फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After Kim Jong un who will be the new North Korea heir throne, sister Kim Yo Jong Brother Kim Jong Chol Nephew Kim Han Sol and Son will new dictator

किम जोंग के बाद कौन होगा उत्तर कोरिया का नया तानाशाह, यह हैं संभावित उम्मीदवार

Thu, 23 Apr 2020 01:45 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 23 Apr 2020 01:45 PM IST
सार

  • कौन होगा उत्तर कोरिया का अगला शासक
  • किम जोंग की छोटी बहन प्रमुख दावेदार
  • सौतेले भाई के बेटे का नाम भी शामिल
  • 70 सालों से एक ही परिवार की हुकूमत

विज्ञापन
After Kim Jong un who will be the new North Korea heir throne, sister Kim Yo Jong Brother Kim Jong Chol Nephew Kim Han Sol and Son will new dictator
किम जोंग-उन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन की हालत सर्जरी के बाद नाजुक बनी हुई है। किम हाल ही में 15 अप्रैल को अपने दादा के जन्मदिन के उत्सव में भी शामिल नहीं हुए थे जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है। ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि वह ब्रेन डेड हो गए हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की ऑनलाइन साइट के मुताबिक 12 अप्रैल को किम हृदय तथा रक्तवाहिकाओं संबंधी प्रक्रिया से गुजरे हैं। अब सवाल उठने लगे हैं कि किम जोंग के बाद उत्तर कोरिया का अगला शासक कौन होगा?
विज्ञापन


किम जोंग की छोटी बहन प्रमुख दावेदार
अगर किम जोंग-उन गंभीर रूप से बीमार होते हैं, अपाहिज होते हैं या उनकी मौत हो जाती है तो ऐसे में उनके उत्तराधिकारी के लिए उनकी छोटी बहन किम यो जोंग को मजबूत संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। किम यो जोंग अपने बड़े भाई के सबसे करीबी सहयोगी के रूप में जानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किम यो जोंग को हाल ही में निर्णय लेने वाले प्रमुख निकाय में पुन: नियुक्त किया गया था। किम यो सत्तारूढ़ परिवार की पहली सदस्य हैं जिन्होंने सियोल की यात्रा की। इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से किम जोंग की मुलाकात के समय भी वह अपने भाई के साथ थीं।

दक्षिण कोरिया में निजी सेजोंग इंस्टीट्यूट में विश्लेषक चेओंग चांग ने कहा कि उत्तर कोरिया में किम यो जोंग के सत्ता पर काबिज होने की सबसे ज्यादा संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि किम यो जोंग उत्तर कोरिया की अगली शासक हो सकती हैं। युवा होने की वजह से उत्तर कोरिया के लोग भी उनका समर्थन कर सकते हैं। 

किम जोंग-उन का बेटा

उत्तार कोरिया के नए उत्तराधिकारी के लिए किम जोंग-उन के बेटे किम जोंग इल का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल है। दक्षिण कोरियाई खुफिया विभाग के अनुसार, किम जोंग ने 2009 में पूर्व गायक री सोल जू से शादी की थी। माना जाता है कि उनके तीन बच्चे हैं।

हांलाकि, बच्चों के उत्तर कोरिया के शासक बनने में एक समस्या है। दक्षिण कोरिया के डोंग-ए इल्बो अखबार के अनुसार किम जोंग ने अभी तक अपने बच्चों को लेकर आधिकारिक तौर पर मीडिया में कोई एलान नहीं किया है। यह भी कहा जाता है कि 2010 में तानाशाह की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था।

उत्तर कोरिया का दौरा करने वाले पूर्व बास्केटबॉल स्टार डेनिस रोडमैन ने 2013 में कहा था किम जोंग की जू ए नाम की एक बेटी भी है। 

किम जोंग के सौतेले भाई का बेटा

किम जोंग-उन के अगले उत्तराधिकारी के रूप में उनके भतीजे किम हान सोल का नाम भी शामिल है। किम हान सोल का जन्म 1995 में हुआ था। हान सोल, किम जोंग के सौतेले बड़े भाई और उनके सबसे बड़े दुश्मन का बेटा है। किम जोंग का भाई कसीनो चलाता था और लगातार उनके शासन की आलोचना भी करता था। 

2017 में कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर किम हान सोल के पिता की दो महिलाओं ने हत्या कर दी थी। इसके अलावा चीनी पुलिस ने किम हान सोल को मारने की साजिश रचने के आरोप में बीजिंग भेजे गए कई उत्तर कोरियाई लोगों को गिरफ्तार किया था। उसका ठिकाना फिलहाल अज्ञात है।

तानाशाह किम जोंग का गिटारवादक भाई

किम जोंग-उन का भाई किम जोंग चोल भी उत्तर कोरिया के अगले तानाशाह की रेस में शामिल है। किम जोंग चोल, किम जोंग का इकलौता ऐसा भाई है जो अभी जीवित है। किम जोंग चोल राजनीति की तुलना में गिटार में अधिक रुचि रखते हैं। फिलहाल उनके पास कोई आधिकारिक पद नहीं है।

किम जोंग चोल के बारे में बहुत कम  लोग ही जानते हैं कि उन्होंने स्विट्जरलैंड में पढ़ाई की है और अपने भाई की तरह अमेरिका के पेशेवर बास्केटबॉल के प्रशंसक हैं। 
.
उत्तर कोरिया में 70 सालों से एक ही परिवार की हुकूमत
उत्तर कोरिया पर 70 सालों से एक ही परिवार के सदस्यों की हुकूमत रही है। किम जोंग-उन उत्तर कोरिया पर शासन कर रहे परिवार की तीसरी पीढ़ी के शासक हैं। ऐसा माना जाता है कि देश पर उनके परिवार के ही किसी सदस्य को शासन करने का अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed