फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Happiness destroyed in Israel-Hamas war, food supply halted in Gaza, Palestinians said - this Eid of sadness

Gaza Strip: इस्राइल-हमास की जंग में खुशियां खाक, गाजा में खाद्य आपूर्ति ठप, फलस्तीनी बोले- यह दुख की ईद

Sun, 30 Mar 2025 01:52 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेर अल-बलाह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेर अल-बलाह Published by: बशु जैन Updated Sun, 30 Mar 2025 01:52 PM IST
सार

ईद को खुशी का अवसर माना जाता है, लेकिन गाजा के 20 लाख फलस्तीनियों में से अधिकांश सिर्फ जीवित रहने की कोशिश कर रहे हैं। गाजा पट्टी में ईद पर फलस्तीनियों में सिर्फ मतम और बेबसी नजर आ रही है। जानिए कैसे हैं हालात...। 

विज्ञापन
Happiness destroyed in Israel-Hamas war, food supply halted in Gaza, Palestinians said - this Eid of sadness
गाजा के हालात - फोटो : UN

विस्तार

दुनियाभर में रमजान और ईद की रौनक है। मगर गाजा पट्टी में मातम और खामोशी है। इस्राइल-हमास जंग का दंश झेल रहे फलस्तीनियों ने रमजान और ईद का कोई जश्न नहीं मनाया। गाजा पट्टी में खाद्य आपूर्ति ठप होने से बेबस फलस्तीनियों ने ध्वस्त मस्जिदों के बाहर रमजान की आखिरी नमाज अदा की। उन्होंने इस्राइल-हमास यु्द्ध के अंत की दुआ की। फलस्तीनियों ने कहा कि यह दुख की ईद है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अगर इस्राइली हमले नहीं रुके, तो दूसरे विकल्पों पर करेंगे विचार', हिजबुल्ला ने दी चेतावनी
विज्ञापन


यूं तो ईद को खुशी का अवसर माना जाता है, जब परिवार दावत के लिए इकट्ठा होते हैं और बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदते हैं, लेकिन गाजा के 20 लाख फलस्तीनियों में से अधिकांश सिर्फ जीवित रहने की कोशिश कर रहे हैं।  डेर अल-बलाह में नमाज के बाद आदिल अल-शायर ने कहा कि यह दुख की ईद है। हमने अपने प्रियजनों , अपने बच्चों, अपने जीवन और अपने भविष्य को खो दिया है। एक अन्य सईद अल-कुरद ने कहा कि हत्या, विस्थापन, भूख और घेराबंदी है। हम बच्चों को खुश करने के लिए भगवान के अनुष्ठान करने के लिए बाहर जाते हैं, लेकिन ईद की खुशी के लिए? यहां कोई ईद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  हमास ने स्वीकारा मिस्र-कतर का युद्धविराम प्रस्ताव, नेतन्याहू ने ठुकराया; अब यूएस संग कर रहे कुछ ऐसा

इस्राइल हमास युद्ध विराम समाप्त होने के बाद जंग फिर शुरू हो गई। इस्राइली हमलों में सैकड़ों फलस्तीनी मारे गए हैं और इस्राइल ने चार सप्ताह तक कोई भोजन, ईंधन या मानवीय सहायता नहीं आने दी है। जंग की शुरुआत हमास की ओर से 7 अक्तूबर, 2023 को इस्राइल पर किए गए हमले से हुई थी। इसमें लगभग 1,200 लोगों की जान गई थी। इस दौरान 251 लोगों का अपहरण कर लिया गया था। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस्राइल के जवाबी हमले में अब तक 50,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed