{"_id":"5ee879c12f700a57ff113956","slug":"north-korea-appears-to-destroy-inter-korea-liaison-office-over-the-border-of-south-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने अंतर-कोरियाई संपर्क कार्यालय को उड़ाया, दक्षिण कोरिया से संपर्क तोड़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया ने अंतर-कोरियाई संपर्क कार्यालय को उड़ाया, दक्षिण कोरिया से संपर्क तोड़ा
Tue, 16 Jun 2020 03:54 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 16 Jun 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया ने मंगलवार को अपनी सीमा के भीतर अंतर-कोरियाई संपर्क कार्यालय की इमारत को ध्वस्त कर दिया और दक्षिण कोरिया के साथ सभी संचार माध्यम काटने की भी पुष्टी कर दी। उत्तर कोरिया के इस कदम के बाद कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
प्योंगयांग की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कहा कि उत्तर कोरिया ने लोगों के मन में बसे मैल को निकालने के लिए और जिन लोगों ने इस मैल को आश्रय दिया है, उनके अपराधों की बड़ी कीमत चुकाने के मकसद से इस कार्यालय को ध्वस्त किया है।
विज्ञापन
एजेंसी का इशारा उन लोगों की तरफ था जो उत्तर कोरिया छोड़कर दूसरी तरफ चले गए हैं और सीमा पार से प्योंगयांग के खिलाफ गुब्बारों पर चिपकाकर पर्चे भेजते हैं।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया के सीमावर्ती कस्बे केसोंग में स्थित उस भवन को स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 49 मिनट पर ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि उसने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
समाचार एजेंसी योन्हाप की ओर से जारी तस्वीरों में भवन के एक कॉम्पलेक्स से धुआं उठता दिख रहा है। एजेंसी ने कहा कि यह इलाका अब बंद हो चुके औद्योगिक पार्क का हिस्सा है। यहीं पर संपर्क कार्यालय स्थित है। केसीएनए ने भी इस बारे में विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया है कि कार्यालय को ध्वस्त कैसे किया गया लेकिन कहा कि इसे बड़े विस्फोट के साथ बुरी तरह तबाह किया गया।
यह भी पढ़ें: किम जोंग के बाद कौन होगा उत्तर कोरिया का नया तानाशाह, यह हैं संभावित उम्मीदवार
इससे पहले, मंगलवार को उत्तर कोरिया की सेना ने उन क्षेत्रों में वापस लौटने की धमकी दी जिसे अंतर-कोरियाई शांति समझौते के तहत असैन्य क्षेत्र घोषित किया गया है। उत्तर कोरिया अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ परमाणु वार्ता रूकने के बाद से अपने चिर प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया पर लगातार दबाव बनाना जारी रखे हुए हैं।
कोरियन पीपल्स आर्मी के जनरल स्टाफ ने कहा कि जिन क्षेत्रों को दक्षिण कोरिया के साथ समझौते के बाद असैन्य क्षेत्र बनाया गया था, उन अनिर्दिष्ट सीमावर्ती क्षेत्रों में आगे बढ़ने की सत्तारूढ़ पार्टी की सिफारिशों की सेना समीक्षा कर रही है।
इससे पहले उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की शक्तिशाली बहन भी कह चुकी हैं कि किसोंग में सीमा से लगते हुए क्षेत्र में बेकार पड़े अंतर-कोरियाई संपर्क कार्यालय को खत्म कर दिया जाए और दुश्मन दक्षिण कोरिया के साथ आगे का निर्णय सेना करे।
यह भी पढ़ें: किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया को दी सैन्य कार्रवाई की धमकी
हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया की सेना क्या करेगी लेकिन उसका यह धमकी देना जारी है कि वह सीमा पर तनाव कम करने के लिए 2018 में हुए द्विपक्षीय सैन्य समझौते से अपने हाथ पीछे खींच सकती है।
उत्तर कोरिया ने हाल के महीनों में एक हद तक दक्षिण कोरिया के साथ सभी तरह के सहयोग को यह कहते हुए खत्म कर दिया है कि वाशिंगटन के साथ परमाणु समझौते में प्रगति नहीं हो रही है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन ने सोमवार को कहा था कि उत्तर कोरिया को दुश्मनी को बढ़ावा देना बंद करके बातचीत करनी चाहिए और किसी को भी शांति समझौते से पीछे नहीं हटना चाहिए।