Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Palestine teenager from West Bank becomes first to die in Israeli prison

Israel: वेस्ट बैंक के किशोर की हिरासत में मौत, इस्राइल की जेल में जान गंवाने वाला 63वां फलस्तीनी कैदी

Tue, 01 Apr 2025 12:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 01 Apr 2025 12:18 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फलस्तीनी कैदी की मौत इस्राइल की मेगिड्डो जेल में हुई है। इस जेल में पूर्व में भी फलस्तीनी कैदियों के उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। इस्राइल की सरकार ने कहा है कि वे हिरासत में मरने वाले सभी कैदियों की मौत की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Palestine teenager from West Bank becomes first to die in Israeli prison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल की जेल में बंद वेस्ट बैंक के एक 17 वर्षीय किशोर की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह किशोर बीते छह महीने से बिना किसी आरोप के जेल में बंद था। हिरासत में रहने के दौरान ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। यह इस्राइल की कैद में मरने वाला पहला किशोर फलस्तीनी नागरिक है। वहीं इस्राइल की हिरासत में मरने वाला यह 63वां फलस्तीनी कैदी बन गया है। 
विज्ञापन


मौत की वजह स्पष्ट नहीं
मृतक किशोर की पहचान वालिद अहमद के रूप में हुई है, जो हाईस्कूल का छात्र था। वालिद अहमद के परिजनों का आरोप है कि उसे बीते साल सितंबर में कथित तौर पर इस्राइली सैनिकों पर पथराव के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि इस्राइल की जेलों में 7 अक्तूबर 2023 के हमले के बाद से हजारों फलस्तीनी कैद हैं और वहां उनका उत्पीड़न किया जाता है। हालांकि इस्राइली सरकार इन आरोपों को सिरे से खारिज कर चुकी है। वहीं वालिद अहमद के मामले में इस्राइल की सरकार ने उसकी मौत की वजह का अभी तक खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Israel-Hezbollah: इस्राइल का बेरूत पर हवाई हमला, एक इमारत क्षतिग्रस्त; हिजबुल्ला अधिकारी को बनाया निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब खाने की वजह से डायरिया होने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फलस्तीनी कैदी की मौत इस्राइल की मेगिड्डो जेल में हुई है। इस जेल में पूर्व में भी फलस्तीनी कैदियों के उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। इस्राइल की सरकार ने कहा है कि वे हिरासत में मरने वाले सभी कैदियों की मौत की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वालिद जेल में बेहोश होकर गिरा और इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। चोट को ही उसकी मौत की वजह माना जा रहा है। वालिद के परिजनों का आरोप है कि जेल में मिलने वाले खराब खाने से उसे डायरिया की शिकायत हुई। माना जा रहा है कि इस बीमारी से आई कमजोरी से ही उसकी जान गई। 

ये भी पढ़ें- Gaza Strip: इस्राइल-हमास की जंग में खुशियां खाक, गाजा में खाद्य आपूर्ति ठप, फलस्तीनी बोले- यह दुख की ईद

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद यह इस्राइली कैद में फलस्तीनी कैदी की मौत की 63वीं घटना है। फलस्तीनी संगठनों का दावा है कि इस्राइल की कैद में मध्य पूर्व युद्ध शुरू होने के बाद 300 फलस्तीनी कैदियों की मौत हुई है। फलस्तीन का ये भी कहना है कि इस्राइल के पास 72 फलस्तीनी कैदियों के शव है, इनमें से 61 ने गाजा युद्ध शुरू होने के बाद जान गंवाई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed