{"_id":"6b04c754e4123639c4012119","slug":"artemis-patrick-from-rejecting-sephora-job-over-dress-code-to-becoming-its-first-female-ceo-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्टेमिस पैट्रिक: सिर्फ काले-सफेद कपड़ों की शर्त पर ठुकराई नौकरी, अब पहली महिला सीईओ बन संभाल रहीं कमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आर्टेमिस पैट्रिक: सिर्फ काले-सफेद कपड़ों की शर्त पर ठुकराई नौकरी, अब पहली महिला सीईओ बन संभाल रहीं कमान
Tue, 24 Nov 2026 04:43 AM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, न्यूयॉर्क।
अमर उजाला नेटवर्क, न्यूयॉर्क।
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:43 AM IST
सार
आर्टेमिस पैट्रिक ने 1998 में सेफोरा की नौकरी सिर्फ इसलिए ठुकरा दी थी, क्योंकि कंपनी का ड्रेस कोड उनके बजट के अनुकूल नहीं था। आठ साल बाद उन्होंने इसी कंपनी में वापसी की और आगे चलकर इसकी पहली महिला सीईओ बनीं।
विज्ञापन
डीएफएस से सेफोरा की सीईओ तक का सफर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
ब्यूटी व कॉस्मेटिक्स की दुनिया में दिग्गज कंपनी मानी जाने वाली सेफोरा की सीईओ आर्टेमिस पैट्रिक इस कंपनी में सीईओ की कुर्सी तक पहुंचने वाली पहली महिला हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि यह मुकाम पाने वाली पैट्रिक ने अपने करिअर से शुरुआती दौर में नौकरी सिर्फ इसलिए ठुकरा दी थी, क्योंकि वह दफ्तर में सिर्फ काले, सफेद या ग्रे रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहती थीं।
विज्ञापन
बात 1998 की है, जब उस समय दिग्गज लक्जरी कंपनी एलवीएमएच ने कुछ ही समय पहले सेफोरा ब्रॉन्ड खरीदा था। आर्टेमिस पैट्रिक एमबीए की पढ़ाई कर रही थीं। एक दोस्त के जरिये एलवीएमएच से जुड़ी, जहां एंट्री-लेवल के पदों के लिए भर्ती हो रही थी। पैट्रिक एलवीएमएच की ड्यूटी-फ्री कंपनी डीएफएस में इंटरव्यू देने पहुंचीं, जहां उस समय केवल सिगरेट कैटेगरी में जगह खाली थी। डीएफएस और सेफोरा एक ही फ्लोर साझा करते थे। सेफोरा में जगह होने का पता चलने पर स्वभाविक तौर पर पैट्रिक ने ब्यूटी वाली नौकरी में दिलचस्पी दिखाई। लेकिन तभी उन्हें ऑफिस के ड्रेस कोड का पता चला। यह सुनते ही पैट्रिक ने तंबाकू वाली नौकरी चुन ली।
विज्ञापन
कोई जिद नहीं...जेब देखकर लिया फैसला
सात वर्ष की उम्र में ईरान से अमेरिका आईं पैट्रिक के लिए ये फैसला किसी विद्रोह या स्टाइल स्टेटमेंट की जिद नहीं था। बल्कि सीधे तौर पर आर्थिक गणित का हिस्सा था। उस समय वह छात्रा थीं और उनकी अलमारी में रंग-बिरंगे कपड़ों की भरमार थी। ऐसे में नई नौकरी के लिए नए सिरे से कपड़े खरीदने का खर्च उठाना उनके बजट से बाहर था। बहरहाल, पैट्रिक का फैसला उनके करिअर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। डीएफएस में काम करते हुए उन्हें दुनिया घूमने का मौका मिला।
विज्ञापन
तो सिगरेट ही बेच लूंगी
हाल ही में एक पॉडकास्ट में पैट्रिक उस समय का किस्सा साझा करते हुए बताया, मैंने डीएफएस में पहुंचने के बाद सोचा कि हे भगवान, क्या अब मैं सिगरेट बेचूंगी? यह तो पागलपन है। इसलिए मैंने उनसे पूछा कि क्या उनके पास कुछ और है। इस पर उन्हें सेफोरा के बारे में बताया गया। लेकिन जैसे ही उन्हें कंपनी के ड्रेस कोड के बारे में पता चला तो उनके यही निकला-तो फिर मैं सिगरेट वाली नौकरी ही करूंगी।
8 साल बाद दूसरी दस्तक कपड़ों में नए रंग भी जुड़े
2006 में किस्मत ने एक बार फिर सेफोरा के रास्ते बुलाया। पैट्रिक उसी एचआर प्रतिनिधि के सामने इंटरव्यू के लिए बैठीं, जिनका प्रस्ताव उन्होंने वर्षों पहले ठुकरा दिया था। हालांकि उस वक्त भी काले, सफेद और ग्रे रंग का ड्रेस कोड (जिसे कंपनी में कॉन्सेप्ट कलर्स कहा जाता था) कायम था। लेकिन उस समय तक इसमें लाल रंग जुड़ चुका था, और ड्रेस कोड में बाकी रंगों को जगह मिलने में अभी छह से सात साल और लगने वाले थे।
मजबूत लीडरशिप...टीम में अनुभव को देती है अहमियत
पैट्रिक का सफर कभी सीधी लकीर में नहीं चला। डीएफएस के बाद उन्होंने रेस्टोरेशन हार्डवेयर और पीट्स कॉफी एंड टी जैसी कंपनियों में काम किया। अप्रैल 2024 में सेफोरा के उत्तरी अमेरिका डिवीजन की कमान संभालने और फिर कंपनी की सीईओ बनने तक उन्होंने हर पड़ाव से कुछ अलग सीखा।
पैट्रिक जब अपनी टीम बनाती हैं, तो अलग-अलग पृष्ठभूमि और विविध अनुभवों को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं। उनका मानना है, लीडर का काम टीम के रास्ते की बाधाएं हटाना, उन्हें बाहरी शोर से बचाना और उन्हें अपना काम खुलकर करने का माहौल देना है। जैसे उन्होंने खुद अपना रास्ता तलाशा।
