{"_id":"6af811df3195ac80920bbeee","slug":"jd-vance-weighs-dropping-2028-presidential-bid-after-gop-midterm-losses-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिडटर्म चुनाव में हार का असर: 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से हट सकते हैं जेडी वेंस, दावेदारों में कई बड़े नाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिडटर्म चुनाव में हार का असर: 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से हट सकते हैं जेडी वेंस, दावेदारों में कई बड़े नाम
Sat, 14 Nov 2026 01:16 PM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:16 PM IST
सार
मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद जेडी वेंस 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से हटने पर विचार कर रहे हैं। दरअसल रिपब्लिकन पार्टी की लोकप्रियता तेजी से घटी है और पार्टी के समर्थक भी निराश हैं। ऐसे में वेंस राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति
- फोटो : ANI
विस्तार
रिपब्लिकन पार्टी को मध्यावधि चुनावों में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसका असर ये हुआ है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस लेने पर विचार कर रहे हैं। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के साथ जारी युद्ध, पार्टी के भीतर मतभेद और MAGA आंदोलन के भविष्य को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच जेडी वेंस चुनावी मैदान से हटने पर विचार कर रहे हैं।
क्यों चुनाव से हट सकते हैं वेंस?
रिपोर्ट के अनुसार, जेडी वेंस के करीबियों, सहयोगियों और सलाहकारों समेत कई लोगों से बातचीत में पता चला है कि उपराष्ट्रपति अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। वह इस बात को लेकर भी असमंजस में हैं कि क्या उन्हें अगले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए। हालांकि, वेंस ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है और राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का विकल्प अभी भी खुला है। लेकिन उनके परिचित लोगों का कहना है कि वह मौजूदा राजनीतिक माहौल और रिपब्लिकन पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों को लेकर काफी अनिश्चित हैं।
वेंस के करीबियों ने क्या बताया?
वेंस के करीबी एक व्यक्ति ने बताा, 'अगर वह कोई भी फैसला लेते हैं तो मुझे हैरानी नहीं होगी। वह अभी सिर्फ 42 साल के हैं। अगर मौजूदा हालात में उनके लिए सफलता हासिल करना मुश्किल हो जाता है, तो उनके पास वापसी करने के लिए काफी समय है। हो सकता है कि यह उनके लिए सही समय न हो।' सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान युद्ध, उपराष्ट्रपति वेंस की राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की महत्वाकांक्षा के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बनकर उभरा है। उनके कई सहयोगियों को लगता है कि अगर यह संघर्ष जारी रहा तो 2028 में रिपब्लिकन पार्टी का कोई भी उम्मीदवार जीत हासिल कर पाएगा।
विज्ञापन
वेंस के एक सहयोगी ने कहा, 'सवाल यह नहीं है कि जेडी चुनाव जीत सकते हैं या नहीं। सवाल यह है कि अगर ईरान युद्ध जारी रहता है, तो क्या कोई रिपब्लिकन उम्मीदवार जीत सकता है? अगर वे ईरान में युद्ध खत्म नहीं करते हैं, तो 2028 में किसी भी रिपब्लिकन उम्मीदवार के जीतने की संभावना नहीं है।'
मध्यावधि चुनाव में हार के बाद वेंस ने ईरान युद्ध पर फोड़ा था ठीकरा
मध्यावधि चुनावों के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वेंस ने एक लंबी पोस्ट कर मध्यावधि चुनाव में पार्टी की हार के लिए सीधे तौर पर ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने सरकार को अपनी प्राथमिकताओं पर फिर से विचार करने की जरूरत बताई। वेंस ने लिखा, 'हमारी हार की वजह युद्ध है।' उन्होंने कहा कि सरकार को युद्ध खत्म करने, महंगाई और रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों से काबू में रखने और घरेलू चुनौतियों पर ध्यान देने को प्राथमिकता देनी चाहिए।
सीएनएन के मुताबिक, वेंस की इस पोस्ट से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो गए थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप ने निजी तौर पर वेंस की आलोचना की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद ट्रंप ने वेंस से ईरान के साथ बातचीत से खुद को अलग करने और इसके बजाय डेमोक्रेटिक पार्टी के शासन वाले राज्यों में कथित भ्रष्टाचार और अपराध के मामलों पर ध्यान देने को कहा।
रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से ये नेता लड़ सकते हैं राष्ट्रपति चुनाव
रिपब्लिकन पार्टी के कई नेता 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। इनमें फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस, टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज और जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प शामिल हैं। हालांकि, पार्टी में दूसरे नेताओं की दावेदारी के बावजूद वेंस के समर्थकों को भरोसा है कि अगर वह चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं, तो रिपब्लिकन प्राइमरी में उनका दबदबा रह सकता है।
प्रभावशाली रूढ़िवादी संगठन अमेरिकन प्रिंसिपल्स प्रोजेक्ट के अध्यक्ष टेरी शिलिंग ने सीएनएन से कहा कि मध्यावधि चुनावों में मिली हार के कारण वेंस को अपनी राष्ट्रपति चुनाव की महत्वाकांक्षा नहीं छोड़नी चाहिए। वहीं, MAGA आंदोलन से करीबी संबंध रखने वाले राजनीतिक सर्वेक्षक रिच बैरिस ने चेतावनी दी कि वेंस के सामने उन रिपब्लिकन मतदाताओं का भरोसा दोबारा जीतने की बड़ी चुनौती होगी, जो पार्टी से निराश हो चुके हैं।