{"_id":"6b05099c44cfbb06be0686fa","slug":"invoking-bengal-famine-india-tells-unsc-costs-of-conflict-not-shared-equally-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र: 'जंग का खामियाजा सभी देश बराबर नहीं भुगतते', भारत ने याद दिलाया 1943 का बंगाल अकाल; क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र: 'जंग का खामियाजा सभी देश बराबर नहीं भुगतते', भारत ने याद दिलाया 1943 का बंगाल अकाल; क्या कहा?
Tue, 24 Nov 2026 09:20 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र।

Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 24 Nov 2026 09:20 AM IST
सार
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में 1943 के बंगाल अकाल का जिक्र कर दुनिया को युद्ध के खौफनाक नतीजे याद दिलाए। कहा कि यूक्रेन युद्ध से खाद्य, ऊर्जा और व्यापार पर संकट गहरा रहा है, जिसकी सबसे ज्यादा कीमत विकासशील देशों को चुकानी पड़ रही है। भारत ने युद्ध खत्म करने और खाद्य आपूर्ति बचाने की अपील करते हुए क्या चेतावनी दी? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में 1943 के बंगाल के अकाल का जिक्र किया। भारत ने बताया कि दुनिया में होने वाली जंगों का असर सभी देशों पर एक जैसा नहीं पड़ता। विकासशील देशों को इसकी सबसे ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है। भारत ने यूक्रेन युद्ध के कारण खाद्य संकट रोकने के लिए कदम उठाने की मांग भी की।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने सोमवार को सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय बैठक में यह बात कही। सुरक्षा परिषद की बैठक का विषय था- 'ऊर्जा के अहम ढांचे और वैश्विक खाद्य आपूर्ति के लिए काला सागर के समुद्री रास्तों की सुरक्षा'।
पर्वतनेनी ने कहा, दुनिया में होने वाले संघर्षों के कारण कई देशों में भोजन, ईंधन, खाद और ऊर्जा की कमी हो रही है। इसका सबसे ज्यादा असर विकासशील देशों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, 'भारत लगातार इस बात पर जोर देता रहा है कि युद्ध की कीमत सभी देश बराबर नहीं चुकाते'। उन्होंने आगे कहा, 'आज के वैश्विक संघर्षों के कारण पैदा हुए भोजन, ईंधन और खाद संकट से वैश्विक दक्षिण के देश सबसे ज्यादा प्रभावित हैं'।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: चीन में अधिकारी को मौत की सजा: पहले दोस्ती, फिर धमकी; विदेशी खुफिया एजेंट ने जासूसी के लिए कैसे फंसाया?
बंगाल में अकाल का जिक्र क्यों किया?
हरीश पर्वतनेनी ने 1943 के बंगाल अकाल का भी जिक्र किया। इस अकाल में 30 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा, यह अकाल आज भी युद्ध के खौफनाक मानवीय नुकसान की याद दिलाता है। दूर किसी दूसरे देश में जारी युद्ध का असर भी आम लोगों पर पड़ सकता है। युद्ध के दौरान बिना रोक-टोक लिए गए फैसले और प्राथमिकताएं इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।
उन्होंने कहा, 'दुनिया के सभी देश एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। ऐसे में यूक्रेन युद्ध का असर हर जगह महसूस किया जा रहा है। यह युद्ध अब पांचवें साल में पहुंच चुका है'।
भारत ने युद्ध खत्म करने के लिए क्या कहा?
राजदूत पर्वतनेनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को भी याद किया। उन्होंने कहा, 'दुनिया को लगातार चलने वाले युद्धों से आगे बढ़कर युद्ध खत्म करने की दिशा में जाना होगा'। उन्होंने दोहराया कि भारत इस संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के सभी प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ मजबूती से खड़े हैं। मोदी ने साफ कहा है कि 'यह युग युद्ध का नहीं है'।
युद्ध से खाद्य संकट कैसे बढ़ता है?
भारत ने चिंता जताई कि जंग के कारण खाद्य संकट और बढ़ जाता है। इससे खेती प्रभावित होती है। लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर होते हैं। जरूरी ढांचे को नुकसान पहुंचता है। राहत पहुंचाने में भी मुश्किलें आती हैं। जंग का असर केवल संघर्ष वाले इलाकों तक सीमित नहीं रहता। इससे ऊर्जा, खाद, परिवहन और कृषि व्यापार की आपूर्ति भी प्रभावित होती है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान वैश्विक दक्षिण के देशों को होता है।
पर्वतनेनी ने कहा, 'वैश्विक दक्षिण के लिए शांति कोई काल्पनिक बात नहीं है। यह तब हासिल होती है, जब भूखे लोगों को खाना मिलता है, जब कोई जहाज बंदरगाह तक पहुंचता है और जब कोई नाविक सुरक्षित अपने घर लौटता है'।
भारत ने सुरक्षा परिषद से अपील की कि वह कुछ बातों को प्राथमिकता दे। इनमें मानवीय सहायता पहुंचाना, आम लोगों के जरूरी ढांचे की सुरक्षा और समुद्री रास्तों पर आवाजाही की आजादी शामिल है। भारत ने कहा, 'राहत सामग्री की आपूर्ति और वैध व्यापार में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए'। पर्वतनेनी ने कहा, 'भारत के लिए बातचीत और कूटनीति, सुरक्षित व्यापारिक जहाजरानी और अनाज तथा ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति व्यावहारिक जरूरतें हैं'।
दूसरे विश्व युद्ध और बंगाल अकाल का जिक्र क्यों किया?
पर्वतनेनी ने कहा, मौजूदा हालात दूसरे विश्व युद्ध के समय जैसे ही हैं। उस समय भी युद्ध शुरू करने के लिए जिम्मेदार नहीं रहे लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने कहा, 'यह मौजूदा स्थिति दूसरे विश्व युद्ध के समय से अलग नहीं है। उस समय भी संघर्ष शुरू करने के लिए जिम्मेदार नहीं रहे लोगों को अनजाने में इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था'।
उन्होंने 1943 के बंगाल अकाल का फिर जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'भारत में 1943 के विनाशकारी बंगाल अकाल के कारण हुई पीड़ा और तकलीफ दूर किसी संघर्ष के कारण होने वाले खौफनाक मानवीय नुकसान की स्पष्ट याद दिलाती है, जिसमें 30 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। यह नुकसान युद्ध के दौरान बिना रोक-टोक लिए गए फैसलों और प्राथमिकताओं के कारण हुआ'। उन्होंने कहा, 'इन्हीं गंभीर नतीजों के कारण भारत खाद्य असुरक्षा को रोकने को इतनी अहमियत देता है'।
वैश्विक खाद्य आपूर्ति में काला सागर कितना अहम है?
पर्वतनेनी ने कहा, 'काला सागर के समुद्री मार्गों और दुनिया की खाद्य आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर भारत की प्रतिबद्धता एक अहम वजह पर आधारित है। यह क्षेत्र भारत की तरह दुनिया के प्रमुख खाद्य उत्पादन क्षेत्रों में से एक है'।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में भी लगे भूकंप के झटके: 4.1 रही तीव्रता; जमीन से 17 किलोमीटर नीचे था केंद्र
काला सागर क्षेत्र और भारत मिलकर दुनिया के कुल अनाज उत्पादन का करीब पांचवां हिस्सा पैदा करते हैं। वहीं, रूस और यूक्रेन दुनिया में गेहूं, मक्का और जौ के कुल निर्यात का करीब एक चौथाई हिस्सा देते हैं।
उन्होंने कहा, 'वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए इनकी अहमियत बताती है कि कृषि उत्पादन, समुद्री संपर्क और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में रुकावट का असर उन क्षेत्रों से बहुत दूर तक पड़ सकता है, जहां यह समस्या पैदा हुई है'।
भारत ने किन देशों को खाद्य सहायता दी?
पर्वतनेनी ने भारत की मानवीय सहायता का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे दुनिया की खाद्य आपूर्ति व्यवस्था के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा, 'भारत ने अफगानिस्तान को गेहूं भेजा। सूडान को चावल दिया। फलस्तीन को भी मदद पहुंचाई'।
व्यापारिक जहाजों-नाविकों पर हमलों को लेकर क्या कहा?
भारत ने दुनिया के अलग-अलग संघर्षों में व्यापारिक जहाजों और उनके कर्मचारियों पर बढ़ते हमलों को लेकर चिंता जताई। भारत ने उन घटनाओं का भी जिक्र किया, जिनमें भारतीय नाविकों की जान गई थी। पर्वतनेनी ने कहा, 'हम व्यापारिक जहाजों और नाविकों को निशाना बनाना बंद करने की मांग करते हैं। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर सुरक्षित आवाजाही जल्द से जल्द बहाल की जानी चाहिए'।
ये भी पढ़ें: नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप: सुबह 7:02 बजे महसूस किए गए झटके; 20 किमी गहराई पर था केंद्र
उन्होंने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान हुई एक पहल का भी जिक्र किया। भारत और लाइबेरिया ने मिलकर जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए 'मित्र देशों का समूह' शुरू किया था।
संयुक्त राष्ट्र की अधिकारी ने क्या चेतावनी दी?
संयुक्त राष्ट्र की राजनीतिक और शांति निर्माण मामलों की उप महासचिव रोजमेरी डिकार्लो ने भी बैठक में अपनी बात रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऊर्जा के ढांचे पर पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले ज्यादा बड़े पैमाने पर हमले हो रहे हैं। इन हमलों से लोगों को गर्मी पहुंचाने वाली व्यवस्था, बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने काला सागर में लगातार हो रहे ड्रोन हमलों पर भी चिंता जताई। इनसे आम लोगों के जहाजों की आवाजाही को खतरा है। खाद्य सामग्री के निर्यात में भी रुकावट आ रही है।
काला सागर से कितना अनाज दुनिया तक नहीं पहुंच पाएगा?
विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक ल्यूक लिंडबर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक को संबोधित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि काला सागर के रास्ते खाद्य सामग्री की ढुलाई में भारी गिरावट आई है। ऐसा तब है, जब अनाज उपलब्ध है। उन्होंने कहा, 'रूस और यूक्रेन का करीब एक करोड़ टन गेहूं इस साल दुनिया के बाजारों तक नहीं पहुंच पाएगा। इससे करीब 4.4 करोड़ लोगों का पेट भर सकता था'। लिंडबर्ग ने सदस्य देशों से तीन अहम बातों पर एकजुट होने की अपील की।
उन्होंने कहा, 'तीन बातों पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। पहली, अब और अकाल नहीं पड़ने चाहिए। दूसरी, भोजन को हथियार की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। तीसरी, मानवीय सहायता पहुंचाने वाले लोगों पर हमले नहीं होने चाहिए'।
यूक्रेन में सर्दियों से पहले क्या तैयारी हो रही है?
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रमुख अलेक्जेंडर डी क्रू ने भी बैठक में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनका संगठन यूक्रेन की राष्ट्रीय और स्थानीय सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसका मकसद सर्दियां आने से पहले बिजली और जरूरी सेवाओं को फिर से शुरू करना है। साथ ही, देश को लंबे समय तक संकट से उबारने की तैयारी भी की जा रही है।

(रूस-यूक्रेन युद्ध)

(राजदूत हरीश पर्वतनेनी, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि)

(भारत की ओर से भेजी गई मानवीय मदद)

(रोजमेरी डिकार्ल, संयुक्त राष्ट्र की राजनीतिक और शांति निर्माण मामलों की उप महासचिव)
काला सागर से कितना अनाज दुनिया तक नहीं पहुंच पाएगा?
विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक ल्यूक लिंडबर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक को संबोधित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि काला सागर के रास्ते खाद्य सामग्री की ढुलाई में भारी गिरावट आई है। ऐसा तब है, जब अनाज उपलब्ध है। उन्होंने कहा, 'रूस और यूक्रेन का करीब एक करोड़ टन गेहूं इस साल दुनिया के बाजारों तक नहीं पहुंच पाएगा। इससे करीब 4.4 करोड़ लोगों का पेट भर सकता था'। लिंडबर्ग ने सदस्य देशों से तीन अहम बातों पर एकजुट होने की अपील की।
(ल्यूक लिंडबर्ग, विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक)
उन्होंने कहा, 'तीन बातों पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। पहली, अब और अकाल नहीं पड़ने चाहिए। दूसरी, भोजन को हथियार की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। तीसरी, मानवीय सहायता पहुंचाने वाले लोगों पर हमले नहीं होने चाहिए'।
यूक्रेन में सर्दियों से पहले क्या तैयारी हो रही है?
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रमुख अलेक्जेंडर डी क्रू ने भी बैठक में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनका संगठन यूक्रेन की राष्ट्रीय और स्थानीय सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसका मकसद सर्दियां आने से पहले बिजली और जरूरी सेवाओं को फिर से शुरू करना है। साथ ही, देश को लंबे समय तक संकट से उबारने की तैयारी भी की जा रही है।
(अलेक्जेंडर डी क्रू, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रमुख)