फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel says rockets fired from Syria for the first time since Bashar Assad fall

Israel: सीरिया से इस्राइल पर दागे गए रॉकेट, इस्राइली रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति अहमद अल शरा को दे डाली धमकी

Wed, 04 Jun 2025 08:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 04 Jun 2025 08:01 AM IST
सार

अमेरिका ने कुछ दिन पहले ही सीरिया पर लगे प्रतिबंधों को छूट दी है और इसे अमेरिका द्वारा सीरिया के साथ रिश्तों को सामान्य करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन अब सीरिया की तरफ से इस्राइल पर रॉकेट हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। 

विज्ञापन
Israel says rockets fired from Syria for the first time since Bashar Assad fall
हवाई हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

मंगलवार को सीरिया की तरफ से इस्राइल पर रॉकेट दागे गए। सीरिया में बशर अल असद सरकार के पतन के बाद पहली बार हुआ, जब सीरिया से इस्राइली सीमा में हमला किया गया। इस्राइल ने भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही इस्राइल ने धमकी दी है कि सीरिया से होने वाले किसी भी हमले के लिए अब सीरियाई राष्ट्रपति को ही जिम्मेदार माना जाएगा। हालांकि सीरियाई सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वे शांति के पक्ष में हैं। 
विज्ञापन


इस संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी
सीरिया के पश्चिमी इलाके में स्थित दारा प्रांत की तरफ से इस्राइल के गोलन हाइट्स वाले इलाके में रॉकेट हमला किया गया था। ये रॉकेट खुले मैदान में गिरे और इनसे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। सीरियाई मीडिया के अनुसार, रॉकेट हमले के जवाब में इस्राइल ने भी दारा में बमबारी की। इस दौरान दारा में धमाके की आवाजें सुनी गईं। मोहम्मद दइफ ब्रिगेड्स नामक संगठन ने रॉकेट हमले की जिम्मेदारी ली है। यह संगठन हमास के सैन्य कमांडर रहे मोहम्मद दइफ के नाम पर बना है। मोहम्मद दइफ को इस्राइली सेना ने बीते साल एक हवाई हमले में ढेर कर दिया था। यह संगठन कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर दिखाई दिया था और इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Gaza Ceasefire: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज संघर्ष विराम प्रस्ताव पर वोटिंग, वीटो कर सकता है अमेरिका
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल ने सीरियाई राष्ट्रपति को दी धमकी
हमले के बाद इस्राइल ने सीरियाई राष्ट्रपति को धमकी दे डाली है। इस्राइली रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने एक बयान में कहा कि इस्राइल, सीरिया से आने वाली हर धमकी और हमले के लिए सीरियाई राष्ट्रपति को सीधे तौर पर जिम्मेदार मानेगा और जैस ही संभव होगा, करारा जवाब देगा। सीरिया से बशर अल असद सरकार के पतन के बाद से ही इस्राइल, अहमद अल शरा के नेतृत्व वाली सीरिया की नई सरकार को शक की निगाहों से देखता है। बीते दिनों इस्राइल ने सीरिया पर हवाई हमले किए थे और संयुक्त राष्ट्र द्वारा नियंत्रित बफर जोन पर कब्जा कर वहां अपनी चौकियां बना ली हैं। वहीं इस्राइल पर हमले के बाद सीरिया ने बयान जारी कर कहा कि सीरिया, इस्राइल या किसी भी अन्य देश के लिए कोई खतरा नहीं है। साथ ही सीरियाई सरकार ने इस्राइल के हमले की निंदा भी की। 

ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन जंग पर डोनाल्ड ट्रंप का सकारात्मक रुख: शांति की जताई उम्मीद, दोनों देशों से बातचीत की अपील


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed