फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump's positive attitude on Russia-Ukraine war: Expressed hope for peace News In Hindi

रूस-यूक्रेन जंग पर डोनाल्ड ट्रंप का सकारात्मक रुख: शांति की जताई उम्मीद, दोनों देशों से बातचीत की अपील

Wed, 04 Jun 2025 02:08 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 02:08 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सकारात्मक रुख जताया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव में शांति की दिशा में कुछ प्रगति हुई है। वहीं इस्तांबुल में हुई दूसरी दौर की बातचीत में दोनों देशों ने कैदियों और सैनिकों के शवों की अदला-बदली पर सहमति जताई, हालांकि युद्धविराम पर अब भी सहमति नहीं बनी है।

विज्ञापन
Donald Trump's positive attitude on Russia-Ukraine war: Expressed hope for peace News In Hindi
ट्रंप, पुतिन और जेलेंस्की (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सकारात्मक रुख जताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव में शांति की दिशा में कुछ प्रगति हुई है। इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के नेताओं से सीधे बातचीत की अपील की थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच बातचीत हुई और कुछ समझौते भी हुए। लेविट ने कहा कि रूस ने यूक्रेन को शांति प्रस्ताव सौंपा और दोनों देशों ने एक-दूसरे के सैनिकों और कैदियों की अदला-बदली पर सहमति जताई। हालांकि, अभी युद्ध रोकने या सीजफायर पर कोई ठोस समझौता नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

रूस-यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की वार्ता
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच सोमवार को इस्तांबुल में दूसरी दौर की बातचीत हुई। इसमें 6,000 से अधिक मारे गए सैनिकों के शव, गंभीर रूप से घायल कैदी और 25 वर्ष से कम उम्र के युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमति बनी।यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने बताया कि रूस अभी बिना शर्त सीजफायर या दोनों राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन ने जून के अंत में एक और दौर की वार्ता का प्रस्ताव दिया है। साथ ही एक चार देशों की बैठक (अमेरिका, रूस, यूक्रेन, तुर्की) की संभावना पर भी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल पर किया हमला, पानी के नीचे लगाए थे विस्फोटक

विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेनी बच्चों की वापसी और बढ़ता तनाव
यूक्रेन ने रूस से जबरन ले जाए गए बच्चों की वापसी की मांग की है। इस पर रूस के वार्ताकार व्लादिमीर मेडिन्स्की ने आरोप लगाया कि यूक्रेन "यूरोप की सहानुभूति पाने के लिए नाटक कर रहा है"। रूस बार-बार इस बात से इनकार करता रहा है कि उसने जबरन यूक्रेनी बच्चों को उठाया है।


ये भी पढ़ें:- UK: ब्रिटिश सांसदों ने पाकिस्तान को मिलने वाली मदद पर जताई चिंता, आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का किया समर्थन

अमेरिका और रूस के बीच बातचीत
इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बातचीत की। यह वार्ता ऐसे समय हुई जब यूक्रेन ने रूस के भीतर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए, जिनमें कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बमवर्षक विमान तबाह हुए। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच युद्ध तीन साल से जारी है, लेकिन अब बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों के चलते एक बार फिर शांति की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed