Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince William May Strip Prince Harry and Meghan of Royal Titles When He Becomes King, Book Claims

ब्रिटिश शाही परिवार में तनाव: राजा बनते ही हैरी की शाही उपाधियां छीन लेंगे विलियम; नई किताब में सनसनीखेज दावा

Mon, 23 Nov 2026 04:00 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 23 Nov 2026 04:00 AM IST
सार

लेखक टॉम साइक्स की नई किताब में दावा किया गया है कि राजा बनने के बाद प्रिंस विलियम शाही उपाधियों और सुविधाओं के नियम बदल सकते हैं। इसका असर प्रिंस हैरी, मेगन और उनके बच्चों पर पड़ सकता है। हालांकि, केंसिंग्टन पैलेस ने इन दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
Prince William May Strip Prince Harry and Meghan of Royal Titles When He Becomes King, Book Claims
प्रिंस विलियम की राजा बनते ही बड़े बदलाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ब्रिटिश शाही परिवार में तनाव के बीच एक नई किताब ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। शाही परिवार के मामलों के जानकार और जाने-माने शाही लेखक टॉम साइक्स ने अपनी किताब ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड में दावा किया है कि प्रिंस विलियम राजा बनते ही राजशाही में एक क्रांतिकारी बदलाव की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन


नए नियम से उनके नाराज भाई प्रिंस हैरी, उनकी पत्नी मेगन मर्केल और दोनों बच्चों सात वर्षीय आर्ची और पांच वर्षीय लिलिबेट से प्रिंस और प्रिंसेस की उपाधियां छिन जाएंगी। यही नहीं प्रिंस हैरी और उनके परिवार तो एचआरएच (हिज  या हर रॉयल हाइनेस) कहलाने का भी अधिकार नहीं रहेगा।
विज्ञापन


प्रिंस विलियम के बच्चों को खुद फैसले का मिलेगा हक
योजना का असर प्रिंस विलियम के अपने बच्चों पर भी पड़ेगा। विलियम के दोनों छोटे बच्चों 11 वर्षीय प्रिंसेस शार्लट और आठ वर्षीय प्रिंस लुइस को भी बालिग होने पर यह चुनने की आजादी दी जाएगी कि वे राजशाही के अतिरिक्त सदस्यों के रूप में काम करना चाहते हैं या उपाधियां छोड़कर अपना स्वतंत्र करियर बनाना चाहते हैं। वैसे, भविष्य के राजा के रूप में प्रिंस जॉर्ज की भूमिका पहले से तय है, इसलिए उन पर यह नियम लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल वर्किंग रॉयल्स को ही मिलेंगी सुविधाएं
किताब के अनुसार, प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम की इस सोच के पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि शाही उपाधियों को जन्म से मिलने वाले किसी विशेषाधिकार के बजाय एक नौकरी वाले पद की तरह बनाया जाए। प्रस्तावित नियमों के तहत, केवल उन्हीं वर्किंग रॉयल्स को उपाधियां, वेतन, भत्ता व रहने के लिए एक घर मिलेगा, जो आधिकारिक तौर पर राजशाही के सार्वजनिक कर्तव्यों का पालन करेंगे।


अगर कोई सदस्य सक्रिय रूप से काम नहीं कर रहा हो तो उसे कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि, एक आम नागरिक की तरह अपना जीवन जीने और किसी भी माध्यम से पैसा कमाने की स्वतंत्रता होगी। हालांकि, केंसिंग्टन पैलेस ने किताब के दावों पर कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह योजना लागू होती है, तो दोनों भाइयों के बीच की खाई हमेशा के लिए और गहरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed