Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Allows Teachers to Use ChatGPT for Marking Coursework, While Students Face AI Restrictions

ब्रिटेन में गजब का नियम: बच्चों के लिए एआई पर रोक, शिक्षकों को चैटजीपीटी से कॉपियां जांचने की छूट; छिड़ी बहस

Mon, 23 Nov 2026 05:03 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 23 Nov 2026 05:03 AM IST
सार

ब्रिटेन में शिक्षकों को परीक्षा के कोर्सवर्क की कॉपियां जांचने के लिए ChatGPT जैसे एआई टूल इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है। छात्रों पर एआई के इस्तेमाल को लेकर सख्ती के बीच इस फैसले ने शिक्षा जगत में बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन
UK Allows Teachers to Use ChatGPT for Marking Coursework, While Students Face AI Restrictions
छात्रों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग नियम क्यों? - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ब्रिटेन में शिक्षकों को अब परीक्षा के महत्वपूर्ण कोर्सवर्क (गृहकार्य व प्रोजेक्ट कार्य) की कॉपियां जांचने के लिए चैटजीपीटी जैसे एआई चैटबॉट्स का उपयोग करने की अनुमति मिल गई है। द मेल ऑन संडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस नए दिशानिर्देश की शिक्षाविदों ने कड़ी आलोचना करते हुए इसे 'बेहद शर्मनाक' करार दिया है।
विज्ञापन


शिक्षाविदों का कहना है कि एक तरफ छात्रों को चेतावनी दी जाती है कि यदि वे कोर्सवर्क तैयार करने के लिए एआई टूल्स का उपयोग करते हैं तो उन्हें सख्त सजा का सामना करना पड़ेगा। दूसरी तरफ, ब्रिटेन में परीक्षा बोर्डों की निगरानी करने वाली संस्था ज्वाइंट काउंसिल फॉर क्वालिफिकेशंस (जेसीक्यू) ने चुपचाप यह नियम बना दिया है कि शिक्षक कॉपियां जांचने के लिए एआई की मदद ले सकते हैं। लंदन के प्रतिष्ठित गर्ल्स स्कूल 'सेंट पॉल्स' (जहां एआई से कॉपी जांचने पर प्रतिबंध है) के इनोवेशन निदेशक डॉ. विल वैन रेक ने हाल ही में जारी इस दिशानिर्देश को 'बेतुका' बताते हुए कहा कि यह एक ऐसी लक्ष्मण रेखा को पार करता है जिसे कभी पार नहीं किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


संदिग्ध व गलत अंक देने की पूरी संभावना
डॉ. वैन रेक ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि फिलहाल इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है कि शिक्षक किन एआई टूल्स का उपयोग कर सकते हैं और न ही शिक्षकों को इनके इस्तेमाल का कोई प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये कोई विशेष रूप से तैयार किए गए चैटबॉट्स भी नहीं हैं, शिक्षक छात्रों का कोर्सवर्क चैटजीपीटी या माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट जैसे सामान्य बॉट्स में डालेंगे। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मुख्यधारा का कोई एआई चैटबॉट कॉपी जांचने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों को एआई से कोर्सवर्क कराने की छूट मिलेगी
रेक ने परीक्षा नियामक संस्था ऑफक्वाल को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों द्वारा एआई के दुरुपयोग को लेकर इतनी चिंता जताने के बावजूद मार्किंग के लिए इस्तेमाल की छूट देना दिखाता है कि नियामक संस्था अपनी पकड़ खो रही है। डॉ. वैन रेक ने कहा, यह मूलत: शिक्षकों को एआई में कोर्सवर्क डालने की हरी झंडी देता है, बस एक छोटी-सी शर्त के साथ कि अंतिम निगरानी इन्सान करेगा। 

बच्चों को एआई का उपयोग करने से कैसे मना कर सकेंगे
शिक्षक संघों के यह मुद्दा न उठाने पर सवाल करते हुए डॉ. वैन रेक ने ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री लुसी पॉवेल पर दिशानिर्देशों के विपरीत बयान देने का आरोप लगाया। कहा, उन्होंने संसद में कहा कि वह नहीं मानतीं कि मार्किंग में एआई की कोई जगह है, लेकिन दिशानिर्देश में कहा गया है कि शिक्षक इसका उपयोग कर सकते हैं। जब शिक्षक ही एआई का उपयोग कर रहे हैं, तो बच्चों से यह कैसे कह सकते हैं कि इसका उपयोग मत करो।

नियामक संस्थाओं और सरकार ने पेश की सफाई
  • जेसीक्यू : प्रवक्ता ने कहा कि उनका दिशानिर्देश नियामक के रुख के अनुरूप है और स्पष्ट करता है कि इसे मार्किंग के प्राथमिक या एकमात्र माध्यम के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
  • ऑफक्वाल : प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने पुरस्कार देने वाली संस्थाओं को स्पष्ट कर दिया है कि कविशेषज्ञ मानव भागीदारी, निगरानी और जवाबदेही बनी रहनी चाहिए।
  • शिक्षा विभाग : प्रवक्ता ने कहा कि एआई को शिक्षक के पेशेवर निर्णय की जगह नहीं लेनी चाहिए। सुरक्षित उपयोग पर एआई में शिक्षकों के कार्यभार को कम करने की क्षमता है, लेकिन इसे अंक निर्धारित करने का मुख्य जरिया नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed