{"_id":"6839144626d0a8cba30db817","slug":"nepal-celebrates-18th-republic-day-amid-tight-security-protests-by-monarchy-supporters-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: राजशाही समर्थकों के विरोध के बीच कड़ी सुरक्षा में मना 18वां गणतंत्र दिवस, एवरेस्ट फतह का जश्न भी मनाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: राजशाही समर्थकों के विरोध के बीच कड़ी सुरक्षा में मना 18वां गणतंत्र दिवस, एवरेस्ट फतह का जश्न भी मनाया
Fri, 30 May 2025 07:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 30 May 2025 07:43 AM IST
सार
नेपाल में राजशाही समर्थकों के विरोध के बीच कड़ी सुरक्षा में बृहस्पतिवार को 18वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 6000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। इसके अलावा, नेपाल के पर्वतारोहण समुदाय ने ‘अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस’ पर विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत को फतह करने का जश्न मनाया।
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में बृहस्पतिवार को 18वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर दो विरोधी राजनीतिक समूहों ने 2008 को स्थापित संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य प्रणाली के पक्ष और विपक्ष में प्रदर्शन किए। राजशाही समर्थक समूहों से झड़पें रोकने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Washington Park Shooting: अमेरिका में विवाद के बाद झड़प में सात घायल; पुलिस बोली- दो समूहों के बीच हुई फायरिंग
विज्ञापन
इन इंतजामों में सैकड़ों दंगा-रोधी पुलिसकर्मियों सहित लगभग 6,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। सीपीएन-यूएमएल के समारोह में जातीय पोशाक और सांस्कृतिक झांकी के साथ लोग भृकुटि मंडप में जुटे। दूसरी ओर, आरपीपी के नेतृत्व में राजशाही समर्थकों ने पूर्व राजा ज्ञानेंद्र की तस्वीर के साथ विरोध रैली में राजशाही बहाली, नेपाल को एक हिंदू राज्य बनाने व गणतंत्र खत्म करने की मांग की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: भारतीय तकनीक से चीन में बने हथियारों को मुंहतोड़ जवाब, अमेरिकी विशेषज्ञ स्पेंसर का विश्लेषण
एवरेस्ट फतह की 72वीं वर्षगांठ मनाई
नेपाल के पर्वतारोहण समुदाय ने ‘अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस’ पर विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत को फतह करने का जश्न मनाया। नेपाल के संस्कृति और पर्यटन मंत्री के नेतृत्व में काठमांडो में रैली निकाली गई और पुराने महल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने 29 मई, 1953 को एवरेस्ट पर पहली सफल चढ़ाई की थी। एशियन ट्रेकिंग कंपनी के आंग शेरिंग ने कहा, हम 29 मई को यह दिवस मनाते हैं।