{"_id":"683faf2ab9e720486c0aa23c","slug":"gaza-ceasefire-resolution-un-security-council-vote-updates-west-asia-humanitarian-crisis-us-veto-hindi-news-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza Ceasefire: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज संघर्ष विराम प्रस्ताव पर वोटिंग, वीटो कर सकता है अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza Ceasefire: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज संघर्ष विराम प्रस्ताव पर वोटिंग, वीटो कर सकता है अमेरिका
Wed, 04 Jun 2025 07:58 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र

Published by: बशु जैन
Updated Wed, 04 Jun 2025 07:58 AM IST
सार
इस्राइल हमास युद्ध के बाद से गाजा में लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र यहां युद्ध विराम लागू करने की मांग कर रहा है। अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने युद्ध विराम प्रस्ताव पर मतदान कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजा में युद्ध विराम प्रस्ताव पर बुधवार को मतदान होना है। माना जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के युद्ध विराम प्रस्ताव पर अमेरिका वीटो लगा सकता है। प्रस्ताव में गाजा में तत्काल, बिना शर्त और स्थायी युद्ध विराम की मांग की गई है।
परिषद के 10 निर्वाचित सदस्यों द्वारा बनाए गए प्रस्ताव में दक्षिणी इस्राइल में सात अक्तूबर 2023 को हुए हमले के बाद हमास और अन्य समूहों द्वारा बंधक बनाए गए सभी लोगों की रिहाई की मांग की गई है। इसमें गाजा में मानवीय स्थिति को विनाशकारी बताते हुए मानवीय सहायता के प्रवेश पर सभी प्रतिबंधों को तत्काल, बिना शर्त हटाने पर जोर दिया गया है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मतदान इस्राइल और अमेरिकी समर्थित फाउंडेशन द्वारा गाजा के इस्राइली सैन्य क्षेत्रों के अंदर सहायता वितरण केंद्रों की स्थापना के बाद हो रही गोलीबारी के बीच होगा। फाउंडेशन का कहना है कि यह प्रणाली हमास को दरकिनार करने के लिए बनाई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आपातकालीन गर्भपात की गाइडलाइन को किया रद्द; डॉक्टरों में चिंता
वहीं संयुक्त राष्ट्र ने नई प्रणाली को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया है कि यह गाजा में बढ़ते भूख संकट का समाधान नहीं करती। बल्कि इस्राइल को सहायता को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति देती है। साथ ही तटस्थता, निष्पक्षता और स्वतंत्रता के सिद्धांतों का अनुपालन नहीं करती। विभिन्न देशों के कई संयुक्त राष्ट्र राजनयिकों ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अमेरिका प्रस्ताव पर वीटो कर देगा। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।
अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर हैं गाजा के लोग
गाजा के लगभग 20 लाख लोग अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर हैं। यहां इस्राइल ने गाजा की लगभग सभी खाद्य उत्पादन क्षमताओं को नष्ट कर दिया है। इस्राइल ने दो मार्च को गाजा में आपूर्ति पर नाकाबंदी लगा दी थी। हालांकि सहयोगियों के दबाव के बाद पिछले महीने के अंत में सीमित सहायता फिर से आनी शुरू हुई।
संयुक्त राष्ट्र से जो पहुंच रहा, वह काफी कम
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को कहा कि गाजा में जरूरतें बहुत ज्यादा हैं और संयुक्त राष्ट्र से गाजा में जो कुछ पहुंच रहा है वह अभी भी बहुत कम है। उन्होंने कहा कि जब से नाकाबंदी हटाई गई है, तब से इस्राइल से केरेम शालोम क्रॉसिंग के फलस्तीनी हिस्से तक सिर्फ 620 ट्रक सामान ही पहुंच पाया है। सिर्फ 370 ट्रक सामान जरूरतमंद लोगों तक पहुंच पाया है, जिनमें से कुछ को सशस्त्र गिरोहों ने लूट लिया है।
ये भी पढ़ें: ब्रिटिश सांसदों ने पाकिस्तान को मिलने वाली मदद पर जताई चिंता, आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का किया समर्थन
दुजारिक ने कहा कि बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता की निर्बाध आपूर्ति तुरंत बहाल की जानी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र को मानवीय सिद्धांतों के पूर्ण सम्मान की शर्तों के तहत सुरक्षा और संरक्षा के साथ काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए। संयुक्त सुरक्षा परिषद ने गाजा से संबंधित 14 प्रस्तावों पर मतदान किया है और चार को मंजूरी दी है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन