फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Situation tense in Kathmandu, curfew lifted from some areas; More than 100 monarchy supporters arrested

Nepal: काठमांडू में हालात तनाव पूर्ण, कुछ इलाकों से हटा कर्फ्यू; 100 से ज्यादा राजशाही समर्थक किए गए गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2025 10:03 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: बशु जैन Updated Sat, 29 Mar 2025 10:03 AM IST
सार

काठमांडू में शुक्रवार को राजशाही समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। कई घरों में आग लगा दी गई। दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने कर्फ्यू लगाया था। इसे शनिवार सुबह हटा लिया गया। 

विज्ञापन
Situation tense in Kathmandu, curfew lifted from some areas; More than 100 monarchy supporters arrested
काठमांडू में राजशाही समर्थकों ने लगाई आग - फोटो : वीडियो ग्रैब/@AHindinews

विस्तार

नेपाल के काठमांडू में शुक्रवार को राजशाही समर्थकों और पुलिसकर्मियों की हिंसक झड़प के बाद हालात तनाव पूर्ण बने हैं। लेकिन पुलिस ने कुछ इलाकों में शांति देखते हुए कर्फ्यू हटा लिया है। वहीं 100 से ज्यादा राजशाही समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


नेपाल के काठमांडू में शुक्रवार को राजशाही समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था। उन्होंने तिनकुने इलाके में एक घर में आग लगा दी। समर्थकों ने पत्थरबाजी के साथ ही एक राजनीतिक दल के कार्यालय पर हमला बोला। वाहनों में आगजनी और दुकानों में लूटपाट की। इसके अलावा सुरक्षा बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की, जिसके चलते पुलिस से उनकी झड़प हुई। झड़प के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इसके बाद कई इलाकों में शुक्रवार शाम 4.25 बजे से  कर्फ्यू लगाया गया था। इसे शनिवार सुबह 7 बजे से हटा लिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने ट्रंप से फोन पर बात की, बोले- हम जो चाहते थे, वही हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन उस वक्त हिंसक हो गया जब आंदोलन के संयोजक दुर्गा प्रसाद ने सुरक्षा बैरिकेड तोड़ दिया। वे बुलेटप्रूफ वाहन पर सवार होकर बानेश्वर की ओर बढ़ गए। पुलिस ने 100 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के महासचिव धवल शमशेर राणा और पार्टी के एक केंद्रीय सदस्य रवींद्र मिश्रा भी शामिल हैं।     


काठमांडू जिला पुलिस रेंज के पुलिस अधीक्षक एपिल बोहरा ने कहा कि मुख्य व्यक्ति प्रसाद अभी फरार है। हिंसक झड़प में 53 पुलिसकर्मी, सशस्त्र पुलिस बल के 22 जवान और 35 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। वहीं प्रदर्शन के दौरान 14 इमारतों में आग लगा दी गई और नौ में तोड़फोड़ की गई। नौ सरकारी वाहनों को आग लगा दी गई और छह निजी वाहनों में तोड़फोड़ की गई। 

ये भी पढ़ें: टेक दिग्गज एलन मस्क ने बेचा एक्स, इस कंपनी से 33 अरब डॉलर में की डील

2008 से राजशाही बहाली की मांग कर रहे समर्थक
बता दें कि नेपाल के राजनीतिक दलों ने 2008 में संसद की घोषणा के जरिये 240 साल पुरानी राजशाही को खत्म किया और हिंदू राज्य को एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य में बदल दिया। तब से राजशाही समर्थक राजशाही की बहाली की मांग कर रहे हैं। पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने लोकतंत्र दिवस (19 फरवरी) पर एक वीडियो संदेश में अपने समर्थन की अपील की थी।

संंबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed