फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mass shooting in violence hit area of Mexico many people killed and injured

Mexico: मेक्सिको के हिंसाग्रस्त इलाके में सामूहिक गोलीबारी; 12 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Thu, 26 Jun 2025 03:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 03:54 AM IST
सार

मेक्सिको के हिंसाग्रस्त राज्य गुआनाजुआटो में मंगलवार रात को सामूहिक गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई और अन्य 20 लोगों को गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रात को इरापुआटो शहर में एक धार्मिक त्योहार का जश्न मनाने के दौरान हुई। 

विज्ञापन
Mass shooting in violence hit area of Mexico many people killed and injured
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेक्सिको के मध्य में स्थित हिंसाग्रस्त शहर इरापुआटो में मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) रात को सामूहिक गोलीबारी हुई। गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मरने वालों में एक 17 साल का किशोर भी शामिल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


यह घटना गुआनाजुआटो राज्य में हुई, जो पहले से ही हिंसा और गैंग की गतिविधियों के लिए जाना जाता है। राज्य के अटॉर्नी जनरल ने कहा कि इस गोलीबारी में 20 और लोगों को गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: 75 साल बाद मिशिगन झील में विमान की खोज समाप्त, 20 साल से चल रही थी; दुर्घटना में मारे गए थे 58 लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति शिनबाम ने घटना पर जताया दुख
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने पहले कहा था कि कुछ बच्चे भी गोलीबारी में मारे गए हैं, लेकिन बाद अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने पुष्टि की कि गोलीबारी में केवल एक ही 17 वर्षीय किशोर की मौत हुई है। शिनबाम ने कहा, 'यह बहुत दुखद घटना है और इसकी जांच की जा रही है।'


धार्मिक त्योहार के जश्न के दौरान हुई गोलीबारी 
स्थानीय मीडिया के अनुसार, गोलीबारी की घटना उस वक्त हुई, जब लोग एक धार्मिक त्योहार जॉन द बैपटिस्ट के जन्मदिन का जश्न मना रहे थे। लोग एक आवासीय परिसर के आंगन में पार्टी कर रहे थे और म्यूजिक बज रहा था, तभी गोलीबारी शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लोग नाचते हुए दिख रहे हैं और फिर गोलियां चलने लगती हैं। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। 

ये भी पढ़ें: Iran: ईरान ने आंशिक रूप से खोला अपना हवाई क्षेत्र, इस्राइल के साथ युद्धविराम के बाद लिया फैसला

राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसी दिन पांच और लोगों की हत्या हुई
गुआनाजुआटो राज्य पिछले कई वर्षों से मेक्सिको का सबसे हिंसक क्षेत्रों में से एक रहा है, जहां आपराधिक समूह ड्रग्स और अन्य गैरकानूनी कामों को लेकर आपस में लड़ते रहते हैं। अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के अनुसार, इसी दिन राज्य के अन्य हिस्सों में भी पांच और लोगों की हत्या हुई। इसके अलावा, इस साल के पहले पांच महीनों में राज्य में 1,435 हत्याएं हुई हैं, जो किसी भी अन्य राज्य की तुलना में दोगुनी से भी अधिक हैं। 

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed