

इस्राइल: सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर

Mon, 09 Nov 2026 08:13 AM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, तेल अवीव
आईएएनएस, तेल अवीव Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 09 Nov 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
Israel: Political Maneuvering Intensifies for Government Formation, Eisenkot Eyes Netanyahu's Allies
इस्राइल में राजनीतिक जोड़तोड़ जारी। - फोटो : आईएएनएस

इस्राइल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्व सेना प्रमुख और विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सहयोगी दलों से संपर्क कर अपनी सरकार में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने इस्राइल के हालात को संवदेनशील मानते हुए कहा, "देश गंभीर राजनीतिक और कूटनीतिक संकट से गुजर रहा है और इससे बाहर निकलने के लिए व्यापक राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाने की जरूरत है।"

विज्ञापन


इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने रविवार (8 नवंबर) को सरकार गठन को लेकर फैसला लिया। उन्होंने आइजेनकोट को नई सरकार बनाने का आधिकारिक जिम्मा सौंपा। इसके लिए उन्हें 28 दिन का समय दिया गया है। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रपति उन्हें 14 दिन का अतिरिक्त समय भी दे सकते हैं। नई सरकार बनाने के लिए संसद में 120 में से कम से कम 61 सदस्यों का समर्थन जरूरी है।
विज्ञापन


आइजेनकोट ने अपनी पार्टी याशर के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन की ओर से नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच की दक्षिणपंथी पार्टी 'रिलीजियस जायोनिज्म' को भी साथ आने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, उनकी शर्त है कि गठबंधन सरकार का नेतृत्व वह स्वयं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइजेनकोट ने कहा, इस्राइल ऐसी आपात स्थिति में पहुंच गया है, जहां से वापसी मुश्किल हो सकती है। राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाने की जरूरत है और इसके लिए रचनात्मक और असाधारण राजनीतिक कदम उठाने होंगे। 

इस्राइल में 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। आइजेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें मिलीं, जबकि नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें हासिल हुईं। इस तरह दोनों खेमे बहुमत के 61 सीटों के आंकड़े से पीछे रह गए।

सरकार गठन की इस कवायद में अरब बहुल दलों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। इन दलों ने आइजेनकोट के समर्थन में अपनी सहमति जताई है। हालांकि, उनके विपक्षी गठबंधन के कुछ सहयोगी अरब दलों के साथ सरकार बनाने के पक्ष में नहीं हैं। आइजेनकोट के सामने अति-रूढ़िवादी यहूदी दलों का समर्थन हासिल करने का विकल्प भी है, लेकिन इन दलों की प्रमुख मांगों में उनके समुदाय को अनिवार्य सैन्य सेवा से छूट देना शामिल है। आइजेनकोट इसके उलट सभी नागरिकों के लिए समान सैन्य सेवा की व्यवस्था चाहते हैं।


इस बीच नेतन्याहू ने भी आइजेनकोट के साथ राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच सत्ता में साझेदारी को लेकर सहमति बनना अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed