फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak govt finalises arrangements to detain, deport Afghans as deadline nears World News In Hindi

Pakistan: पाकिस्तान ने अफगान नागरिकों को निकालने के लिए पूरी की तैयारी, 31 मार्च तक छोड़ना होगा देश, नहीं तो..

Sat, 29 Mar 2025 11:22 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 11:22 AM IST
सार

अफगान नागरिकों को वापस भेजने के लिए पाकिस्तान सरकार ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस बात खुलासा पाकिस्तानी सेना ने किया। सेना ने बताया कि अफगानी नागरिकों को 31 मार्च से पहले पाकिस्तान छोड़ना होगा। 

विज्ञापन
Pak govt finalises arrangements to detain, deport Afghans as deadline nears World News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान में बचे हुए अफगानी नागरिकों को वापस भेजने की तैयारी लगभग-लगभग पूरी हो चुकी है। इसकी जानकारी पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को दी। सेना ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने अफगान नागरिकों को 31 मार्च तक की समयसीमा से पहले अफगनिस्तान भेजने की पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि इस बात का खुलासा पाकिस्तान में शुक्रवार को हुए एक उच्च स्तरीय बैठक में हुई, जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने की। 
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों ने दी जानकारी
बैठक को लेकर पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि अफगान नागरिकों को हिरासत में लेने के लिए होल्डिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही गृह मंत्री ने कहा कि संघीय सरकार इस प्रक्रिया में प्रांतों के साथ पूरी तरह से समन्वय कर रही है। इसके अलावा, गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने प्रत्यावर्तन के दौरान किसी भी समस्या को हल करने के लिए प्रांतों का दौरा करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: ह्यूस्टन विवि में हिंदू धर्म पाठ्यक्रम पर विवाद, संस्थान ने कहा- शैक्षिणिक स्वतंत्रता को देते हैं महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर जागरूकता अभियान
अधिकारियों ने यह भी बताया कि अफगान नागरिकों के प्रत्यावर्तन के बारे में घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और उनकी सूची तैयार कर ली गई है। 31 मार्च के बाद, पाकिस्तान में अवैध रूप से रहने वाले अफगान नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। जो लोग अवैध अफगानों को किराए पर जगह देंगे, उन्हें भी परिणाम भुगतने होंगे। इसके साथ ही तलाशी अभियान चलाए जाएंगे और अवैध अफगानों के बायोमेट्रिक रिकॉर्ड भी रखे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- Nepal: काठमांडू में हालात तनाव पूर्ण, कुछ इलाकों से हटा कर्फ्यू; 100 से ज्यादा राजशाही समर्थक किए गए गिरफ्तार

पाकिस्तान सरकार ने जारी किया था अफगान
गौतरलब है कि बीते जनवरी 2024 को बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने अफगान नागरिकों के लिए एक फरमान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि अफगानी नागरिकों को मार्च के अंत तक पाकिस्तान छोड़ना होगा। साथ ही पाकिस्तानी सरकार ने चेतावनी भी दी थी कि अगर अफगानी नागरिक ऐसा नहीं करते है तो उन्हें निर्वासन का सामाना करना पड़ेगा। इसके बाद बात जब समय सीमा बढ़ाने की हुई तो अफगान सरकार और मानवधिकार संगठन के अनुरोध के बावजूद पाकिस्तान सरकार ने समयसीमा नहीं बढ़ाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed