फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel launches airstrike on building in southern Beirut targeting Hezbollah officer

Israel-Hezbollah: इस्राइल का बेरूत पर हवाई हमला, तीन की मौत; सेना ने कहा- हिजबुल्ला अधिकारी को बनाया निशाना

Tue, 01 Apr 2025 08:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 01 Apr 2025 08:58 AM IST
सार

इस्राइली सेना ने मंगलवार सुबह बेरूत में ताजा हवाई हमला किया। हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। सेना का दावा है कि उसने हिजबुल्ला के एक सदस्य को निशाना बनाया, जिसने इस्राइल के खिलाफ हमलों में गाजा पट्टी में हमास की मदद की। हमले में एक इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन
Israel launches airstrike on building in southern Beirut targeting Hezbollah officer
बेरूत में इस्राइली सेना का हमला (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइली सेना ने मंगलवार सुबह बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में एक इमारत पर हवाई हमला किया। हमले में इमारत की ऊपरी तीन मंजिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा, तीन लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि, सेना ने दावा किया कि उसने आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के एक अधिकारी को निशाना बनाया। इससे पहले, इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर बीते शुक्रवार को हमला किया था, जो नवंबर में इस्राइली सेना और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष विराम होने के बाद पहली बार हुआ। 

विज्ञापन


पिछले हमले के दौरान इस्राइली सेना ने पहले चेतावनी दी थी कि भीड़भाड़ वाले इलाके को वहां रह रहे लोग खाली कर दें, जिसके बाद सेना ने दक्षिणी लेबनान से दो प्रोजेक्टाइल लॉन्च किए। हालांकि, हिजबुल्ला ने इसे फायर करने से इनकार कर दिया। ताजा हमले के दौरान इस्राइली सेना ने कोई चेतावनी नहीं दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-Hezbollah: इस्राइल ने बेरूत पर किया हमला, इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच युद्धविराम के बाद पहला
विज्ञापन
विज्ञापन


शिन बेट के निर्देश के बाद किया हमला: सेना
इस्राइली सेना द्वारा जारी बयान के अनुसार, ताजा हमला हिजबुल्ला के एक सदस्य को निशाना बनाने के लिए किया गया। वह इस्राइल के खिलाफ हमलों में गाजा पट्टी में फलस्तीनी हमास समूह की मदद कर रहा था। सेना ने कहा कि हमला इस्राइल की घरेलू खुफिया एजेंसी 'शिन बेट' के निर्देश के बाद किया गया है। हालांकि, हिजबुल्ला ने हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

नीचे खड़ी कारों पर गिरा इमारत का मलबा
सेना के हमले के बाद, इमारत की ऊपरी तीन मंजिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। हमले की सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा की गई हैं, जिनमें इमारत का मलबा नीचे खड़ी खारों पर गिरता दिख रहा है। हे मैडी पड़ोस के पास हमले से पहले, लेबनान की राजधानी बेरूत के कुछ हिस्सों में जेट विमानों की आवाज सुनी गई। 

ये भी पढ़ें: Hezbollah: 'अगर इस्राइली हमले नहीं रुके, तो दूसरे विकल्पों पर करेंगे विचार', हिजबुल्ला ने दी चेतावनी


हमले नहीं रुके तो अन्य विकल्पों का सहारा लेगा समूह: हिजबुल्ला नेता
इससे पहले शनिवार को, लेबनान में हिजबुल्ला नेता शेख नईम कासेम ने चेतावनी जारी की। कासेम ने कहा कि यदि लेबनान पर इस्राइल हमले जारी रहे और लेबनानी सरकार उन्हें रोकने के लिए कार्रवाई नहीं करती है, तो समूह अन्य विकल्पों का सहारा लेगा। 

दक्षिणी उपनगरों को हिजबुल्ला का गढ़ मानता है इस्राइल
बता दें कि दक्षिणी बेरूत के उपनगरों पर इस्राइली सेना ड्रोन और जेट से नियमित रूप से बमबारी करती रही है। इस्राइल इस क्षेत्र को हिजबुल्ला का गढ़ मानता है और समह पर यहां हथियार जमा करने का आरोप लगाता रहा है। 

संघर्ष विराम लागू होने के बाद इस्राइल ने फिर शुरू किए हमले
नवंबर में, अमेरिका ने 14 महीने के इस्राइल-हिजबुल्ला युद्ध को रोकने के लिए मध्यस्थता की थी। संघर्ष विराम के तहत, इस्राइली सेना को जनवरी के अंत तक सभी लेबनानी क्षेत्रों से हटना था। वहीं, हिजबुल्ला को इस्राइली सीमा पर लिटानी नदी के दक्षिण में अपनी सशस्त्र उपस्थिति समाप्त करनी थी। हालांकि, संघर्ष विराम लागू होने के बाद, इस्राइल ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed