फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran-Israel US ceasefire updates: Iran partially opens airspace after ceasefire with Israel

Iran: ईरान ने आंशिक रूप से खोला अपना हवाई क्षेत्र, इस्राइल के साथ युद्धविराम के बाद लिया फैसला

Thu, 26 Jun 2025 02:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 02:31 AM IST
सार

ईरान-इस्राइल युद्धविराम होने के बाद बुधवार को ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया है। इसके अलावा, इस्राइल ने युद्ध के दौरान जिस मशहद हवाई अड्डे को निशाना बनाया था, उसे भी खोल दिया गया है। इसके साथ चाबहार, जाहेदान और जस्क हवाई अड्डों को भी खोला गया है। 

विज्ञापन
Iran-Israel US ceasefire updates: Iran partially opens airspace after ceasefire with Israel
विमान (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ईरान ने बुधवार को देश के पूर्वी हिस्से में अपना हवाई क्षेत्र फिर से खोल दिया। यह फैसला तब लिया गया जब इस्राइल के साथ 12 दिनों की लड़ाई के बाद युद्ध विराम हो गया। 13 जून को, इस्राइल द्वारा एक बड़ा हवाई हमला शुरू करने के बाद ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था। इसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल हमले किए थे। दोनों के बीच युद्ध विराम मंगलवार को लागू हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SCO : चीन में एससीओ सम्मेलन की आज होगी शुरुआत; आतंकवाद से जंग में व्यापक सहयोग का आह्वान करेंगे राजनाथ
विज्ञापन


ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अखावन ने बताया कि देश के पूर्वी हिस्से में हवाई क्षेत्र को अब फिर से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों के लिए खोला गया है, लेकिन सिर्फ उन्हीं उड़ानों के लिए जो पूर्वी ईरान के हवाई अड्डों से उड़ान भरती हैं या वहीं आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NATO Summit: जेलेंस्की और ट्रंप की फिर मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- युद्ध खत्म करना चाहते हैं पुतिन

मशहद के साथ तीन अन्य हवाई अड्डे भी खोले गए
अखावन ने कहा कि मशहद हवाई अड्डा, जिसे इस्राइल ने युद्ध के दौरान निशाना बनाया था, अब फिर से शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा चाबहार, जाहेदान और जस्क हवाई अड्डों को भी फिर से खोला गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान और ईरान के बाकी हिस्सों में अभी भी उड़ानों की अनुमति अगली सूचना तक नहीं दी गई है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed